icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow12 Jan 2025, 06:07 pm

बरेलीः भऊआपुर गांव में युवक का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, भैंस चोरी का था आरोप

Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली कैंट थाना क्षेत्र के भऊआपुर गांव में भैंस चोरी के एक आरोपी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। तीन दिन पहले गांव के राम गोपाल पर कुछ ग्रामीणों ने भैंस चोरी का आरोप लगाया था, लेकिन राम गोपाल इसे झूठा बताते रहे। अब उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और राम गोपाल की मौत की जांच शुरू कर दी है। राम गोपाल के परिजनों के मुताबिक, गांव के मुन्ने कश्यप आदि ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि रामगोपाल ने उनकी भैंस चोरी की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

निवाड़ी में पशु चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद الحيوان

Ghaziabad, Uttar Pradesh:निवाड़ी थाना पुलिस ने पशु चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पशु भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ जिले के किशोर थाना क्षेत्र के अतलपुर गांव निवासी करन और शिवांक के रूप में हुई है। 11 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति ने निवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका कटरा खेत में बुग्गी से बंधा हुआ था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 13 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव के एक खेत में बुग्गी से बंधा कटरा देखा और मौका पाकर चोरी कर लिया था। वे उसे बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़े गए। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

सुट्टे पैशांवरून विवाद: KDMT बस कंडक्टर-ड्रायव्हरने प्रवाशाला मारहाण, व्हिडिओ वायरल

Kalyan, Maharashtra:सुट्टे पैशांवरून केडीएमटी बस कंडक्टर आणि ड्रायव्हरने प्रवाशाला केली मारहाण डोंबिवलीतील स्टार कॉलनी ते कासा रिओ गेट दरम्यान घटना, मारहाणीच्या व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल, सुट्टे पैशांवरून झालेल्या वादातून मारहाणीची घटना समोर आली आहे. केडीएमटी बसमधून प्रवास करणाऱ्या ४६ वर्षीय प्रवासी नीरज कुमार कलानाथ झा यांनी बस ड्रायव्हर आणि कंडक्टरवर आपल्याला शिवीगाळ करून मारहाण केल्याचा आरोप केला आहे. डोंबिवली स्टार कॉलनी चौकाजवळ सुरू झालेला हा वाद कासा रिओ गेटपर्यंत पोहोचला. केडीएमटी च्या दोन कर्मचाऱ्यांनी मारहाणा करून बसमधून ढकलून जीव घेतल्याचा प्रयत्न केल्याचा आरोप आहे. स्थानिकांनी हस्तक्षेप करून त्यांना वाचवले. या घटनेमुळे सार्वजनिक वाहतुकीतील प्रवासी सुरक्षेबाबत प्रश्न निर्माण झाले आहेत. मारहाणीच्या व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाला आहे.
0
0
Report

जगदलपुर बाढ़ राहत मुआवजे पर कांग्रेस का घेराव; 1 लाख व 65 हजार मांग

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में कांग्रेस पार्टी की स्थानीय इकाई ने बाढ़ राहत राशि को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया, इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण महिलाएं भी पहुंची, चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते बस्तर में आई बाढ़ के बाद शासन द्वारा दी जा रही मुआवजा राशि को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की साथ ही किसानों ने मुआवजा राशि की अपर्याप्त बताया है, इस दौरान अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, कांग्रेस द्वारा मांग की गई है कि बाढ़ राहत से हुई मकानों की आंशिक क्षति के रूप में 1 लाख रुपए प्रभावितों को दिए जाए साथ ही फसल नुकसान को लेकर प्रति एकड़ 65 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति एवं किसानों का कर्जा माफ़ करने की मांग की गई है। कांग्रेस की स्थानीय ईकाई ने मांगे नहीं पूरी होने पर 10 दिन बाद जगदलपुर में टैक्टर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बाइट दया राम कश्यप किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाइट सीपी बघेल डिप्टी कलेक्टर
0
0
Report
Advertisement

