206122
Auraiya - पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
Auraiya, Uttar Pradesh:दो शातिर चोरों ने छीना युवती का पर्स , पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई , जिसके तुरंत बाद पुलिस ने की कार्रवाई और शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गजरौला में शुरू हुआ 157 घंटे का अखंड महासफाई अभियान, पालिकाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ
Gajraula, Uttar Pradesh:शुक्रवार को गजरौला में इंदिरा चौक स्थित श्री गंग प्याऊ शिव मंदिर से पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी एवं पूर्व विधायक/ नगर स्वच्छता प्रेरक हरपाल सिंह ने इस अभियान का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका प्रशासन का मुख्य संकल्प गजरौला को अमरोहा जिले का सबसे स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल नगर बनाना है।0
0
Report
पत्रकार के साथ मारपीट,हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती
Gonda, Uttar Pradesh:पत्रकार के साथ मारपीट,हालत गंभीर गोंडा मुख्यालय के कचहरी में एक चाय दुकान के सामने सरे आम दोपहर दो बजे के आस पास तीन-चार गुंडों द्वारा एक पत्रकार के ऊपर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।बताया गया है कि इंटरनेट की आवाज के पत्रकार सत्यम मिश्रा चाय की दुकान के पास अपने एक अन्य साथी के साथ बैठे हुए थे तभी पुराने विवाद को लेकर एक फोटो स्टेट के मालिक अपने अन्य साथियों के साथ सत्यम के ऊपर लोहे के राड, लोहे की कुर्सी आदि से हमला कर दिया, जिससे सत्यम के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सर में दर्जनों टांके लगाए गए हैं।फिलहाल सिटी स्कैन मंडल मुख्यालय के मेडिकल कालेज में न होने के कारण इन्हें लखनऊ रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह व भारी संख्या में अन्य पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। काफी संख्या में पत्रकार भी पहुंच गए हैं सत्यम के साथ रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी पत्रकार नदीम सिद्दीकी ने बताया कि हम लोग चाय की दुकान के पास थे तभी अचानक कई लोगों ने कुर्सी लोहे के राड से हमला कर दिया,जिन्हें अस्पताल लाकर इलाज कराया जा रहा है।पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र सिंह ने बताया की पुराने विवाद को लेकर सत्यम नाम के पत्रकार के ऊपर हमला किया गया जिनके सिर में चोट आई है इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में खाली रह गईं कुर्सियां, विपक्ष ने उठाए सवाल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से बरेली में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन सभागार में आयोजित सम्मेलन में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी पहुंचे। सम्मेलन का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग समाज के बीच पार्टी की पहुंच और संगठनात्मक सक्रियता को मजबूत करना बताया गया।हालांकि, कार्यक्रम के दौरान सभागार में कई कुर्सियां खाली दिखाई देने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष को भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया। सोशल मीडिया पर सम्मेलन की तस्वीरें वायरल होने के बाद इसे लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई। विपक्ष की ओर से दावा किया गया कि भाजपा के बड़े नेताओं की मौजूदगी के बावजूद सम्मेलन में अपेक्षित संख्या में लोग नहीं जुट सके।सम्मेलन ऐसे समय आयोजित हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को साधने की कवायद तेज है। भाजपा जहां संगठन के जरिए पिछड़े वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की राजनीति को प्रमुख मुद्दा बना रहे हैं।अखिलेश यादव की ओर से भी भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की कम उपस्थिति को लेकर निशाना साधे जाने की बात सामने आई है। उन्होंने भाजपा पर पिछड़े वर्ग के बीच अपनी पकड़ खोने का आरोप लगाते हुए इसे पार्टी के लिए संकेत बताया।बरेली में आयोजित सम्मेलन के बाद अब खाली कुर्सियों की तस्वीरें राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई हैं। हालांकि, किसी सम्मेलन की सफलता या विफलता का आकलन केवल सभागार में दिखाई दे रही भीड़ के आधार पर करना पूरी तरह निर्णायक नहीं माना जा सकता। इसके बावजूद चुनावी माहौल में सम्मेलन की कम उपस्थिति ने भाजपा और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी को जरूर तेज कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
CJP ने CEC इस्तीफे की मांग; 48 घंटे में जवाब नहीं तो आंदोलन
