Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Azamgarh276001

आजमगढ़ के खेत से महिला कंकाल: 47 दिन बाद गुमशुदगी की पुष्टि

VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Nov 21, 2025 14:32:50
Azamgarh, Uttar Pradesh
खेत में मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, महिला की पहचान विद्यावती (65) पत्नी राम निवास मिश्रा के रूप में हुई, जिनकी 4 अक्टूबर 2025 को अहरौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। कंकाल खोपड़ी और शरीर के भागों में बिखरे थे और एक बोरे में समेट कर पोस्टमार्टम के लिए जिला जिला अस्पताल भेजा गया। मृतका के पुत्र अरविंद मिश्रा ने किसी पर आरोप नहीं लगाया, परंतु कंकाल के कई टुकड़े होने से ग्रामीणों में आशंका है। बरूईपुर क्षेत्र में 75 वर्षीय विद्या मिश्रा की पहचान होने की जानकारी भी सामने आई, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और डेढ़ माह पहले गुमशुदा हुई थी; संभवत: धान के खेत में पानी भरा होने के कारण डूबने से मौत हो सकती है। चिराग जैन, अपर पुलिस उपायुक्त-ग्रामीण, आजमगढ़ ने भी टिप्पणी दी।
139
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Nov 21, 2025 15:19:07
Jaipur, Rajasthan:बढ़ती सर्दी के बीच नगर निगम ने बेघर और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए शहर में रैन बसेरों की सक्रिय मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने अचानक रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां की वास्तविक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ठहरने आए लोगों से बातचीत कर उनकी जरूरतें और चुनौतियां भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में गर्म बिस्तर, स्वच्छ कंबल, साफ-सुथरे शौचालय, गरम पानी और पर्याप्त रोशनी जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएं लगातार उपलब्ध रहें। निगम ने इस बार महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट तैयार किए हैं। डॉ. सैनी ने कहा कि सर्द रातों में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न सोए, यह निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मौके पर मौजूद टीम को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में रुकने वाले लोगों का रिकॉर्ड अपडेट रखा जाए और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। निगम प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में रैन बसेरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और सर्दी बढ़ने पर अतिरिक्त अस्थायी शेल्टर भी खोले जाएंगे
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Nov 21, 2025 15:18:28
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 21, 2025 15:17:52
Patna, Bihar:20 नवंबर को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, एक दिन बाद मंत्रियों के विभागों का बटवारा कर दिया गया है। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की कमान दी गई है वहीं पिछली बार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को उनका पुराना मंत्रालय दिया गया है। 20 नवंबर को नीतीश कैबिनेट के 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें से 18 मंत्रियों को इनके विभाग दे दिए गए हैं। नीतीश कुमार साल 2005 में मुख्यमंत्री बने थे तभी से गृह मंत्रालय का प्रभार उन्हीं के पास था लेकिन 20 साल बाद पहली बार गृह मंत्रालय का प्रभार नीतीश कुमार की जगह बीजेपी के सम्राट चौधरी को मिला है। मुख्यमंत्री ने खुद सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया है।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Nov 21, 2025 15:17:27
