Back
नशा उन्मुलन व पर्यवारण संरक्षण चौपाल" का आयोजन
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh
पौराणिक शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर नानपारा में आज विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने "नशा उन्मुलन व पर्यवारण संरक्षण चौपाल" का आयोजन कर अवैध नशा क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण का सामूहिक संकल्प लिया तथा जल संरक्षण व पर्यवारण को मानवानूकुल बनाये रखने के लिए पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान चलाये जाने का कार्यक्रम तय किया। शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर में आयोजित नशा उन्मुलन व पर्यावरण संरक्षण चौपाल को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए घातक है ,अवैध नशा क्रय विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आवाहन किया कि अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समाज के जागरुक लोग जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को सचेत करे और जागरण अभियान में सहभागिता करे तभी अवैध नशा पर पूर्ण विराम संभव हो सकेगा उन्होंने कहा कि जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि अधिकाधित संख्या में पेड़ लगाया जाए ।
आयोजक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक व सामाजिक संगठनों से समन्वय बनाकर प्रशासन के सहयोग से गांव व नगरों में जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को सचेत किया जा रहा है तथा विद्यालय, चिकित्सालय,तालाब, पोखरा व नदी के किनारे पंचवटी प्राजित के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से रोपित वृक्षों के संरक्षण का प्रभावी प्रयास भी किया जा रहा है।
तहसीलदार नानपारा शैलेश कुमार अवस्थी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन से समन्वय बनाकर लोगो को सचेत करने से ही अवैध नशा से मुक्ति पाई जा सकती है उन्होंने कहा कि पर्यवारण संरक्षण के लिए आवश्यक है कि अधिकाधित संख्या में वृक्षों का रोपण व उनका संरक्षण किया जाए तथा लोगो को वृक्षारोपण के लिए जागरूक भी किया जाए।कार्यक्रम का संचालन किसान परिषद संयोजक शिव पूजन सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद अशोक कुमार ने किया।आयोजित चौपाल की अध्यक्षता महंत शिवालय बाग़ वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने किया ।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान नेता काशीराम यादव, संघ चिंतक यशवंत मिश्रा,पर्यावरणविद महेन्द्र सिंह सेंगर, शिक्षक नेता राहुल पांडेय, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी संयोजक डी०पी०श्रीवास्तव, प्राचार्य विद्या मंदिर बाल मुकुंद जी,समाजसेवी सुरेश चंद्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश तिवारी, विक्रम कुमार, गणेश सिंह एडवोकेट, बुद्धि लाल एडवोकेट, व्यवसायी अमोल जी,किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव ,सनातन समाज नेता लवकुश अवस्थी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन समाज नेता गणेश जी द्वारा गणेश वंदना के साथ हुआ।समापन अवसर पर शिवालय बाग़ मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को प्रबंधन के संयोजन में नशा उन्मूलन का सामुहिक संकल्प भी दिलाया गया ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 13, 2026 13:34:380
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 13, 2026 13:34:270
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 13, 2026 13:33:440
Report
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 13:33:310
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 13, 2026 13:33:030
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 13, 2026 13:32:540
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 13, 2026 13:32:090
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:31:560
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 13, 2026 13:31:460
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:31:400
Report
ASArvind Singh
FollowMar 13, 2026 13:30:220
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 13, 2026 13:26:0631
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 13, 2026 13:25:5191
Report