Back
बाराबंकी में आवारा कुत्ते का आतंक, 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 04, 2026 12:49:25
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में मासूमों का काल बन रहे आवारा कुत्ते, 3 साल की बच्ची के चेहरे को बुरी तरह नोचा, हालत गंभीर
बाराबंकी जनपद के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धौर ब्लॉक के टिकरिया गांव में बुधवार को आवारा कुत्ते का खौफनाक चेहरा सामने आया। यहाँ घर के बाहर खेल रही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के गाल का मांस इस कदर नोच लिया कि मौके पर मौजूद लोग दहल गए। आनन-फानन में बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार टिकरिया गांव निवासी रिंकू की तीन वर्षीय मासूम बच्ची अपनी पांच साल की बड़ी बहन के साथ दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव में घूम रहे एक खूंखार कुत्ते ने अचानक छोटी बच्ची पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने सीधे बच्ची के चेहरे को निशाना बनाया और उसके गाल को बुरी तरह नोच डाला। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लिया वरना कोई अनहोनी हो सकती थी।
परिजनों ने खून से लथपथ बच्ची को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को रेबीज का इंजेक्शन लगाया और घाव की गंभीरता को देखते हुए विशेष उपचार किया है। बच्ची के पिता ने बताया कि हमला इतना अचानक था कि बड़ी बहन कुछ समझ नहीं पाई और कुत्ते ने पलक झपकते ही मासूम के चेहरे पर बड़ा जख्म कर दिया।
बता दें कि बाराबंकी में आवारा कुत्तों का आतंक नया नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले ही जनपद में एक 11 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने इसी तरह नोच डाला था कि उस बच्ची की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा था.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowFeb 04, 2026 14:19:460
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 04, 2026 14:19:050
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 04, 2026 14:18:190
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 04, 2026 14:17:280
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 04, 2026 14:17:070
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 04, 2026 14:16:440
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 04, 2026 14:16:300
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 14:16:170
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 04, 2026 14:15:370
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report