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के रेगिस्तान, पहाड़, ढाणियों और दूर बसे खेतों के बीच इन दिनों लोकतंत्र की एक शांत लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मुहिम चल रही है—मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026. इस मुहिम में राज्य के 78 बीएलओ वे चेहरे बनकर उभरे हैं, जिनके जज्बे ने सिस्टम को हैरान भी किया और गर्व से भर भी दिया। 4 नवंबर से शुरू इस अभियान में इन सभी बीएलओ ने न सिर्फ समय पर बल्कि 100% सटीकता के साथ अपने-अपने बूथ का काम पूरा किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने इन्हें VC के दौरान सम्मानित करते हुए कहा कि ये 78 बीएलओ सिर्फ कर्मचारी नहीं… लोकतंत्र के लाइफलाइन वर्कर हैं। बीकानेर जिले का नोखा…भाग संख्या 87…यही से निकलते हैं हुकुम चंद सैन, जिनके क्षेत्र में 150 ढाणियां हैं। एक दूसरे से किलोमीटरों दूर, कई बार तो सड़क भी नहीं। लेकिन हुकुम चंद ने रोज पैदल चलकर 18 नवंबर तक शत-प्रतिशत SIR पूरा किया। काम खत्म करने के बाद भी रुके नहीं। उन्होंने खुद आगे बढ़कर अन्य बीएलओ की डिजिटाइजेशन और मैपिंग में मदद शुरू कर दी। इसी तरह भाग संख्या 84, जैसलमेर। यहां के बीएलओ करनैल सिंह के सामने सबसे मुश्किल चुनौती थी मतदाता कई-कई किलोमीटर दूर, कुछ स्थान रेगिस्तानी टीलों के पीछे, सड़क तो छोड़िए, मोबाइल नेटवर्क तक नहीं। फिर भी करनैल सिंह ने 60 किलोमीटर का सफर, कई हिस्से पैदल चलते हुए तय किया और 100% काम पूरा कर दिया। इसके बाद उन्होंने भी पड़ोसी बूथों के ब्लो की मदद अपने आप शुरू कर दी। वीसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा जो आगे बढ़े हैं, अब दूसरों को भी साथ लेकर चलें…तभी SIR-2026 समय पर और बेहतरीन तरीके से पूरा होगा। इन 78 नायकों का सम्मान… असल में हजारों बीएलओ की मेहनत को सलाम। यह कहानी सिर्फ 78 नामों की नहीं… ये सम्मान उन सैकड़ों-हजारों बीएलओ की मेहनत का प्रतिनिधित्व है, जो रेगिस्तान में उड़ती धूल के बीच, किसानों के खेतों में घंटों इंतजार करते हुए, ढाणियों में पैदल पहुंचकर, या पहाड़ी रास्तों पर चढ़ते हुए सिर्फ एक काम कर रहे हैं—हर मतदाता तक लोकतंत्र की आवाज पहुंचाना। राजस्थान का यह ग्राउंड-सोल्जर्स ब्रिगेड शायद कैमरे पर न दिखे, लेकिन इसी की वजह से 2026 के चुनावों की बुनियाद मजबूत होकर खड़ी हो रही है।
0
comment0
Report
KJKunal Jamdade
Nov 21, 2025 15:16:53
Shirdi, Maharashtra:प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे बाईट मुद्दे - ऑन महायुती आमच्या सर्वांचा प्रयत्न होता की सर्व ठिकाणी महायुती म्हणून लढावं.. परंतु मधल्या कामावधीत निवडणुका न झाल्याने प्रत्येक पक्षाचे कार्यकर्ते इच्छुक होते.. विधानसभेला आम्ही सर्वांनी एकता दाखवली... नगर परिषदेच्या निवडणुकीत आम्ही खूप ठिकाणी परस्पर विरोधी लढत आहोत ही वस्तुस्थिती मी नाकारत नाही... परंतु आमच्यात कटुता येणार नाही याची खबरदारी आम्ही घेणार आहोत... निकालाच्या दिवशी महाराष्ट्रातील बहुसंख्य नगरपालिका महायुतीच्या ताब्यात आल्याचं बघायला मिळेल... ऑन महाविकास आघाडी बिघाडी महाविकास आघाडी किती तकलादू पद्धतीची होती हे जनतेला बघायला मिळालं... आम्ही वेगवेगळे लढत असलो तरी महायुतीत कटुता नाही.. लोकसभेच्या निवडणुकीत महाविकास आघाडीला अभूतपूर्व यश मिळालं मात्र त्यानंतर मुंबईमध्ये काँग्रेसच्या नेत्यांची वक्तव्य मी एकली ज्यांच्यामुळे लोकसभेतील उमेदवार निवडून आले त्यांच्याबद्दल केली जाणारी वक्तव्य योग्य नव्हती त्यामुळे आज ना उद्या महाविकास आघाडीत बिघाडी होणार होती हे या निवडणुकीत बघायला मिळालं... ऑन शरद पवार अजित पवार एकत्र येणे स्थानिक परिस्थितीनुसार राज्यात काही ठिकाणी राष्ट्रवादीची युती , याचा अर्थ एकत्रित येण्याचा विषय यामध्ये येत नाही... NDA मधील सहभाग हा आमचा कायम राहील... ज्यांना आमच्या सहभागाबद्दल योग्य वाटेल ते सोबत येतील... राष्ट्रवादीचे प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे यांची राष्ट्रवादी एकत्र येण्यावरून प्रतिक्रिया... ऑन भरत गोगावले आरोप त्यांना काय बोलायचे ते बोलुद्या , मी त्याकडे लक्ष देत नाही... 