Ranchi, Jharkhand:Cockroach Janta Party (CJP) ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन ने कहा कि CEC 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दें, अन्यथा झारखंड समेत देशभर में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के रांची लोकसभा प्रभारी एवं झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता ईशान कुमार झा और कोर सदस्य मोहिन खान ने चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। संगठन ने दावा किया कि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में पिछले 10 महीनों के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से दो अन्य चुनाव आयुक्तों, मिस्टर संधू और मिस्टर जोशी, द्वारा दर्ज की गई 14 आपत्तियों को दरकिनार कर नियमों में ढील दिए जाने की बात सामने आई है। CJP ने इसे मतदाताओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए CEC के इस्तीफे के साथ आपराधिक कार्रवाई की मांग की। CJP ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने अथवा पुरानी मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया बहाल करने की मांग की। संगठन ने 2023 में पारित चुनाव संबंधी कानून को वापस लेने की भी मांग की। CJP का दावा है कि इस कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई से छूट का प्रावधान किया गया है। संगठन ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर उसकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो झारखंड समेत अन्य राज्यों में जंतर-मंतर की तर्ज पर जमीनी स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। शिक्षा से चुनावी अधिकार तक अभियान ईशान कुमार झा ने कहा कि CJP ने अपने अभियान की शुरुआत शिक्षा से जुड़े मुद्दों से की थी। संगठन की ओर से 'आदिवासी स्कूल ठीक करो आंदोलन' चलाया जा रहा है। उन्होंने पाकुड़ जिले के प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाने का उल्लेख किया। उनके अनुसार, इसके बाद झारखंड सरकार के एक शिक्षा अधिकारी की ओर से संगठन के सदस्यों के स्कूलों में प्रवेश पर रोक से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि संगठन खुद को गैर-राजनीतिक दबाव समूह के रूप में देखता है और किसी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। संगठन की ओर से शिक्षा, मतदान के अधिकार और नागरिकों के अन्य बुनियादी अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अभियान जारी रखने की बात कही गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CJP प्रतिनिधियों ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार और केरल के मतदाता आंकड़ों का भी उल्लेख किया। संगठन ने चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने और जोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं। CJP ने चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर उठाए जा रहे सवालों के समाधान के लिए कार्रवाई की मांग की। संगठन ने यह भी कहा कि झारखंड में विभिन्न आंदोलनों में शामिल छात्रों और युवाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में वह काम कर रहा है।0
0
Report
लखीसराय में राजद का चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के साथ पुतला दहन
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद द्वार के समीप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। राजद की ओर से यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत किया गय। शहर के शहीद द्वार के समीप राजद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। हाथों में मांगों और नारों से संबंधित तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व राजद नेता प्रेमसागर चौधरी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया। राजद नेताओं का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और स्पष्टता जरूरी है। साथ ही मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। राजद नेताओं ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं और इसी मुद्दे को लेकर जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
Chowmuu Jaipur: 9 arrested in transformer factory copper theft, 200 kg recovered
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं ACP कृष्ण राज जंगिड के सुरविजन में बड़ी कार्रवाई ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का खुलासा दौलतपुरा थाना इलाके के अखेपुरा में हुई थी घटना फैक्ट्री से कॉपर चोरी करने वाले 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों से करीब 200 किलो वजन के 17 बंडल कॉपर किये बरामद वारदात में इस्तेमाल एक ट्रक और कार स्कॉर्पियो भी बरामद 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस चोरी का माल ट्रक में भरकर मध्यप्रदेश ले जाने की थी तैयारी पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर भीलवाड़ा में आरोपियों तक पहुंच बनाई सभी आरोपियों को भीलवाड़ा से पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का शोभायात्रा और विसर्जन
