Back
सर्वर फेल से गैस सिलेंडर संकट, बुकिंग-ओटीपी में अड़चन; शादियों में लकड़ी-कोयले से रसोई
ASArvind Singh
Mar 13, 2026 13:30:22
Sawai Madhopur, Rajasthan
जिला-सवाई माधोपुर
विधानसभा क्षेत्र-खंडार
खबर लोकेशन-छाण
हेडलाइन: सर्वर ठप्प से गैस सिलेंडर संकट, बुकिंग-ओटीपी में अड़चन; एजेंसी पर भीड़, शादियों में लकड़ी-कोयले की भट्टियों से बन रही रसोई。
एंकर: सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की सप्लाई इन दिनों गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। सर्वर ठप्प होने और बुकिंग के दौरान ओटीपी समय पर नहीं आने की समस्या के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि गैस एजेंसी पर दिनभर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है और कई लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। समस्या का असर अब कमर्शियल गैस के साथ-साथ घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं पर भी देखने को मिल रहा है।
छाण स्थित पवन इंडेन गैस एजेंसी का सर्वर ठप्प होने से गैस बुकिंग की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। बुकिंग के लिए ओटीपी नहीं आने से उपभोक्ता सिलेंडर बुक नहीं करा पा रहे हैं। इससे परेशान होकर कई उपभोक्ता एजेंसी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एजेंसी कर्मचारियों ने तकनीकी समस्या बताते हुए उपभोक्ताओं को तीन दिन बाद दोबारा बुकिंग कराने की सलाह दी। इस दौरान कई बार उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच बहस की स्थिति भी बन गई और एजेंसी परिसर में दिनभर भीड़ लगी रही।
गैस सप्लाई गड़बड़ाने का असर शादियों पर भी देखने को मिल रहा है। बहरावंडा खुर्द, अल्लापुर, कटार, फरिया, दौलतपुरा, सत्रह मील और छाण सहित आसपास के गांवों में कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से शादी समारोहों में लकड़ी और कोयले की भट्टियां बनाकर रसोई तैयार की जा रही है। व्यापारियों के अनुसार पिछले दो दिनों में लकड़ी और कोयले की मांग दोगुनी हो गई है, जिससे इनके दाम भी बढ़ गए हैं।
छाण गैस एजेंसी संचालक कमलेश गर्ग के अनुसार तीन दिनों से सर्वर ठप्प होने के कारण ओटीपी नहीं आ रहे, जिससे गैस बुकिंग और वितरण प्रभावित हो रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी की आईडी पर ओटीपी आ रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर नहीं पहुंच रहे। दूसरी ओर शिकायत के लिए जारी टोल फ्री नंबरों पर भी कई बार कॉल करने के बावजूद नंबर व्यस्त या अमान्य बताए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 13, 2026 14:20:16Noida, Uttar Pradesh:Woman in Brazil catches a falling dog with a cardboard box
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 13, 2026 14:20:040
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 13, 2026 14:19:5076
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 13, 2026 14:19:3738
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 13, 2026 14:19:1839
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 13, 2026 14:19:06107
Report
DRDivya Rani
FollowMar 13, 2026 14:18:5191
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 13, 2026 14:18:1941
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 13, 2026 14:18:08103
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 13, 2026 14:17:5827
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 13, 2026 14:17:42Noida, Uttar Pradesh:सच्चा प्रेम वही है जो उम्र के आखिरी पड़ाव तक हाथ थामे रखे।
52
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 14:17:3256
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 13, 2026 14:17:1887
Report
115
Report