icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
277209
PANKAJ YADAVPANKAJ YADAVFollow31 Jan 2025, 03:33 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटनी बरही आग: अरुण यादव ने सरकार पर सवाल, विधानसभा में उठाने का ऐलान

Katni, Madhya Pradesh:कटनी - बरही अग्निकांड पर अरुण यादव ने सरकार को घेरा, बोले- विधानसभा में उठाएंगे मामला。 एंकर - कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बुधवार देर शाम पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगतों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। VO-01 - पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद अरुण यादव ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी हृदयविदारक घटना के बावजूद अब तक जिम्मेदार लोगों पर ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यादव ने अग्निकांड के कारणों और संभावित लापरवाही की निष्पक्ष जांच कराने के साथ दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।वहीं, क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक द्वारा पीड़ित परिवार के संदर्भ में पितृदोष की टिप्पणी किए जाने पर भी अरुण यादव ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस तरह की बातें करने के बजाय पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक और आर्थिक मदद दिलाने की पहल करनी चाहिए।अरुण यादव ने साफ कहा कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और प्रशासनिक लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। पत्रकारों से चर्चा के दौरान अरुण यादव ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति और आगामी चुनावों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया。 बाइट – अरुण यादव, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता।
0
0
Report

दमोह के सलैया हटरी में शराबखोरी से नाराज दबंगों ने हमला, घायल अस्पताल में भर्ती

Damoh, Madhya Pradesh:फिर सामने आई दबंगों और बदमाशों की दंबगई, शराब पीने से मना करना पड़ा महंगा , बहा खून.. दमोह जिले में लगातार जारी आपराधिक गतिविधियों के बीच यहां बदमाशों की बदमशगिरी और दबंगों की दबंगई कम नहीं हो रही, पुलिस और कानून को ठेंगा दिखाते अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है और आम आदमी डरा डरा सा है क्योंकि इन दबंगों से बोलना मतलब अपना लहू बहाना है। एक ऐसा ही मामला जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के सलैया हटरी गांव से सामने आया है यहां रहने वाले रतन लाल काछी नाम के शख्स के घर के सामने गांव के दबंग कहे जाने वाले कुछ कई दिनों से शराबखोरी कर रहे थे और इन हरकतों से रतन लाल का पारिवार परेशान था, लेकिन इन दबंगों के सामने कुछ बोलना मतलब मुसीबत मोल लेना थी फिर भी बीती रात रतनलाल ने रोज रोज की परेशानी से बेहतर इन शराबियों को मना करना समझा और जो आशंका थी वही हुआ। रतन लाल ने घर के सामने शराब खोरी गाली गलौच करने से मना किया तो इन बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू किया और धारदार हथियार से मारना शुरू किया इस हमले में रतन लाल को कईं जगहों पर चोटें आई और उन्हें दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर्स के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं पीड़ित रतन लाल ने पुलिस कार्यवाही पर भी नाराजगी जाहिर की है।
0
0
Report

दमोह में नीति आयोग की छह माह समीक्षा: स्वास्थ्य-शिक्षा में बेहतर परिणाम

Damoh, Madhya Pradesh:भारत सरकार के नीति आयोग के आकांक्षी जिले दमोह में हुई योजनाओं की समीक्षा। केंद्र सरकार के क्रियान्वयन को लेकर हर छह माह में होने वाली समीक्षा में जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति पाई गई है और बीते छह माह में अधिकतम लोगों तक लाभ पहुंचाने के साथ जिले में स्वास्थ्य, पेयजल, कुपोषण और शिक्षा के क्षेत्रों में अच्छे परिणाम आये हैं। केंद्र सरकार के महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त सचिव और नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अजीत सिंह दमोह पहुँचे और उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्टर सहित तमाम विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे और विभागों की जानकारी के माध्यम से योजनाओं की बारीकी से जांच की गई। पहले छह महीनों के लक्ष्यों की पूर्ति होने पर संयुक्त सचिव ने खुशी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और आंगनबाड़ियों का दौरा भी किया। इस दौरे पर जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी ईमानदारी से काम कर रहा है और अधिकतम लोगों को इसका लाभ देने में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; भारी मात्रा में कारतूस बरामद

