Back
बहराइच में तेंदुए के दो हमले, दो ग्रामीण घायल
RSRAJEEV SHARMA
Jan 06, 2026 23:47:53
Bahraich, Uttar Pradesh
बहराइच. तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण हुए जख्मी,
बहराइच के कतर्नियाघाट क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में तेंदुए के हमलों में दो युवक घायल हो गए। एक युवक पर जैसे ही तेंदुआ झपटा तो उसने हिम्मत जुटाकर तकरीबन 05 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर अपनी जान बचाई।
तेंदुए के हमले में घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोतीपुर के अड़गोड़वा सियापुरवा गांव निवासी वीरेंद्र पाल सिंह (30) धौरहरा जाने के लिए घर से निकले थे।
रास्ते में वह झाला मार्ग पर अपने गेहूं के खेत की निगरानी करते हुए जा रहे थे, तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे वीरेंद्र ने बताया गया कि करीब 05 मिनट तक तेंदुए के बीच उनका संघर्ष चलता रहा। वीरेंद्र की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जिसके कारण तेंदुआ उन्हें छोड़कर फिर गन्ने के खेत में घुस गया।
ग्रामीणों ने घायल वीरेंद्र को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तेंदुए के हमले से उनके दाहिने हाथ में गंभीर जख्म हो गया है।
दूसरी घटना सुजौली रेंज अन्तर्गत जंगल गुलरिहा ग्राम पंचायत के गांव नौकापुरवा की है। यहाँ रामध्यान (42) पुत्र त्रिभुवन, निवासी संपतपुरवा गांव से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रास्ते में खेत से अचानक निकले तेंदुए ने उन पर झपट्टा मारकर हमला कर दिया और घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाकर तेंदुए को भगाया, जिससे रामध्यान की जान बच सकी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 07, 2026 23:46:130
Report
ASAmit Singh
FollowJan 07, 2026 23:46:040
Report
BSBarun Sengupta
FollowJan 07, 2026 23:45:490
Report
BSBarun Sengupta
FollowJan 07, 2026 23:45:260
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:490
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:370
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowJan 07, 2026 23:30:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report