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में अनंत चतुर्दशी पर आज शुक्रवार को 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हो गया। अगले बरस तू जल्दी आ... के शोर के साथ ही गणपति बप्पा को धूमधाम से विदाई दी गई। शहर से लेकर गांवों तक गाने बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। युवा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए जमकर नाचे। शहर में 2 नदी समेत जिलेभर में जलाशयों में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणेशोत्सव की दस दिवसीय धूम आज गणपति प्रतिमा विसर्जन के साथ थम गई। अनंत चतुर्दशी पर आज घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के बाद विसर्जन का दौर शुरू हो गया। जबकि गणेश मंदिर और पांडालों में सजी धजी बड़ी बड़ी मूर्तियों की गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शहर के हाउसिंग बोर्ड, बिलडी समेत आसपास के गांवो की शोभायात्रा गाजे बाजे, डीजे की धुनों पर युवाओं के नाचते हुए शहर मे पहुंची। शास्त्री कॉलोनी, विजयगंज कॉलोनी समेत रास्ते में आने वाले सभी पांडालो ओर मंदिरो की छोटी बड़ी मूर्तिया शोभायात्रा जुड़ती गई। ट्रैक्टर में सजी धजी मूर्तियों के साथ ही शोभायात्रा का कारवां बढ़ता गया। युवा गणपति बप्पा मोरिया... अगले बरस तू जल्दी आ... के शोर के साथ ही धार्मिक गानों पर जमकर नाचे। रंग गुलाल से सरोबार रहे। शोभायात्रा शहर के तहसील चौराहा से गेपासागर की पाल, पुराना अस्पताल, सोनिया चौक, घाटी, माणक चौक, कानेरा पोल, मोची बाजार से होते हुए वापस गेपसागर की पाल पहुंची। यहां से सभी मूर्तियों की शोभायात्रा के ट्रैक्टर या दूसरी गाड़िया सीधे 2 नदी के लिए रवाना हो गए। जहां प्रशासन, नगर परिषद की ओर से मूर्ति विसर्जन को लेकर इंतजाम किए गए。0
0
Report
चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन तेज, बिहार में राजद ने पुतला फूंका
Patna, Bihar:मोबाइल और कैमरा दोनों से विजुअल है SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन तेज हो गया है. एक तरफ कांग्रेस चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर रही है तो वही बिहार में RJD के द्वारा सभी जिला मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया वही इसी क्रम में RJD के प्रदेश कार्यालय से सैकड़ो की संख्या में RJD के कार्यकर्ता और नेता निकले और पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर पुतला दहन किया RJD के नेताओ ने ज्ञानेश कुमार पर बिहार में चुनाव फर्जी कराने, अवैध निर्णय लेने और सत्ता समर्थित नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को खत्म करने की साजिश और वोट डकैती का भी आरोप लगाया। कई नेताओं ने बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग की बाइट---- रेखा देवी पूर्व विधायक आरजेडी बाइट--- भोला यादव पूर्व विधायक आरजेडी बाइट---- अनवर आलम पूर्व विधायक आरजेडी बाइट---- इंजीनियर अर्चना यादव आरजेडी नेता बाइट--- रणविजय साहू RJD विधायक और प्रधान प्रदेश महासचिव0
0
Report
उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी में नए महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का स्वागत
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कोर ग्रुप के सभी सदस्यों ने नए संगठन महामंत्री का स्वागत किया। उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के चयन को लेकर बैठक में चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
हांसी: सीआईए नारनौंद तीन गिरफ्तार, 2.5 लाख नकद व 25 किग्रा तार बरामद
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : डीएसपी रविंदर सिंह सांगवान सीआईए नारनौंद का बड़ा एक्शन: चोरी के मामले में 2.50 लाख रुपए कैश और 25 किलो बिजली की तार बरामद तीन आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ी से 2.30 लाख रुपए और मुख्य आरोपी से 17 हजार बरामद पुलिस रिमांड में अन्य वारदातों का खुलासा हांसी पुलिस की सीआईए नारनौंद टीम ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक 2.50 लाख रुपए नकद और 25 किलोग्राम बिजली की तार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों ने गैबीनगर के पास निर्माणाधीन बिजली घर से बिजली की तार और केबल चोरी की थी। डीएसपी क्राइम रविंद्र सांगवान ने बताया कि थाना नारनौंद में गैबीनगर के पास निर्माणाधीन बिजली घर से बिजली की तार और केबल चोरी होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच सीआईए नारनौंद की टीम को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने टिंकू पुत्र संदीप निवासी बास को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 25 किलोग्राम बिजली की तार और 3,000 रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने चोरी की तार खरीदने वाले विकास पुत्र कर्मबीर निवासी करसिंधु, जिला जींद को गिरफ्तार किया। विकास उचाना में कबाड़ी की दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को विकास से चोरी की तार बेचकर प्राप्त 2.30 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए सीआईए नारनौंद की टीम ने संजय खटक पुत्र सतबीर निवासी पधाना, जिला करनाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संजय खटक ने अपने साथी टिंकू और अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की जानकारी दी है। आरोपी ने गैबीनगर के पास निर्माणाधीन बिजली घर से बिजली की तार और केबल चोरी करने तथा चोरी की तार को कबाड़ी विकास को बेचने के संबंध में भी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आई अन्य चोरी की वारदातों और चोरी के सामान की जानकारी की तस्दीक की जा रही है। पुलिस टीम बरामदगी के प्रयास कर रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।0
