बहराइच में आदमखोर भेड़िया ले रहा मासूमों की जान, लापरवाही पर DFO को मिली कड़ी फटकार!
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में आदमखोर भेड़िया बच्चों के लिए काल बनकर घूम रहा है। जहां वन विभाग लगातार हो रहे हमलों को रोकने में विफल रहा है। हाल ही में मुख्य वन्य जीव संरक्षक रेणु सिंह ने मौके पर जाकर भेड़िया को पकड़ने की कार्रवाई व जागरूकता अभियान की कमी पर बहराइच DFO अजीत प्रताप सिंह को जमकर फटकार लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महसी इलाके में बीते कई महीनों से एक भेड़िये के हमलों की 27 घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 4 बच्चों की जान भी गई है। बावजूद वन विभाग भेड़िये को पकड़ने में असफल है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हस्तेडा में चारे के ढेर में आग, मकान और घरेलू सामान जलकर राख
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविन्दगढ़ के हस्तेडा में एक मकान के पास ही छप्पर में पड़े चारे में आग लग गई और चारा के साथ कुछ घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया । आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ओपी राजभर ने अयोध्या में कथा के दौरान अखिलेश समर्थकों पर निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:लीगढ़, उत्तर प्रदेश: मंत्री ओपी राजभर ने अयोध्या में भागवत कथा के दौरान सपा समर्थकों की कथित नारेबाजी पर कहा, \"हम अखिलेश यादव और उनके समर्थकों द्वारा वहां की गई नारेबाजी की निंदा करते हैं। वहां लोग व्यास जी से भागवत कथा सुनने के लिए इकट्ठा हुए हैं, न कि अखिलेश जी का भाषण सुनने के लिए। इसलिए ऐसी जगह जाकर, जहां भगवान की कथा हो रही हो, राजनीति करना निंदनीय है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर उन्हें वास्तव में प्रेम और श्रद्धा होती, तो वे बैठकर 20-30 मिनट कथा सुनते। वे अयोध्या गए थे, जहां भगवान राम का मंदिर है। वहां जाकर दर्शन कर लेते। लेकिन उनकी नीयत खराब है। वे 12 बजे तक नमाज पढ़ते हैं और ‘अली-अली’ बोलते हैं। 12 बजे के बाद ‘बजरंगबली’ बोलने लगते हैं और शाम तक बजरंगबली का नाम लेते हैं। यही उनका काम है। वे मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन मंदिर नहीं जा सकते...\"22 साल देश सेवा में समर्पित जवान जितेन्द्र सिंह चौहान की अंतिम यात्रा गंगरार पहुंची
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - देश की सेवा में करीब 22 साल समर्पित करने वाले सेना के जवान जितेन्द्र सिंह चौहान की अंतिम यात्रा चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड स्थित उनके पितृ गांव सुरत सिंह जी का खेड़ा पहुंची। जवान की पार्थिव देह टोल प्लाजा से उनके निजी आवास लाई गई। इससे पहले गंगरार कोट पुलिया से शरणेश्वर महादेव मंदिर, पुराना बस स्टैंड, परशुराम सर्किल और अंबेडकर सर्किल होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक सुरेश धाकड़, पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान और जौहर स्मৃতি संस्थान के अध्यक्ष नारायण सिंह बड़ौली मौजूद रहे। असम में ड्यूटी के दौरान जवान का निधन हुआ था। वे जून 2004 में सेना में भर्ती हुए थे।पंचायत चुनावों में बैनर पोस्टर से आचार संहिता उल्लंघन, पुलिस अब भी चुप
एंकर-मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाएं जा रहे हैं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाने से आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है मगर पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।चौमूं जयपुर: पंचायत चुनाव की भाजपा ने शुरू की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है. चौमूं की रेनवाल रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में बीजेपी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे。जनकपुरी मिथिला नगरी में प्रभु राम-जानकी का भव्य विवाह उत्सव
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर भारत की ऐतिहासिक जनकपुरी में मिथिला नगरी में प्रभु श्रीराम माता जानकी को ब्याहने पहुंचे जिसके बाद दोपहर में तुलसी और शालिग्राम का विवाह सम्पन्न हुआ, शाम को जनक महल में प्रभु श्री राम और माता जानकी भव्य रथ में सवार होकर जनक महल पहुंचे जहां प्रशासनिक अधिकारियों और कमेटी के साथ जनप्रतिनिधियों ने प्रभु की आरती उतारी, प्रभु श्रीराम और माता जानकी की एक झलक पाने को हर कोई लालायित दिखा, आम से लेकर खास तक सबकी नजर प्रभु श्रीराम और माता जानकी पर ठहर गई, अलौकिक छटा देख हर कोई भक्तिभाव में सराबोर नजर आया, तो वही सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए ताकि कोई असामाजिक तत्व माहौल को न बिगड़ सकेजंतर-मंतर पर बिना जरूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी -सुप्रीम कोर्ट
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेन और मेट्रो पर रोक लगाए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को रखा।
सिब्बल ने कहा 10 अक्टूबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के लगभग 57 स्टेशन बंद किए जा रहे है। दिल्ली आने वाली ट्रेनें को रद्द किया जा रहा हैं। ऐसे में लोग कहीं आ-जा नहीं सकते। मेरे देश में यह क्या हो रहा है? यह तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।
वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सुरक्षा के लिए CAPF की 221 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। 10 detention सेन्टर तैयार किए जा रहे हैं। OYO होटलों से कहा गया है कि वे नई बुकिंग न लें। YouTubers के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से कहा गया है कि वे अपना आई कार्ड साथ रखें। दिल्ली पुलिस लोगों को प्रदर्शन में शामिल न होने की सलाह दे रही है।
इस पर सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
इस बात पर याचिका लगाने वाले वकीलों ने जवाब दिया कि सरकार को समझना होगा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं होता। वकील गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि सरकार प्रदर्शनकारियों को संभाल नहीं पा रही हैं, वे पूरे शहर को बंद नहीं कर सकते। वकील ने बताया कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने इजाजत मांगी थी, उन्हें नहीं मिली। इसलिये वो हाई कोर्ट गए।
इस मामले को सुनते हुए जस्टिस बागची ने कहा कि लोगों को संगठन बनाने और उससे जुड़ने का मौलिक अधिकार है, लेकिन कानून के अनुसार इस अधिकार को नियंत्रित भी किया जा सकता है। अगर अधिकारी प्रदर्शन की अनुमति देने में देरी करते हैं या नहीं करते हैं, तो आप कोर्ट आ सकते हैं। लेकिन बिना ज़रूरी मंजूरी के प्रदर्शन करना गैरकानूनी होगा। अगर हमें पता चल जाए कि प्रदर्शन का आयोजन कौन कर रहा है और उसमें कितने लोगों के आने की उम्मीद है, तो हम उसी हिसाब से व्यवस्था का आदेश दे सकते है। अगर हमें यह जानकारी मिल जाए तो हम सरकार से भी कह सकते हैं कि वह उसी के अनुसार कदम उठाए, न कि पूरे शहर पर बड़े पैमाने पर बैन लगा दें।
इस पर सिब्बल ने कहा कि हम याचिकाकर्ताओं से पूरी जानकारी लेकर कोर्ट आएंगे। दो बजे कोर्ट को पूरी जानकारी देंगे।
(दिल्ली से जी न्यूज रिपोर्टर अरविंद सिंह की रिपोर्ट)
