Back
आजमगढ़ में 8 वर्षीय के साथ दुष्कर्म: आरोपी को 10 साल कारावास, 20,500 जुर्माना
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Dec 09, 2025 16:47:35
Azamgarh, Uttar Pradesh
करीब 10 वर्ष पूर्व मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को 10 वर्ष के कारावास व 20500 रूपये अर्थदंड की दी सजा।
जनपद आजमगढ़ की अदालत ने 8 वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद एक आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 20500 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने आज मंगलवार को सुनाया। अभियोजन के मुताबिक आजमगढ़ जिले में जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 जुलाई 2015 को दिन में बारह बजे पीड़ित आठ वर्षीय मासूम बच्चा अपनी मां के साथ घर पर था। तभी गांव का ही फिरोज पीड़ित बच्चे को बहला फुसला कर बाग की तरफ ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घर आकर पीड़ित ने जब पूरी बात अपनी मां को बताई तब बच्चे की मां और चाचा उलाहना देने आरोपी फिरोज़ घर गए तो फिरोज ने इन दोनों को बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी की दी। इस मामले में पहले पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया। बाद में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई और जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी फिरोज के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक ने कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी फिरोज को 10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 20500 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report