40 वर्षापासून मी टीका झेलत रायगडमध्ये काम करतोय... रायगडच्या जनतेला माझ्यासारखा कार्यकर्ता भावतो आहे... टीकाकार टीका करताय मात्र त्यांच्या विचाराची संस्कृती तेवढी असेल त्यांचा DNA तेवढ्याच मनोवृत्तीचा असेल त्याला मी काही करू शकत नाही... राष्ट्रवादीचे प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे यांची भरत गोगावलेंवर जहरी टीका.... ऑन महेंद्र दळवी आरोप भाजपची मदत पाठीशी घेऊन जे वेगवेगळ्या पदावर गेले त्यांनी माझ्यावर काय बोलाव... आपण कशामुळे आहोत त्यांनी हे आधी बोलावं त्यानंतर माझं भाजपचं जाणं वेगैरे त्यावर बोलावं... ज्यांना राजकारणातलं बाळकडू मिळालं नाही त्यांनी कशाला बोलावं... प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे यांची महेंद्र दळवींवर भाजपच्या प्रवेश बाबत केलेल्या वक्तव्यावर टीका.... ऑन मुंबई पालिका निवडणूक राष्ट्रवादी नको मी आशिष शेलारांचा वक्तव्य जरूर त्या ठिकाणी ऐकलं , त्यांनी आमच्या पक्षातील नेतृत्वाबाबत भावना व्यक्त केल्या.. याबद्दल मुख्यमंत्री रवींद्र चव्हाण यांच्यासोबत आम्ही नक्की बोलू... मुंबईची महापालिका महायुती म्हणून लढवायची आहे असं वक्तव्य वारंवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी केलय.. आशिष शेलारांचा गैरसमज माझ्यासारखा कार्यकर्ता नक्कीच दूर करेल...सुनील तटकरे यांची प्रतिक्रिया...
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Nov 21, 2025 15:15:44
Karauli, Rajasthan:डूंगरी बांध के विरोध में ग्राम पंचायत जोड़ली महापंचायत राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप, हंगामे और किसानों के आक्रोश के बीच समाप्त हुई। पूर्व मंत्री रमेश मीणा, विधायक हंसराज मीणा, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और किसान नेता राकेश टिकैत सहित कई नेता मंच पर मौजूद रहे। महापंचायत में 1 दिसंबर तक मुख्यमंत्री से बातचीत सफल न होने की स्थिति में 10 दिसंबर से उग्र आंदोलन की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रमेश चंद मीणा, विधायक हंसराज मीणा और पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, जिसके चलते माहौल गर्मा गया और कुछ देर के लिए मंच पर हंगामा हो गया। इसी अव्यवस्था पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं, युवा नेता नरेश मीणा ने आंदोलन को ‘करो या मरो’ की रणनीति से आगे बढ़ाने की बात कही। देर शाम कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 दिसंबर तक मुख्यमंत्री से डूंगरी बांध को रद्द करने पर सकारात्मक वार्ता नहीं होती है तो 10 दिसंबर से उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। महापंचायत मे राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि सत्ताधारी दल के विधायक व सांसद को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सामने डूंगरी बांध का मुद्दा मजबूती से रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के घर उजाड़ने वाले निर्णय के खिलाफ पूरी तरह एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसान-विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि जैसे तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े थे, वैसे ही जनता की एकता से सरकार को डूंगरी बांध प्रोजेक्ट पर भी झुकाया जा सकता है। पूर्व केबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा ने कहा कि आंदोलनकारी समिति को परियोजना की वास्तविक जानकारी नहीं है और बिना अध्ययन के पंचायतों पर पंचायत कर रही है। उन्होंने बताया कि डूंगरी बांध का डूब क्षेत्र 88 गांवों में फैला है। करीब 21,743 हैक्टेयर (लगभग 87 हजार बीघा) भूमि प्रभावित होगी। पहले फेज में 68 गांव और दूसरे फेज में 88 गांव विस्थापन की चपेट में आएंगे। परियोजना पर कुल 10,045 