271210
Balrampur - तुलसीपुर में आयोजित हुआ जूनियर वर्ग के लिए स्पोर्ट्स मीट
Tulsipur, Uttar Pradesh:तुलसीपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज तुलसीपुर में नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स मीट 2024-25 का आयोजन किया गया. जिसमें यहां पर पढ़ने वाले जूनियर वर्ग के बच्चों ने तमाम खेलों को खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरुस्कार भी प्रदान किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद के टुंडी में बाउंड्री वॉल के पीछे पशु तस्करी का बड़ा मामला उजागर
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से पशु तस्करी नेटवर्क से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लछुरायडीह गांव में तीन दिनों से लापता मवेशियों की तलाश के दौरान एक ऐसी संदेहास्पद बाउंड्री वॉल का राज खुला है, जिसने प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि इस ऊंचे कंक्रीट के घेरे के पीछे लंबे समय से मवेशियों की तस्करी का अवैध कारोबार चल रहा था। दरअसल, लछुरायडीह के रहने वाले ग्रामीणों के मवेशी पिछले तीन दिनों से लापता थे, जिसमें मीना देवी की एक गाय और रहमत अंसारी के दो बैल शामिल थे। पीड़ित परिवार लगातार अपने मवेशियों की खोजबीन कर रहे थे। आज जब मीना देवी गांव के पास ही स्थित एक विशाल बाउंड्री वॉल के पास से गुजर रही थीं, तो उन्हें अंदर से मवेशियों के चिलाने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। बाउंड्री वॉल के मुख्य गेट पर ताला लटका था, जिसे देखकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल और डीएसपी मुख्यालय-2 मोहम्मद नाजीर अख्तर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेड की मौजूदगी में बाउंड्री वॉल का ताला खुलवाया गया। जैसे ही पुलिस और ग्रामीण अंदर दाखिल हुए, वहां का नजारा देखकर सब दंग रह गए। अंदर मीना देवी की गाय और रहमत अंसारी के दोनों बैल सुरक्षित मिल गए, लेकिन इसके साथ ही वहां बने कमरों से अवैध गतिविधियों के पुख्ता सबूत भी हाथ लगे। जांच के दौरान परिसर से वाहनों की कई फर्जी नंबर प्लेट्स, गाड़ियों पर नंबर प्रिंट करने वाले सांचे और बोरियों में भरा भारी मात्रा में पशु चारा बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि तस्कर मवेशियों को चुराकर यहां छुपाते थे और फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ियों से उन्हें बाहर भेजते थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही सत्यापन कर मीना देवी को उनकी गाय और रहमत अंसारी को उनके दोनों बैल वापस सौंप दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस संदेहDig जगह की चाबी लछुरायडीह के ही रहने वाले खान दास नाम के व्यक्ति के पास थी, जो घर में ताला बंद कर फिलहाल फरार है। अंचल अधिकारी ने जमीन के भौतिक सत्यापन और असली मालिक का पता लगाने के लिए तीन दिनों का समय लिया है। वहीं डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि इस गिरोह के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह होगा कि पुलिस फरार आरोपी खान दास को कब तक पकड पाती है और इस रैकेट के पीछे छिपे असली सफेदपोश चेहरे कब बेनकाब होते हैं।0
0
Report
दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष नितिन नाबिन ने 12 देशों के राजदूतों से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: BJP National President Nitin Nabin interacts with Heads of Missions of 12 countries under "Know BJP" initiative.0
0
Report
स्कूल के पास मिट्टी धंसने से बड़ा खड्डा, सुरक्षा जांच की मांग
Jalore, Rajasthan:सायला क्षेत्र के सांगाना ग्राम के यात खान की ढाणी विद्यालय के पास एक ट्यूबवेल के समीप अचानक मिट्टी धंसने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिट्टी धंसने के कारण वहां एक अपूर्व रूप से बड़ा खड्डा बन गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना विद्यालय के बिल्कुल समीप हुई, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, गनीमत रही कि इन दिनों विद्यालय में छुट्टियां चल रही हैं, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
बैठक में पेयजल, सड़क-निर्माण और शिक्षा संरचना पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी
