Back
प्रधानमंत्री ने वाराणसी से वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन किया; सहारनपुर तक पहुंची ट्रेन
NJNEENA JAIN
Nov 08, 2025 13:48:06
Saharanpur, Uttar Pradesh
लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल उद्घाटन किया। ट्रेन आज शाम 4:00 बजे सहारनपुर पहुंची और प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी है। रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक और दो के पास यात्री और जन प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए विशेष पंडाल लगाए हुए थे। रेलवे ने इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस को 26503/26504 नंबर दिया है। ट्रेन में कुल आठ कोच है जिसमें सात चेयर कार और एक एजुकेटिव कोच शामिल है। प्रत्येक चेयर कार में 78 यात्री बैठ सकते हैं जबकि एजुकेटिव कोच में 56 सीट हैं; यानी कुल 602 यात्रियों की क्षमता वाली ट्रेन। तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर की यह नई सौगात लेकर आई है। तकनीकी रूप से यह ट्रेन अन्य ट्रेनों के मुकाबले एक घंटा कम समय में वहां पहुंचती है। ट्रेन लखनऊ से सुबह 8:05 पर रवाना होकर सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए शाम 4:00 बजे सहारनपुर पहुंचेंगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3:00 बजे सहारनपुर से रवाना होकर रात 11:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख अभी तैयार नहीं हुई है; अभी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू नहीं हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी, सोमवार को छोड़कर। इस ट्रेन के शुरू होने से सहारनपुर में नहीं बल्कि रास्ते में पड़ने वाले जनपद नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी; वहीं व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना यात्रा के लिए ट्रेन वरदान साबित होगी। इस ट्रेन की गति अन्य ट्रेनों की गति के मुकाबले ज्यादा है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने इस ट्रेन की मांग की थी और दिल्ली-लखनऊ के चक्कर लगाते रहे; उन्हीं की कोशिशों के चलते सहारनपुर को नई वंदे भारत ट्रेन मिली है। बाइट... डी के शर्मा, ट्रेन मैनेजर, मुरादाबाद; बाइट... राजीव कुमार, नगर विधायक, सहारनपुर; बाइट... विनोद भाटिया, डीआरएम。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 16, 2025 02:30:460
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowDec 16, 2025 02:30:320
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 16, 2025 02:30:160
Report
0
Report
0
Report
SPSohan Pramanik
FollowDec 16, 2025 02:17:460
Report
0
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowDec 16, 2025 02:17:070
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 16, 2025 02:02:500
Report
RMRam Mehta
FollowDec 16, 2025 02:02:360
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 16, 2025 02:02:210
Report
RMRam Mehta
FollowDec 16, 2025 02:02:060
Report
RMRam Mehta
FollowDec 16, 2025 02:01:560
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 16, 2025 02:01:370
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 16, 2025 02:01:210
Report