Noida, Uttar Pradesh:दिनांक 18-11 को देर शाम थाना तित्रो पुलिस द्वारा बहलोल बल पुरीला पर चेकिंग की जा रही थी। इस चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की सेंट्रो गाड़ी वहां से पास हुई जिसको रोकने का प्रयास किया गया। रुकी नहीं, पुलिस द्वारा पीछा किया गया। तो पीछा करने पर यह गाड़ी ग्राम बरसी में निर्माणाधीन गौशाला के सामने पास रोकी गई। तो इस पर सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें आत्मरक्षा पुलिस पार्टी द्वारा भी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए हैं। घायल बदमाशों ने अपने नाम शाहरुख व हसन बताए हैं। इनकी इनकी तलाशी ली गई तो इनकी तलाशी से तीन सौ पंद्रह बोर के तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। सेंट्रो गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर ट्रांसफार्मर को निकालकर, ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसके तांबे की कॉइल निकालकर काफी मात्रा में बरामद हुई है तथा केबल के तार जो जलाकर कॉइल कॉपर निकाला जाता है वो भी बरामद हुआ है जो लगभग 2 से 3 क्विंटल है। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

गैंगस्टर लल्ले की 18.45 लाख रुपये संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:Mathura (Uttar Pradesh): Police And Administration Attach Property Worth Rs 18.45 Lakh Belonging To Gangster Lalit Alias Lalle Under Gangster Act पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगस्टर ललित उर्फ लल्ले की 18.45 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की ललित शर्मा उर्फ लल्ले पुत्र संतोष शर्मा निवासी जी वन सेक्टर गोविंद नगर जनपद मथुरा थाना गोविंद नगर उपरोक्त संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट मथुरा द्वारा पारित आदेश दिनांक 5-11-5 नवंबर 2026 के अनुपालन में उत्तर प्रदेश गृहबंध एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम अंतर्गत 1986 की धारा 14A के अंतर्गत पुर्व किया गया जिसके तहत पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगस्टर ललित उर्फ लल्ले की 18.45 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की
0
0
Report
Advertisement

उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत, 5 की मौत, 2 घायल; जांच जारी

Balrampur, Uttar Pradesh:उतरौला में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में 5 की मौत, 2 घायल मे से एक रेफर कोहरे और पैदल राहगीरों को बचाने के प्रयास में हादसे की आशंका, एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह बोले- जांच के बाद स्पष्ट होगी दुर्घटना की वजह बलरामपुर जनपद के उतरौला-बलरामपुर प्रमुख मार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अक्सी बड़हरा गांव के पास हुआ। शुरुआती सूचना में अज्ञात वाहन की टक्कर की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है。 हादसे में दोनों बाइकों के टक्कर मे करीब सात लोग इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जबकि दूसरे घायल को परिजन अपनी इच्छा से निजी अस्पताल ले गए। घायलों के गौरीवनडीह गांव के निवासी होने की जानकारी सामने आई है。 पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि सड़क पर पैदल चल रहे एक-दो लोगों को बचाने के प्रयास में दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे की वजह कोहरा भी हो सकता है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मृतक बड़ाहरा खुर्द, छपरतलवा और श्रीदत्तगंज क्षेत्र के चंद्रपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

पीएम मोदी के वैशाली दौरे में 7 हजार करोड़ की 103 योजनाओं का उद्घाटन, एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे

Hajipur, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को होने वाले वैशाली दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पीएम मोदी सबसे पहले राघोपुर पहुँचकर सिक्स लेन पुल का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद राजापाकर स्थित कार्यक्रम स्थल से विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। डीएम वर्षा सिंह के मुताबिक, प्रधानमंत्री के इस दौरे पर 21 विभागों की 103 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। इन योजनाओं की कुल लागत 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। कार्यक्रम स्थल पर एक लाख से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, भीड़ बढ़ने की स्थिति में भी प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम का दावा किया है। लोगों की सुविधा के लिए 14 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। बस, ऑटो और बाइक के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। रास्तों में साइनेज लगाए जाएंगे। पेयजल, भोजन, शौचालय और मेडिकल सहित जरूरी सुविधाओं के साथ कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। पड़ोसी जिलों के प्रशासन से भी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर समन्वय स्थापित किया गया है। डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन से दो घंटे पहले सिक्स लेन पुल पर आवागमन बंद कर दिया जाएगा। वहीं, आम लोगों से अपील की गई है कि वे सुबह 11 बजे से पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अपने निर्धारित स्थान पर बैठ जाएं। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी ताकत से जुटा है। अब सबकी नजरें 21 नवंबर पर टिकी हैं।
0
0
Report

