Back
राजस्थान के बीएलओ ने रेगिस्तानी धूल में लोकतंत्र की आवाज को मजबूती दी
DGDeepak Goyal
Nov 21, 2025 15:17:27
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान के रेगिस्तान, पहाड़, ढाणियों और दूर बसे खेतों के बीच इन दिनों लोकतंत्र की एक शांत लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मुहिम चल रही है—मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026. इस मुहिम में राज्य के 78 बीएलओ वे चेहरे बनकर उभरे हैं, जिनके जज्बे ने सिस्टम को हैरान भी किया और गर्व से भर भी दिया। 4 नवंबर से शुरू इस अभियान में इन सभी बीएलओ ने न सिर्फ समय पर बल्कि 100% सटीकता के साथ अपने-अपने बूथ का काम पूरा किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने इन्हें VC के दौरान सम्मानित करते हुए कहा कि ये 78 बीएलओ सिर्फ कर्मचारी नहीं… लोकतंत्र के लाइफलाइन वर्कर हैं। बीकानेर जिले का नोखा…भाग संख्या 87…यही से निकलते हैं हुकुम चंद सैन, जिनके क्षेत्र में 150 ढाणियां हैं। एक दूसरे से किलोमीटरों दूर, कई बार तो सड़क भी नहीं। लेकिन हुकुम चंद ने रोज पैदल चलकर 18 नवंबर तक शत-प्रतिशत SIR पूरा किया। काम खत्म करने के बाद भी रुके नहीं। उन्होंने खुद आगे बढ़कर अन्य बीएलओ की डिजिटाइजेशन और मैपिंग में मदद शुरू कर दी। इसी तरह भाग संख्या 84, जैसलमेर। यहां के बीएलओ करनैल सिंह के सामने सबसे मुश्किल चुनौती थी मतदाता कई-कई किलोमीटर दूर, कुछ स्थान रेगिस्तानी टीलों के पीछे, सड़क तो छोड़िए, मोबाइल नेटवर्क तक नहीं। फिर भी करनैल सिंह ने 60 किलोमीटर का सफर, कई हिस्से पैदल चलते हुए तय किया और 100% काम पूरा कर दिया। इसके बाद उन्होंने भी पड़ोसी बूथों के ब्लो की मदद अपने आप शुरू कर दी। वीसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा जो आगे बढ़े हैं, अब दूसरों को भी साथ लेकर चलें…तभी SIR-2026 समय पर और बेहतरीन तरीके से पूरा होगा। इन 78 नायकों का सम्मान… असल में हजारों बीएलओ की मेहनत को सलाम। यह कहानी सिर्फ 78 नामों की नहीं… ये सम्मान उन सैकड़ों-हजारों बीएलओ की मेहनत का प्रतिनिधित्व है, जो रेगिस्तान में उड़ती धूल के बीच, किसानों के खेतों में घंटों इंतजार करते हुए, ढाणियों में पैदल पहुंचकर, या पहाड़ी रास्तों पर चढ़ते हुए सिर्फ एक काम कर रहे हैं—हर मतदाता तक लोकतंत्र की आवाज पहुंचाना। राजस्थान का यह ग्राउंड-सोल्जर्स ब्रिगेड शायद कैमरे पर न दिखे, लेकिन इसी की वजह से 2026 के चुनावों की बुनियाद मजबूत होकर खड़ी हो रही है।
174
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVijay1 Kumar
FollowNov 21, 2025 16:00:200
Report
Baldeo, Uttar Pradesh:मथुरा।सीओ महावन ने आज बलदेव थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया साथ ही रजिस्टर कार्यालय वी मलखाना चेक किया गया जिसमें उन्होंने साफ सफाई और रजिस्टर पूरे करने के आदेश दिए
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 21, 2025 15:49:0580
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 21, 2025 15:47:3738
Report
AMAnurag Mishra
FollowNov 21, 2025 15:47:2018
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 21, 2025 15:46:5684
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 21, 2025 15:46:3662
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 21, 2025 15:46:1986
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowNov 21, 2025 15:46:0369
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 21, 2025 15:45:4722
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 21, 2025 15:45:2250
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 21, 2025 15:45:1449
Report
103
Report
102
Report