Noida, Uttar Pradesh:बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये: - हर घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। - पेयजल शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु एआई आधारित व्यवस्था पर जोर। - 30 जून से पहले आवश्यक स्थानों पर नए चापाकल लगाने का निर्देश। - सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन सड़क से जोड़ने की दिशा में तेजी। - एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्टेट हाईवे निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश। - पर्यटन, कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस। - पुलों की गुणवत्ता एवं मजबूती की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश। - उच्च शिक्षा एवं आधारभूत संरचना विकास को लेकर विस्तृत समीक्षा।0
0
Report
जनगणना 2027 के लिए चितलवाना में घर-घर सर्वे शुरू
Jalore, Rajasthan:जिला-जालोर विधानसभा-सांचौर लोकेशन-सांचौर एंकर__जनगणना-2027 अभियान को लेकर प्रशासन अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में चितलवाना तहसीलदार चमनलाल सियोल ने मंगलवार को चितलवाना गांव में घर-घर जाकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना प्रगणकों द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की बारीकी से जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसीलदार ने जनगणना कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और शत-प्रतिशत सही जानकारी दर्ज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर कई सरकारी योजनाओं और नीतियों का निर्माण होता है। ऐसे में प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज होना बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई तथा लोगों से भी जनगणना टीम को सहयोग करने की अपील की गई। प्रशासन की इस सक्रियता से जनगणना कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। सांचौर से भजनलाल गोदारा की रिपोर्ट0
0
Report
झाँसी प्रेमनगर में साइबर माफिया का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त 7 गिरफ्तार, 4.35 करोड़ की ठगी का खुलासा,
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में ऑन लाइन सट्टा माफिया ओर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही कार्यवाही के निर्देशन में प्रेमनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन जालसाजों का गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन ओर ढेरों एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक सहित बैंक खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन पकड़ा है। पुलिस ने बैंक खातों में पड़ी करोड़ों की रकम को फ्रिज करा दिया है। साथ ही इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। इस गिरोह के तीन सदस्य हर्ष, ध्रुव, सलाम की पुलिस टीम तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, बरामद, अलग अलग बैंक खातों में जमा चार करोड़ 35 लाख 64 हजार 29 रुपए की रकम फ्रिज होल्ड कराई, इनके द्वारा 37 लाख बीस हजार का ट्रांजेक्शन की डिटेल्स मिली पुलिस को, आईडीबीआई बैंक खाते में 43 लाख 437 हजार की राशि फ्रिज कराई गई। 114 बैंक खाते पासबुक मिले पुलिस को जिन पर पुलिस अभी छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
भैराणा धाम महापंचायत: रीको विरोध के बीच बेनीवाल की चेतावनी
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) भैराण धाम बचाओ रीको भगाओ को लेकर कल भैराणा धाम में होगी महापंचायत, पूर्व खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल पहुंचे भैराणा धाम। बेनीवाल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, मीडिया से हुए रूबरू। रीको के विरोध में 27 मई को भैराणा धाम पर होगी महापंचायत, हजारों साधू संत, श्रद्धालु और ग्रामीण होंगे एकजुट। पिछले 40 दिन से रीको क्षेत्र के विस्तार का साधू संत कर रहे हैं विरोध। बेनीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि भैराणा धाम के पास कई नेताओं की जमीन है, खुद की जमीन का मूल्य बढ़ाने के लिए रीको का विस्तार किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान बेनीवाल ने कहा कि सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे, महापंचायत के बाद जयपुर कूच की दी चेतावनी। इस दौरान आरएलपी पदाधिकारी प्रभाती लाल जाट, रामदयाल ओला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और संत रहे मौजूद。0
0
Report
Suvendu Adhikari's visit to Kolkata Police Headquarters: Review of Yoga Day-related programs
