icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271207
ANUPAM MISHRAANUPAM MISHRAFollow21 Nov 2024, 08:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

बक्सर में rफ्तार स्कॉर्पियो ने पानी के टैंकर से टकराकर दो की मौत, तीन घायल

Buxar, Bihar:बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव के पास एनएच-922 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग देवघर से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान नुआंव गांव के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो खड़े पानी के टैंकर में जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट में 195 मजिस्ट्रेट व 1779 सुरक्षकर्मियों की निगरानी में संपन्न होगा दीपावली मेला

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow6m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:दीपावली सोमवती अमावस्या मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु रामायण मेला में संपन्न हुई ब्रीफिंग ! दीपावली सोमवती अमावस्या मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत मंडलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश! 195 मजिस्ट्रेट व 1779 सुरक्षाकर्मियों के द्वारा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा चाक चौबंद दीपावली सोमवती अमावस्या मेला को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.11.2026 को मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. द्वारा रामायण मेला परिसर, सीतापुर में जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में मेला ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, स्नान घाटों की सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके निर्धारित ड्यूटी स्थलों, दायित्वों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पितृ विसर्जनी अमावस्या एवं दीपावली के अवसर पर पवित्र मंदाकिनी नदी में स्नान, भगवान कामतानाथ के दर्शन एवं कामदगिरि परिक्रमा के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जनपद चित्रकूट आने की संभावना है। ऐसे में प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वह पूरी सतर्कता, सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं सुरक्षित तथा व्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देशः- सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने पास वायरलेस हैंडसेट तथा लाउड हेलर अनिवार्य रूप से रखें, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सूचना का आदान-प्रदान एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित किए जा सकें। समस्त जोनल एवं सेक्टर प्रभारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता एवं कार्यशैली का निरीक्षण करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। मंदाकिनी नदी के स्नान घाटों, मंदिर परिसरों, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग, प्रमुख प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखी जाए
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद पर परमजीत की हत्या

Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- धनतेरस की रात पार्किंग विवाद में परमजीत की गोली मारकर हत्या, सिंगापुर से दो दिन पहले ही लौटे थे घर परमजीत धनकड़ के रूप में मृतक की पहचान करसूटी गई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की। इनमें से 8 से 9 गोलियां परमजीत को लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। परमजीत मकान नंबर 641 की पहली मंजिल पर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ रहते थे। वह एक बड़ी नेशनल कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। दो दिन पहले ही वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए फरीदाबाद लौटे थे। 24 नवंबर को उनके भांजे की शादी होनी थी। परमजीत मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से घर लौटे थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर तीसरी मंजिल पर रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोनू ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद होता रहता था। पांच दिन पहले भी आरोपी ने परमजीत के बेटे के साथ गाली-गलौज की थी। वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। परमजीत के शव का पोस्टमार्टम ईएसआई मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा।
0
0
Report

दुमका का आधुनिक स्विमिंग पूल छह साल बाद भी नहीं चालू, खिलाड़ी मायूस

Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका में बड़े शहरों की तरह लोगों को मनोरंजन और तैराकी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा पुराना बस स्टैंड परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक स्विमिंग पूल का निर्माण कराया गया था। लेकिन विडंबना देखिए कि निर्माण के करीब छह वर्ष बीत जाने के बाद भी यह स्विमिंग पूल शुरू नहीं हो सका और आज बदहाली का शिकार है।दुमका का एकमात्र आधुनिक स्विमिंग पूल आज तैराकी के शौकीनों और खिलाड़ियों के लिए महज सपना बनकर रह गया है। देखरेख और रखरखाव के अभाव में स्विमिंग पूल पूरी तरह वीरान पड़ा है। पूल में पानी नहीं है, वहीं तैराकी के लिए लगाए गए उपकरण और अन्य संसाधन भी टूटकर बर्बाद हो चुके हैं।जिस उद्देश्य से सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर इस सुविधा का निर्माण कराया था, वह उद्देश्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अगर समय रहते इसकी सुध ली जाती तो दुमका के युवाओं और उभरते तैराकों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल सकता था।अब स्थानीय लोग और खेल प्रेमी सरकार तथा जिला प्रशासन से इस स्विमिंग पूल की मरम्मत कराकर जल्द से जल्द चालू कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि दुमका के लोगों को तैराकी की सुविधा मिल सके और यहां के खिलाड़ी भी तैराकी प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर सकें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top