Back
बिजनौर के धार्मिक आयोजनों में महिलाओं के सोने की चेन चुराने वाला गैंग गिरफ्तार
RCRAJVEER CHAUDHARY
Nov 08, 2025 13:47:31
Bijnor, Uttar Pradesh
बिजनौर पुलिस ने धार्मिक आयोजनों, कथाओं, मंदिर और भीड भाड वाले स्थानों में शामिल हो कर वहां मौजूद महिलाओं के सोने के आभूषण काट कर चोरी करने वाले शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है। ये लोग धार्मिक कथाओं में शामिल होते और सोने की चैन पहने महिला को टारगेट करके उसके पास घेराबंदी कर भीड़ का फायदा उठा कर चेन काट लेने का काम इतनी सफाई से करते कि किसी को आभास ही नहीं होता। चौबीस सितंबर को बिजनौर के किरतपुर कस्बे में भागवत कथा आयोजन के दौरान एक ही दिन में तीन महिलाओं की सोने की चेन काट ली थी। किरतपुर के अरविन्द कुमार ने पत्नी के गले से तीन तोले वजन की सोने की चेन काट लेने की रिपोर्ट दर्ज करायी उसी दिन दो अन्य लोगों ने भी अपनी सोने की चेन चोरी कर लेने की रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस ने दो टीमें बना कर जब गहनता से जांच पड़ताल भागवत कथा में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो जिन तीनों महिलाओ की चेन चोरी हुई उनके आसपास सात लोग बैठे नजर आये। पुलिस ने पाया कि सातो की गतिविधियां संदिग्ध है कथा सुनने की जगह ध्यान कहीं और ही है। पुलिस ने इनके फोटो फुटेज निकाल कर जाँच पड़ताल की तो तीन लोगो की पहचान राहिमीन, फैसल और शहबाज के तौर पर हुई। पुलिस ने तीनों का पता निकाला तो पता चला कि किरतपुर के ही रहने वाले है। राहिमीन अशरफ की पत्नी और अकरम की पुत्री है, शहबाज मिर्दगान मौहल्ले का और फैसल किरतपुर से सटे हसनपुर का है। पुलिस ने तीनों को पकड कर पूछताछ की तो पता चला कि इनके गैंग का यहीं काम है मंदिर, धार्मिक आयोजनो, कथाओं में शामिल होकर भीड़ का फायदा उठा कर सोने की ज्वैलरी उड़ा लेते है। तीनों ने बताया कि उनके गैंग में मुस्तफाबाद दिल्ली निवासी फिरोज खान, पूजा उर्फ मुन्नी निवासी गाजियाबाद, आरिफ निवासी हापुड़ और रेखा निवासी खरखौदा मेरठ शामिल है। पुलिस टीमों ने सभी बताए जगहों से बाकी सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया इनके पास से एक स्कार्पियो गाड़ी, चार सोने के कंगन, सोने के दो जोड़ी टॉप्स, सोने के झुमके एक चेन और उन्नतीस हजार रूपये बरामद हुए है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:होटल संचालक पर धारदार हथियार से हमला
धारदार हथियार से गले मे किया गया हमला
हमले से होटल संचालक का कटा गला
होटल संचालक की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में एडमिट
शहर कोतवाली क्षेत्र के मामा चौराहे की घटना
0
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 16, 2025 03:07:480
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 16, 2025 03:07:200
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 16, 2025 03:04:580
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 16, 2025 03:04:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 16, 2025 03:04:290
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 16, 2025 03:03:130
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 16, 2025 03:02:51Noida, Uttar Pradesh:मथुरा डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा 5 बसें और दो कारों के टक्कर में आग लग गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है और25 लोग घायल हो गए हैं
0
Report
0
Report
MPManish Purohit
FollowDec 16, 2025 03:02:110
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 16, 2025 03:01:540
Report
OTOP TIWARI
FollowDec 16, 2025 03:01:070
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 16, 2025 03:00:160
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 16, 2025 02:53:040
Report