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): WEST BENGAL CM SUVENDU ADHIKARI VISITS KOLKATA POLICE HEADQUARTERS IN LALBAZAR FOR MEETING WITH SENIOR OFFICIALS/ VISUALS नदिया, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "भारत सरकार ने 5 जून से 21 जून तक मनाए जाने वाले एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल सरकार इसमें हिस्सा लेगी। 5 जून को, बंगाल के हर ब्लॉक और नगरपालिका में एक पेड़ लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत पेड़ों को माताओं के नाम पर लगाया जाएगा। सभी विधायकों को वन और पर्यावरण विभागों से फलों के पौधे मिलेंगे। भारत सरकार ने 12 जून से 20 जून के बीच तीन दिनों तक जन कल्याण शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है – हमने 15, 16 और 17 जून को चुना है। हमने प्रशासन से कहा है कि वे स्कूलों में ऐसा न करें ताकि पढ़ाई में कोई रुकावट न आए... विधायक और सांसद मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता होंगे... जनता को केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की चल रही और आने वाली सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और जागरूक किया जाएगा। 21 जून (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) को, बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाला आयुष विभाग, खेल विभाग के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करेगा... पहले हम इस पहल से अलग रहे थे, लेकिन अब हमने खुद को इसमें पूरी तरह से शामिल कर लिया है। इस अवसर को उत्सव के जोश के साथ मनाया जाएगा जहाँ भी आयुष विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार सार्वजनिक योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, वहाँ मुख्य कार्यक्रम से पहले दो दिनों का पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) होगा।0
0
Report
बच्चे की बर्बर हत्या: लाश की हालत देख लोग हैरान, क्या राज हैं?
Noida, Uttar Pradesh:21 तारीख की घटना है 22 तारीख को रात लाश मिली है बंटी शर्मा बच्चे के पापा : बच्चे की लाश बहुत ख़राब हालत में मिली थी, बच्चे का लिंग काटा हुआ था, जीभ कटी थी, आँख बाहर निकली हुई थी, जैसे bulldozer कार्यवाही दुसरो के ऊपर हुई है वैसी ही कार्यवाही होनी चाहिए हंसराज शर्मा ( baba) : बच्चों के बाबा हंसराज शर्मा का आरोप है कि आरोपी ठाकुर परिवार से आते हैं और यही कारण है कि उन्हें लगता है कि यह कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि विधायक भी ठाकुर हैं, बच्चे की मा ( saroj) बच्चों की मां का कहना है कि किसी भी तरीके का कोई जाती है दुश्मनी नहीं थी उसे दिन यह अपने परिवार में किसी को दिखाने के लिए अस्पताल गई हुई थी और बच्चा उसे गांव में घूमने के लिए जाता रहता था घटना क्यों घटी है क्यों इन लोगों ने हत्या की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है पंकज शर्मा : बच्चे के चाचा : बच्चों की लाश उनके दूसरे ही कमरे में पड़ी हुई थी उसके आगे ही वह हल्का पी रहे थे यह लोग जब भी वहां पर गए उन लोगों के द्वारा इनकार कर दिया गया एक दूधिया को जब गांधी तब उसने वहां पर पूछा और जब झांक कर के अंदर देखा तो एक लाश पड़ी हुई थी उसके बाद दो दूधिया आ कर बनवारी वास के लोगो को बताया0
0
Report
Advertisement
पटना में स्मैक और हथियार तस्करी केस: तीन छात्र गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना के पूर्वी इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक और हथियार के साथ तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि तीनों युवक पटना में जनरल कंपीटिशन की तैयारी करने आए थे, लेकिन धीरे-धीरे स्मैक तस्करी और हथियार सप्लाई के धंधे में शामिल हो गए। गिरफ्तार युवकों की पहचान सिमरी बख्तियारपुर निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार, सहरसा निवासी 18 वर्षीय सत्यम कुमार और सुपौल निवासी 22 वर्षीय राजा बाबू के रूप में हुई है। राजा बाबू फिलहाल पटना के जैक्शन हॉस्टल में रह रहा था। पुलिस जांच में तीनों की भूमिका स्मैक और हथियार सप्लायर के तौर पर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 26 मई की रात तीनों युवक मुसल्लहपुर स्थित सैदपुर नहर के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस गश्ती दल इलाके में वाहन जांच अभियान चला रहा था। पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, जिसके बाद जवानों को शक हुआ और पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 22.14 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल फोन और 1500 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक बेचने का काम कर रहे थे और एक स्थानीय अपराधी के लिए 15 से 20 प्रतिशत कमीशन पर सप्लाई करते थे। साथ ही उन्हें हथियार बेचने का भी ऑफर दिया गया था। