Back
SIR विरोध: कांग्रेस का दिल्ली प्रदर्शन, भाजपा ने कहा विधवा विलाप
VSVishnu Sharma
Nov 21, 2025 15:15:22
Jaipur, Rajasthan
SIR को लेकर कांग्रेस के नई दिल्ली में 14 दिसम्बर को किए जाने वाले प्रदर्शन के कारण प्रदेश बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने इस विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस का विधवा विलाप की संज्ञा दी है। देश के 12 राज्यों में चल रही SIR को लेकर राजनीतिक दलों में सियासी संग्राम मचा है। कांग्रेस SIR के विरोध में 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में विरोध रैली करने वाली है। बीजेपी इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है। दाधीच ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से काम करता है। आयोग बिना किसी राजनीतिक दल के दबाव के काम करता है। आज से पहले भी देश में SIR होता रहा है। वर्ष 2002 में कांग्रेस शासन में थी तब भी एसआईआर हुई थी। उस दौरान बीजेपी ने तो एसआईआर का विरोध नहीं किया था। फिर आज कांग्रेस विरोध क्यों कर रही है। देश की प्रबुद्ध लोगों ने भी कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बोलकर माहौल खराब कर रहे हैं। कांग्रेस को जनता बार बार सबक सिखाने का प्रयास कर रही है, लेकिन फिर भी समझ नहीं पा रहे हैं। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए, अब राहुल गांधी उनकी पालना में काम कर रहे हैं। राहुल कांग्रेस को खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं और अशोक गहलोत उसके गवाह बन रहे हैं। कांग्रेस देश का ट्रेंड समझ नहीं पा रही है, देश की जनता ने 10-12 साल से अपना ट्रेंड सेट कर रखा है। पहले ईवीएम को दोषी बताकर हल्ला किया, बाद में चुनाव आयोग को गाली दी। इस पर बात नहीं बनी तो अब एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। एसआईआर में बीस साल का एविडेंस मांग रहे हैं, कोई पचास साल का एविडेंस तो नहीं मांग रहे हैं। बीस साल का एविडेंस हर कोई दे सकता है। जनता कांग्रेस के इस विरोध का मतलब समझ रही है।
59
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVijay1 Kumar
FollowNov 21, 2025 16:00:200
Report
Baldeo, Uttar Pradesh:मथुरा।सीओ महावन ने आज बलदेव थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया साथ ही रजिस्टर कार्यालय वी मलखाना चेक किया गया जिसमें उन्होंने साफ सफाई और रजिस्टर पूरे करने के आदेश दिए
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 21, 2025 15:49:0580
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 21, 2025 15:47:3738
Report
AMAnurag Mishra
FollowNov 21, 2025 15:47:2018
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 21, 2025 15:46:5684
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 21, 2025 15:46:3662
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 21, 2025 15:46:1986
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowNov 21, 2025 15:46:0369
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 21, 2025 15:45:4722
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 21, 2025 15:45:2250
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 21, 2025 15:45:1449
Report
103
Report
102
Report