गुजरात से आई महिला ने नवजात शिशु का अपहरण कर गुजरात ले जाने तैयारी

Muzaffarpur, Bihar:गुजरात से आई महिला ने नवजात शिशु का अपहरण कर गुजरात ले जाने की तैयारी शुरू की. साहेबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर पट्टी गांव से नवजात शिशु के अपहरण की सूचना थानाध्यक्ष को मिली थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर एसटीएफ सरैया के नेतृत्व में साहेबगंज थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी. एसटीएफ की टीम और पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ह्यूमन और टेक्निकल इनपुट जुटाए. इसके आधार पर अपहरणकर्ताओं की पहचान और उनके लोकेशन को ट्रैक किया गया. जांच में पता चला कि नवजात को लेकर दोनों आरोपी मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए हैं. पुलिस ने वहां छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. उस समय दोनों आरोपी भी होटल के कमरे में मौजूद थे जिन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि गिरफ्तार महिला गुजरात में रहती है और उसकी पहचान शाहपुर पट्टी गांव के ही एक व्यक्ति से थी, जो गुजरात में ही रहता था और दोनों पहले से एक-दूसरे से परिचित थे और महिला उसी परिचित के संपर्क में यहां पहुंची थी. पुलिस के पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और वह बेटे की चाहत में यहां आई थी. दोनों ने साजिश के तहत नवजात को गांव से उठाया था. वहीं बच्चे की बरामदगी के बाद बाल कल्याण समिति यानी सीडब्ल्यूसी को भी सूचना दी गई है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई कर बच्चे के गर्जिन को बच्चे को सोपा जा सके. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई रही है.
0
0
Report
Advertisement

अररिया के बीड़ी पुल पर स्कॉर्पियो हादसे में 6 युवकों की मौत

Forbesganj, Bihar:अररिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोग की मौत हो गई है । घटना ताराबाड़ी थानाक्षेत्र के बीड़ी पुल पर हुई जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरी जिससे गाड़ी में सवार 6 लोगो की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सभी मृतक सुपौल जिले के पिपरा थानाक्षेत्र के थुमहा गांव के रहने वाले हैं । मृतकों में सभी की उम्र 20 वर्ष के आसपास ही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल से ये सभी एक लड़की का तिलक चढ़ाने सिकटी के भपटिया गांव में आए थे जहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ । घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को नदी से बाहर निकाला गया और अररिया सदर अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगो को मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report

जींद में बिजली निगम के एएफएम की रिश्वत गिरफ्तारी: 2 लाख का खुलासा

Jhanj Kalan, Haryana:भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई जींद में बिजली निगम का एएफएम दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने गढ़ी पावर हाउस के बाहर दबोचा दो लाख की रिश्वत लेते बिजली निगम का एएफएम गिरफ्तार, पोल्ट्री फार्म का कनेक्शन जारी करने के लिए मांगे थे 3.60 लाख रुपये एक लाख 18 हजार पहले लिए, अब दो लाख लेते ही एसीबी ने दबोचा, बिजली निगम में भ्रष्टाचार का मामला उजागर पोल्ट्री फार्म के बिजली कनेक्शन पर रिश्वत का खेल! एएफएम के हाथ धुलवाए तो हो गए लाल, दो लाख रुपये बरामद जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली निगम के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पोल्ट्री फार्म का बिजली कनेक्शन जारी करने की एवज में एएफएम ने तीन लाख 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता पहले ही एक लाख 18 हजार रुपये दे चुका था। बुधवार को दो लाख रुपये की अगली किस्त लेते ही एसीबी की टीम ने उसे गढ़ी पावर हाउस के बाहर दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई है।
0
0
Report

दो भीषण सड़क हादसे,चाचा-भतीजे और सगे भाई-बहन की मौत, मासूम गंभीर

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow5h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं।पहले हादसे में कानपुर देहात के कैलई गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश चंद्र शर्मा अपने 16 वर्षीय भतीजे आदर्श के साथ इकदिल से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। सराय मिट्ठे के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। वहीं दूसरे हादसे में बहेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय शुभ तिवारी अपनी 28 वर्षीय बहन आशी और एक वर्षीय भांजी राधिका को बुआ के घर छोड़ने जा रहे थे। पंचशील ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शुभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल आशी ने सैफई पीजीआई में दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक साल की मासूम राधिका गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती है। लगातार हुए इन हादसों से बकेवर क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि पुलिस फरार वाहनों की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