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि मुसल्लहपुर-सैदपुर नहर के पास चेकिंग के दौरान तीनों संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे थे। घेराबंदी कर पकड़े जाने के बाद उनके पास से हथियार और स्मैक बरामद किया गया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि तीनों पिछले करीब एक साल से पटना सिटी इलाके में स्मैक कारोबार से जुड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस इनकी निशानदेही पर मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि गिरोह का मुख्य आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आया है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है।0
0
Report
डोडा में निर्माणाधीन पुल गिरा, 11 घायल, एक महिला की मौत
Jammu, जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के गंदोह इलाके में एक पुल गिरने से 11 लोग घायल. राहत बचाव कार्य जारी. जानकारी के मुताबिक यह एक under construction पुल था, जिसकी स्लैब डालने के दौरान हादसा पेश आया. इसकी चपेट में आने से 11 लोग घायल हो गए. इनमें से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर लोगों को डोडा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है।0
0
Report
इंदिरापुरम के शिप्रा सृष्टि सोसायटी अहिंसा खंड 1 में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Ghaziabad, Uttar Pradesh:शिप्रा सृष्टि सोसायटी अहिंसा खंड 1 के इंदिरापुरम 14th फ्लोर पर लगी आग। आगकी सूचना मिलते ही सोसाइटी में मची भगदड़। फायर विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग बुझाने में जुटी0
0
Report
Advertisement
DMK नेता के बयान के खिलाफ VCK का KK Nagar RTO के पास प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): VCK LEADERS HOLDS PROTEST NEAR KK NAGAR RTO OFFICE AGAINST DMK LEADER A. RAJA'S REMARKS/ VISUALS/ KARIKAL VALAVAN (VCK) S/B0
0
Report
दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा: बकरीद मनाने वालों की परीक्षा तारीख ईमेल से बताएगी लॉ फैकल्टी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दिल्ली HC को बताया है कि अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े छात्र या कोई भी छात्र जो बकरीद का त्योहार मनाना चाहता है, वह DU की लॉ फैकल्टी के डीन को ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दे सकता है। यूनिविर्सिटी ने कहा कि ऐसे छात्रों की परीक्षाएं 4 जुलाई के बाद आयोजित की जाएंगी। हाई कोर्ट ने इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया और कहा कि लॉ फैकल्टी छात्रों को नई परीक्षा तारीख ईमेल के जरिए कम से कम एक सप्ताह पहले बताएगी0
0
Report
सरकण्डा थाने में रिश्वत कांड: प्रधान आरक्षक निलंबित, वीडियो वायरल; पुलिस महकमे में हड़कंप
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।न्यायधानी के सरकण्डा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त्य द्वारा एक मामले में बंद आरोपियों को छोड़ने के एवज में उनके परिजनों से बेखौफ होकर मोटी रकम (रिश्वत) की मांग करने का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, पीड़ित परिजन प्रधान आरक्षक को रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बातचीत के दौरान अपने मोबाइल से इस पूरी काली करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो के सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया और आरोपी प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस घटना ने शहर के थानों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि आम जनता के बीच यह शिकायतें अब आम हो चुकी हैं कि थानों में अपराधियों को छोड़ने, मुचलके पर रिहा करने और कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर पीड़ितों को परेशान कर अवैध वसूली की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस वसूली और सेटिंग के खेल को अंजाम देने के लिए थानों में बकायदा कुछ विशेष सिपाहियों को लगाया गया है, जिनसे थाने का कोई भी अन्य शासकीय काम न लेकर उन्हें सिर्फ और सिर्फ लेन-देन के काम में ही व्यस्त रखा जाता है, जिसके चलते अब इस पूरे सिंडिकेट पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।0
0
Report
Advertisement