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 1600 मीटर लंबा बांध बनेगा और 45% पानी 11 जिलों को दिया जाएगा। सपोटरा, भूरी पहाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र जल संकट से जूझते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नदियाँ पुनर्जीवित करने के बजाय जंगलों और गांवों को उजाड़ने में लगी है। साथ ही विधायक हंसराज मीणा पर जनता की समस्याओं से दूर रहने का आरोप भी लगाया। पूर्व मंत्री रमेश मीणा और राजेंद्र गुढ़ा के आरोपों पर विधायक हंसराज मीणा भड़क उठे। उन्होंने दोनों नेताओं पर पिछले 15 वर्षों तक जनता को बांटकर राजनीति करने और क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनकी प्रतिक्रिया के कारण माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Nov 21, 2025 15:15:22
Jaipur, Rajasthan:SIR को लेकर कांग्रेस के नई दिल्ली में 14 दिसम्बर को किए जाने वाले प्रदर्शन के कारण प्रदेश बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने इस विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस का विधवा विलाप की संज्ञा दी है। देश के 12 राज्यों में चल रही SIR को लेकर राजनीतिक दलों में सियासी संग्राम मचा है। कांग्रेस SIR के विरोध में 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में विरोध रैली करने वाली है। बीजेपी इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है। दाधीच ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से काम करता है। आयोग बिना किसी राजनीतिक दल के दबाव के काम करता है। आज से पहले भी देश में SIR होता रहा है। वर्ष 2002 में कांग्रेस शासन में थी तब भी एसआईआर हुई थी। उस दौरान बीजेपी ने तो एसआईआर का विरोध नहीं किया था। फिर आज कांग्रेस विरोध क्यों कर रही है। देश की प्रबुद्ध लोगों ने भी कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बोलकर माहौल खराब कर रहे हैं। कांग्रेस को जनता बार बार सबक सिखाने का प्रयास कर रही है, लेकिन फिर भी समझ नहीं पा रहे हैं। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए, अब राहुल गांधी उनकी पालना में काम कर रहे हैं। राहुल कांग्रेस को खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं और अशोक गहलोत उसके गवाह बन रहे हैं। कांग्रेस देश का ट्रेंड समझ नहीं पा रही है, देश की जनता ने 10-12 साल से अपना ट्रेंड सेट कर रखा है। पहले ईवीएम को दोषी बताकर हल्ला किया, बाद में चुनाव आयोग को गाली दी। इस पर बात नहीं बनी तो अब एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। एसआईआर में बीस साल का एविडेंस मांग रहे हैं, कोई पचास साल का एविडेंस तो नहीं मांग रहे हैं। बीस साल का एविडेंस हर कोई दे सकता है। जनता कांग्रेस के इस विरोध का मतलब समझ रही है।
0
comment0
Report
Nov 21, 2025 15:11:42
0
comment0
Report
Nov 21, 2025 15:09:25
Aligarh, Uttar Pradesh:जनपद अलीगढ में एसएसपी महोदय के निर्देशन में बांछित अभियुक्त व जुर्मजारायम की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान में इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव, इगलास पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को 11 बकरिया जिनमे 3मृत,5000रु नगद व एक होंडा सिटी कार पंजीयन DL 7CF 9730 ओमप्रकाश पुत्र हरिश्चन्द्र उम्र करीब 42वर्ष अर्जुन उर्फ पाण्डु पुत्र दारा सिंह उम्र 20 वर्ष को चौकी हस्तपुर के पास कच्चा रास्ता से मय चोरी गयी 11 रास बकरिया जिसमे 3 मृत तथा 5000 रुपये व 02 अदद नाजायज चाकू व घटना मे प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार किया गया है ये दोनों अभियुक्त गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओ को रैकी कर अंजाम दिया करते थे इनके सम्बन्ध में अलग अलग थानो में अभियोग पंजीकृत है l
185
comment0
Report
Advertisement
Back to top