तखतपुरा में गुप्त मतदान से किसान परिवार की महिला सरपंच निर्वाचित

Jaipur, Rajasthan:स्पेशल स्टोरी भीलवाड़ा जिले के तखतपुरा कन्याखेड़ी ग्राम पंचायत में एक ऐसी परंपरा का निर्वाह किया गया जिसमें ग्रामीणों ने ईश्वर को ही निर्वाचन अधिकारी बनाकर उनके सामने गुप्त मतदान की प्रक्रिया अपनाकर अपना प्रत्याशी का चुनाव कर दिया । 1800 मतदाताओं के ग्राम तखतपुरा में दूसरे चरण में पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण के तहत मतदान होना हैं आरक्षण लॉटरी के तहत महिला एस सी वर्ग के लिए सीट आरक्षित हुई हैं, लेकिन पूर्व की भाती तखतपुरा ग्राम के मतदाताओं ने ग्राम में एकता और प्रेम सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों ने ग्राम के चारभुजा मंदिर परिसर में एक बैठक कर सर्व सहमति से निर्णय करते हुए ग्राम में सरपंच पद पर खड़े होने वाले सभी प्रत्याशियों को एक साथ बिठाकर ग्राम के मोतिबिरान लोगो ने निर्णय करते हुए बालिका स्कूल में कमरे निर्माण करने के लिए भामाशाह के रूप में 1 लाख 51 हजार रुपए की राशि जमा करवाने की सहमति रखी जिसमें दो प्रत्याशी ने ग्रामीणों की मांग के अनुसार राशि जमा करवा दी जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में रहे उनका गुप्त मतदान की प्रक्रिया से बुधवार को निर्वाचन नियमावली के तहत ग्राम के पुरुषों ने मतदान किया वही देर शाम को मतदान की गिनती कर निर्णय किया गया जिसमें भेरू लाल नायक की पत्नी को सरपंच प्रत्याशी के रूप में चुना गया हैं जो कि एक किसान परिवार से बिलोंग करता है वह विजय रहे ।
0
0
Report
Advertisement

बांके बिहारी मंदिर की 20वीं हाई पावर कमेटी: 16 अहम मुद्दों पर बड़ा कदम

Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी मंदिर: AC सर्वे से लेकर लपकों पर शिकंजे तक... 20वीं हाई पावर्ड कमेटी में 16 अहम मुद्दों पर मंथन मथुरा -वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 20वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंदिर और श्रद्धालुओं से जुड़े 16 प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसी रिपोर्ट और तुलसी माला की पवित्रता पर जोर बैठक का सबसे अहम बिंदु मंदिर परिसर में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर (AC) लगाने से जुड़ा रहा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) आगरा मंडल द्वारा 22 सितंबर को सौंपी गई सर्वे रिपोर्ट पर गहराई से मंथन किया गया। इसके अलावा, भक्तों द्वारा अर्पित तुलसी मालाओं के पैरों तले कुचले जाने की गंभीर समस्या पर रोक लगाने के लिए गोस्वामी समाज के सदस्यों से विशेष सुझाव मांगे गए ताकि मालाओं का अनादर रोका जा सके। लपकों पर कसेगा शिकंजा, सुधरेगी सफाई और बिजली व्यवस्था हाल ही में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए, मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को गुमराह करने और छलावा करने वाले लपकों व बिचौलियों पर सख्त शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नगर निगम को मंदिर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने और नालियों के क्षतिग्रस्त पत्थरों व आरसीसी ढक्कनों को तुरंत बदलने को कहा गया। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि वह मंदिर के आसपास के इलाकों में सघन निरीक्षण कर असुरक्षित और झिलते तारों को दुरुस्त करे। भोग-प्रसाद और प्रसाद की शुद्धता पर चर्चा मंदिर में भोग-प्रसाद तैयार करने के लिए योग्य हलवाइयों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी करने और उनके मानदेय की प्रक्रिया तय करने पर विचार हुआ। इसके अलावा, पेड़े वाले राधेश्याम अग्रवाल द्वारा भोग के लिए दूध, पनीर और खोया की धनराशि बढ़ाने के आवेदन और आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच पर भी चर्चा की गई। स्वर्ण-रजत हिंडोला, रथ निर्माण और विभिन्न सिंहासनों की जांच आख्या की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी बैठक में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार, सिविल जज प्रत्यूष आनंद मिश्रा, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज और एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता एस. कुमार मौजूद रहीं। वहीं, सेवायतों की ओर से राजभोग समूह से शैलेंद्र गोस्वामी व रजत गोस्वामी और शयनभोग समूह से हिमांशु गोस्वामी ने अपनी बातें रखीं।
0
0
Report

