Balrampur: SSB ने ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
SSB की 9वीं वाहिनी द्वारा शुक्रवार को खांगरानाका के बनकटवा गांव में स्थानीय युवा महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन कोर्स का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित बनकटवा खुर्द पंचायत भवन में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में मदद करना है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|