आबूराज में दीपावली पर्यटन सीजन के उत्साह के बीच नगरपालिका की तैयारियां तेज

Sirohi, Rajasthan:आबूराज में दीपावली फेस्टिवल सीजन के दौरान पर्यटकों की रिकॉर्ड आवक के बीच आबूराज नगर पालिका की व्यवस्थाएं भी सराहना बटोर रही हैं। पांच दिनों में दो लाख से अधिक पर्यटकों और 35 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही के बावजूद पार्किंग, यातायात नियंत्रण और पर्यटकों की सुविधाओं को लेकर नगर पालिका ने विशेष इंतजाम किए हैं। पोलो ग्राउंड और अरणा पार्किंग सहित निर्धारित स्थलों पर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित की गई है। दीपावली से लाभ पंचमी तक पर्यटन का बंपर सीजन माना जाता है, लेकिन दिसंबर माह भी पर्यटकों की भारी आवक के लिहाज से महत्वपूर्ण रहता है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन आगामी शीतकालीन पर्यटन सीजन को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुट गया है, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और शहर की व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।
0
0
Report

सरगुजा में आतंक का पर्याय बना 'कबरा' हाथी 6 दिन बाद ट्रैंकुलाइज, कॉलर आईडी लगाकर झुंड में छोड़ा गया

Durg, Chhattisgarh:अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में अब तक 17 लोगों की जान ले चुके आक्रामक 'कबरा' हाथी को वन विभाग ने 6 दिनों के लंबे अभियान के बाद उदयपुर वन परिक्षेत्र स्थित रामगढ़ पहाड़ के जंगल में ट्रैंकुलाइज कर लिया है। सीसीएफ वाइल्डलाइफ प्रणय मिश्रा के नेतृत्व में कुमकी हाथियों 'तीरथ' और 'दुर्योधन' तथा ड्रोन कैमरों की मदद से यह ऑपरेशन सफल हुआ। हाथी को रेस्क्यू सेंटर भेजने के बजाय कॉलर आईडी लगाकर वापस 17 हाथियों के झुंड में छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे दल की निगरानी हो सकेगी। Notorious 'Kabra' Elephant Tranquilized in Surguja After 6-Day Operation, Released into Herd with Collar ID
0
0
Report

जेजेपी की दिसंबर रैली से हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की तैयारी: दुष्यंत चौटाला

Nuh, Haryana:ताऊ देवीलाल की तर्ज पर दिसंबर में रैली कर हरियाणा में राजनीतिक बदलाव लाएगी जेजेपी : दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंजाब दौरों पर उठाए सवाल, बोले- आरटीआई से मिल सकती है जानकारी धान खरीद और भुगतान में देरी को लेकर सरकार को घेरा, हथीन और पुनहाना के विधायकों पर भी लगाए आरोप जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा बुधवार को नूंह पहुंचे। यहां अनाज मंडी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रैली की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जन-जन अधिकार रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता दिया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा से बाहर रहकर पंजाब में समय बिता रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब जाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसकी जानकारी आरटीआई के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज किसान परेशान हैं, युवा बेरोजगार हैं और कमेरा वर्ग बदहाली का सामना कर रहा है। मनरेगा के तहत सरपंचों को श्मशान घाट और कब्रिस्तान में काम कराने का अधिकार भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेवात में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार अब तक जमीन तक अलॉट नहीं कर पाई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल ने दिसंबर महीने में न्याय युद्ध की शुरुआत कर हरियाणा में 85 सीटें हासिल की थीं। उसी इतिहास से प्रेरणा लेकर जेजेपी भी दिसंबर में रैली आयोजित कर किसान, युवा और कमेरा वर्ग को एकजुट करेगी तथा पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल का मेवात के लोगों के साथ हमेशा विशेष लगाव रहा है, लेकिन भाजपा नेता एसआईआर के नाम पर जातिगत आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मेवात में जेजेपी के कार्यकाल के दौरान कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने 180 एकड़ भूमि पर एटीएल कंपनी की स्थापना कराने की पहल की थी, जिससे करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद थी। इसके अलावा डेंटल कॉलेज तक सड़क बनवाई गई और लॉजिस्टिक हब की घोषणा भी कराई गई, लेकिन मौजूदा सरकार इन योजनाओं को आगे नहीं बढ़ा पाई। धान खरीद और भुगतान में देरी का उठाया मुद्दा दुष्यंत चौटाला ने मंडियों में धान की फसल के उठान और किसानों के भुगतान में देरी को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की धान की फसल पड़ी हुई है और उसका समय पर उठान नहीं हो रहा। किसानों को धान की फसल का भुगतान दो दिन में किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन 20 दिन बीतने के बावजूद कई किसानों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार किसानों को अपनी धान की फसल 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव पर बेचनी पड़ी है। हथीन और पुनहाना के विधायकों पर लगाए आरोप पूर्व उपमुख्यमंत्री ने हथीन और पुनहाना के विधायकों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता होने के बावजूद दोनों विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नाम पर वोट लेकर विधानसभा पहुंचे विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करना मेवात की जनता के साथ धोखा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top