Back
बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर पसमांदा मुसलमानों में खुशी, बाराबंकी में जश्न
NSNITIN SRIVASTAVA
Nov 14, 2025 17:35:34
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पसमांदा मुसलमानों में खुशी की लहर, मिठाई बाटकर मनाया jashn
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद पूरे देश में समर्थकों के बीच उत्साह और जश्न का माहौल है। बाराबंकी में आज ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने भी इस जीत पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पसमांदा मुसलमान मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने वसीम राईन सहित अन्य नेताओं को फूल-मालाएं पहनाकर जीत की बधाई दी और खुशी का इजहार किया।
इस दौरान वसीम राईन ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व इस जीत का बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पसमांदा मुसलमानों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिसकी वजह से समुदाय में उनके प्रति विश्वास बढ़ा है।
वसीम राईन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा सामने था और देश उनसे प्रेम करता है। पसमांदा मुसलमानों के लिए उन्होंने जो योजनाएँ चलाईं उसका सीधा लाभ समुदाय तक पहुँचा है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पसमांदा समाज को राज्यसभा, एमएलसी और आयोगों में उचित प्रतिनिधित्व दिया है। बिहार के यादव समुदाय की संख्या अधिक होने के बावजूद कई क्षेत्र में वे जीत नहीं पाए जबकि उत्तर प्रदेश में तो स्थिति और खराब है, अखिलेश यादव को इसका खामियाजा 2027 में और भी ज्यादा उठाना पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस जीत में पसमांदा मुसलमानों का बड़ा योगदान रहा क्योंकि सरकार द्वारा उन्हें जो सम्मान और अवसर मिला उसके प्रति उन्होंने पूरे उत्साह से समर्थन दिया। वसीम राईन ने एनडीए नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि मैं बिहार की जनता को, एनडीए और भाजपा नेतृत्व को तथा नीतीश कुमार जी को हार्दिक बधाई देता हूँ। इतनी बड़ी जीत में पसमांदा मुसलमानों का भी महत्वपूर्ण सहयोग है। सरकार ने हमारे समाज के लिए जो कार्य किए जनता ने उसका सिला भरपूर दिया है। कार्यक्रम के अंत में मौजूद भीड़ ने नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया और आने वाले समय में पसमांदा समाज के विकास की उम्मीद जताई।
बाइट- वसीम राईन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowDec 12, 2025 01:00:320
Report
DNDinesh Nagar
FollowDec 12, 2025 01:00:120
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 12, 2025 00:48:010
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowDec 12, 2025 00:47:360
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 12, 2025 00:47:150
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 12, 2025 00:47:030
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 12, 2025 00:46:500
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowDec 12, 2025 00:46:290
Report
TDTapan Deb
FollowDec 12, 2025 00:46:160
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 12, 2025 00:45:590
Report
SKSHIV KUMAR
FollowDec 12, 2025 00:45:480
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 12, 2025 00:45:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 12, 2025 00:45:150
Report