Back
80 किलो चरस-गांजा बरामदगी: तीनों अभियुक्त रिहा, मोतिहारी एसपी ने जांच टीम बनाई
PKPankaj Kumar
Mar 13, 2026 13:25:51
Motihari, Bihar
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात की नजर अब थाना से कोर्ट तक....80 किलो चरस और गांजा बरामदगी में हुई रिहाई पर एसपी हुए सख्त....बनाया जांच टीम
आज तक आप यही जानते होंगे NDPS एक्ट में पकड़े जाने पर रिहाई तो छोड़िए बेल मिलना भी होता है मुश्किल। अगर आपके पास से चरस या गांजा जैसा मादक पदार्थ मिलता है तो सजा मिलना तय है पर मोतिहारी में इसके उलट 80 किलो चरस और गांजा बरामदगी में अभियुक्त बने सभी तीनो लोगो की रिहाई हो गई जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।कुछ लोग पुलिस पर तो कुछ लोग सरकारी वकील के कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं की आखिर 80 किलो चरस बरामदगी में सभी अभियुक्त बरी कैसे हो गए ?
तथाकथित मामला
दरअसल 21 मार्च 2024 को सुगौली टॉल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दस किलो चरस के साथ ओमप्रकाश और आलम मियां की गिरफ्तारी हुई थी जिसने तब सुगौली थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार को छपरा बहास का पता बताया था जहाँ से वो चरस की खेप लेकर आया है। मिली सूचना के बाद छपरा बहास में ही
दोनों कारोबारी के निशानदेही पर छपरा बहास के छोटा बंगरा के राजकिशोर सिंह के घर से पुलिस ने उसी समय छापेमारी कर चरस व गांजा किया था बरामद।
तब कारोबारी राजकिशोर सिंह भी गिरफ्तार हुआ था।पुलिस ने करीब 80 kg चरस और गांजा बरमाद किया था।तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने खुद के बयान पर FIR दर्ज कर दो दिन बाद रात करीब 12 बजे अनुसंधानकर्ता को सौंपा था एफआईआर कॉपी。
तत्कालीन सुगौली थानाध्यक्ष पर उठ रहे हैं सवाल
80 किलो चरस बरामदगी के बाद सुगौली थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने एक ऐसे पुलिस ऑफ़िसर को केश के अनुसंधानकर्ता बनाया जिसने जिंदगी में कभी कोई अनुसंधान ही नही किया था। महज दस दिन पहले जमादार से दरोगा बने सम्भु साह को इतना गम्भीर मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी सौंपना कहीं न कहीं थानाध्यक्ष के चरस के प्रति गम्भीरता पर सवाल खड़े करता है। अनुसंधानकर्ता सम्भु साह ने zee न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि वो केश लेने से इंकार करते हुए थानाध्यक्ष को बोले थे कि हमको अनुशंधान करने का कोई अनुभव नही है अन्य सीनियर को केश का अनुसंधानकर्ता बनाया जाय तो इसपर भी मुन्ना कुमार ने उन्हें ही केश का जबर्दस्ती अनुसंधामकर्ता बना दिया । इस बाबत zee न्यूज़ ने तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार से जब केश के विषय मे जानना चाहा तो उन्हें ना तो केश याद था और ना ही अनुसंधानकर्ता का नाम。
मोतिहारी एसपी ने बनाया जांच टीम
21 मार्च, 2024 सुगौली थाना अंतर्गत 80 kg चरस बरामदगी FIR 123/24, मामले में तीनों अभियुक्तों की रिहाई मामले में तीन सदस्यीय जांच कमिटी बनाई गई है। जिसमे
DSP HQ, Cyber DSP , Sadar SDPO को शामिल किया गया है।जांच टीम अब अभियुक्तों की रिहाई मामले में तत्कालीन अनुसंधानकर्ता सम्भु साह,थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्तमान में चकिया थानाध्यक्ष सहित
Prosecution ऑफिसर की भूमिका की जांच की जाएगी।शहर में चल रही चर्चा की माने तो 60 लाख रुपया में तीनों अभियुक्त आजाद हो गए है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 13, 2026 14:20:16Noida, Uttar Pradesh:Woman in Brazil catches a falling dog with a cardboard box
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 13, 2026 14:20:040
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 13, 2026 14:19:5076
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 13, 2026 14:19:3738
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 13, 2026 14:19:1839
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 13, 2026 14:19:06107
Report
DRDivya Rani
FollowMar 13, 2026 14:18:5191
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 13, 2026 14:18:1941
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 13, 2026 14:18:08103
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 13, 2026 14:17:5827
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 13, 2026 14:17:42Noida, Uttar Pradesh:सच्चा प्रेम वही है जो उम्र के आखिरी पड़ाव तक हाथ थामे रखे।
52
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 13, 2026 14:17:3256
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 13, 2026 14:17:1887
Report
73
Report