Back
अयोध्या में रामायण पार्क से रामायण का नया अध्याय, रावण प्रतिमा का आकर्षण
PKPravesh Kumar
Nov 08, 2025 12:04:08
Ayodhya, Uttar Pradesh
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। भव्य राम मंदिर बनने और रामलला के विराजमान होने के बाद अब योगी सरकार अयोध्या में रावण को भी स्थान देने जा रही है, योगी सरकार अद्भुत परियोजना रामायण पार्क का निर्माण करा रही है। यह पार्क राम मंदिर से लगभग 13 किलोमीटर दूर गुप्तार घाट के पास बन रहा है, जहाँ भगवान श्रीराम ने जल समाधि ली थी।रामायण पार्क पूरी तरह रामायण की थीम पर आधारित होगा। इसमें भगवान श्रीराम, रावण, हनुमान जी, सुग्रीव, विभीषण, अंगद और रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को मूर्तियों के माध्यम से साकार किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि यहाँ रावण की 25 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा भी लगाई जा रही है। भगवान श्रीराम को युद्ध मुद्रा में रावण वध करते हुए दर्शाया गया है, रामायण में रावण केवल विलेन ही नहीं था बल्कि एक प्रकांड पंडित भी था,रामायण के उस प्रसंग को भी यहाँ मूर्तियों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा जब भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा था कि वे रावण से नीति का ज्ञान प्राप्त करें। इसके साथ ही पार्क में एक भव्य राम दरबार भी बनाया जा रहा है जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह पार्क अयोध्या को नई पहचान देगा। लखनऊ की आर्ट्स विंग्स कंपनी इस विशाल परियोजना का निर्माण कार्य कर रही है। रामायण की गाथा को मूर्त रूप देने वाला यह पार्क जल्द ही अयोध्या के धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है。
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPRAFULLA PAWAR
FollowNov 08, 2025 13:49:070
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowNov 08, 2025 13:48:420
Report
JMJAVED MULANI
FollowNov 08, 2025 13:48:210
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 08, 2025 13:48:060
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 08, 2025 13:47:470
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowNov 08, 2025 13:47:310
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowNov 08, 2025 13:47:070
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 08, 2025 13:46:450
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 08, 2025 13:46:250
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 08, 2025 13:46:130
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 08, 2025 13:45:210
Report
0
Report
0
Report
0
Report