सामुहिक विवाह में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह पहुंचकर दिया वर-वधू को आशीर्वाद

Manoj KumarManoj KumarFollow8m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 39 नवदम्पत्ति दामपत्य सुत्र बंधन में बंधे। चहनिया । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम योजना अंतर्गत विकास खंड चहनिया ब्लाक मुख्यालय ​परिसर में गुरुवार को 39 युगल जोड़े दाम्पत्य सूत्र बन्धन मे बंधे जिससे ठोल नगाड़े बैंड बाजे कि गुज व मंत्रोच्चार के बीच वर -वधु ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीने की कसम खाई।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित प्रद्युम्न पांडेय, अनिल तिवारी रजनीश पांडेय ने नव दम्पती को जय माला व सिंदुर दान कराते हुए सात बचन का संकल्प दिलाते हुए व सात जन्मों तक साथ निभाते हुए विवाह को सम्पन कराया। मुख्यअतिथि राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह ने नव विवाहितोंको प्रमाण पत्र व आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि आप ने सात फेरे लेकर जो जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया है उसे मन से निभाएं। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटीयों के लिए वरदान साबित हो रही है । इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटीयों का विवाह सरकारी खर्च कराया जा रहा है। जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। आज बेटीयों के जन्म होने पर होने पर लोग खुशी मना रहे हैं आज के पहले जिसके घर में बेटियां होती थी लोगों को बेटियों की शिक्षा और विवाह को लेकर काफी आर्थिक परेशानिया उठानी पड़ती थी डबल इंजन की सरकार ने बेटियों की शिक्षा से लेकर सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह का आयोजन कर यह गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं वर वधू को सरकार के तरफ से वर्तन सेट,वर के लिए पैंट, सर्ट ,वधू के लिए पांच सेट साड़ी , पगड़ी, चुनरी,श्रीगांर बाक्स , ट्राली बैंग,दीवार घड़ी , स्टील का ड्रम,प्रेशर कुकर, गद्दा कंबल सहित उनके खाते में पचास हजार रुपया भी दे रहे हैं ताकि अपने जीवन का आरंभ अच्छे ढंग से कर सके।जल्द ही बिटीया के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा । विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए कहा की बहुत ही खुशी का दिन है सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ सामानता का व्यवहार करते हुए सामाजिक रीति रिवाजों के परंपराओं का निर्वाहन कर वर वधू सात फेरे लेकर के सात वचनों बल देते हुए पति-पत्नी सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर बढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रशासक ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर,एडियो पंचायत अधिकारी राजेश सिंह,लेखा अधिकारी सियालाल यादव, ग्राम प्रधान प्रशासक सावित्री गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, अतुल यादव,आशुतोष सिंह, ,ज्ञानेंद्र कुमार, प्रेमचंद कन्नोजिया,वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा, एडिओ समाज कल्याण सतीश कुमार,समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता,सतिश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।संचालन तकनीकी सहायक दीना नाथ यादव ने किया
0
0
Report
Advertisement

सिकंदराराऊ में आज धूमधाम से निकलेगी श्रीराम बारात, दर्जनों आकर्षक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Mohammad RajaMohammad RajaFollow10m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला एवं रासलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। बारात को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन में शामिल होने वाली दर्जनों आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। श्रीराम बारात को भव्य रूप देने के लिए श्रीरामलीला कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बारात गुरुवार शाम कस्बे के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित प्राचीन ओम बाबा मंदिर से प्रारंभ होगी। बारात में भगवान श्रीराम के जीवन एवं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां शामिल रहेंगी, जो धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत करेंगी। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रभु श्रीराम की बारात पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कमेटी के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, जयपाल सिंह और विशाल राज चौहान सहित समस्त पदाधिकारियों ने कस्बे के लोगों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में श्रीराम बारात में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। श्रीरामलीला एवं रासलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह भव्य बारात कस्बे की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top