0
Report
70 साल पुरानी मौत के नाम पर गुरुग्राम में फर्जी रजिस्ट्री; कोर्ट ने FIR के आदेश
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम: 70 साल पहले मौत… फिर उससे मिलता जुलता नाम का ‘जिंदा’ आदमी आया और करा ली जमीन की रजिस्ट्री! गुरुग्राम में जमीन की रजिस्ट्री का हैरान करने वाला खेल 70 साल पहले मर चुका था चमनलाल, लेकिन 2025 में चमनराम को मालिक दिखा करा ली गई रजिस्ट्री विभाजन के समय चमनलाल का परिवार गुरुग्राम के पटौदी आया था, जहां सरकार की ओर से परिवार को Rehabilitation Land दी गई थी। दिसंबर 1970 में हो चुका था चमन लाल का निधन। करीब 55 साल बाद, 2025 में कुछ भूमाफियाओं ने चमनलाल के नाम से मिलते-जुलते नाम वाले व्यक्ति चमनराम को जमीन का मालिक दिखा कर जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई। इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और अधिकारियों की कथित मिलीभगत से रजिस्ट्री कराई गई। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने रजिस्ट्री को फर्जी माना और FIR दर्ज करने के आदेश दीं। अब गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड व दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है0
0
Report
उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी चयन के लिए कोर कमेटी की बैठक आज
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जी मीडिया से खास बातचीत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशी के चयन को लेकर चर्चा होनी है। 6 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया जाना है ऐसे में बैठक में जो नाम आएंगे उनका पैनल बनाकर केंद्र को भेजा जाएगा। सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड प्रत्याशी के नाम को तय करेगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है की जाति और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर प्रत्याशी का चयन होगा टिक टैक महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
बदायूं में जमुई कांड जैसी घटना: तीन गिरफ्तार, वीडियो मामले की जांच जारी
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं स्क्रिप्ट स्लग - जमुई कांड पार्ट 2 एंकर - देश भर में सुर्खियों में आया बिहार की जमुई कांड जैसी घटना बदायूं जिले में भी सामने आई है उघैती थाना क्षेत्र के सिद्ध बरोलिया में सुनसान जगह पर एक युवक और युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ जैसी घटना सामने आई है। उघैती थाना क्षेत्र के सराय बरोलिया में सुनसान जगह पर एक युवक और युवती के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की छेड़छाड़ की और पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया गया है। घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
ललितपुर में अज्ञात कार की टक्कर, बुजुर्ग पिता की मौत, पुत्र घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक बाइक पर सवार पिता और पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी , दुर्घटना में बाईक सवार बुजुर्ग पिता की मौत हो गई वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल बेटे को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ,जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजघाट पेट्रोल पंप के पास की है । बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के चंदेरी तहसील अंतर्गत हिरावन ग्राम निवासी 29 वर्षीय सतीश साहू अपने पिता 65 वर्षीय काशीराम के साथ ललितपुर किसी कार्य के लिये आ रहा था। तभी रास्ते में राजघाट पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक को किसी अज्ञात कार द्वारा टक्कर मार दी ,जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये । जिन्हें सूचना पर एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज लाया गया ,जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग पिता को मृत घोषित के दिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।0
0
Report
पानीहाटी स्पोर्टिंग क्लब के सीआईएल कप में विधायक के पति ने अपमान का दावा
Barrackpore, West Bengal:পানিহাটি স্পোটিং ক্লাবের আয়োজন করা হয়েছে সিআইএল কাপ। আর এখানে এসেই অপমানিত হয়েছে বলে অভিযোগ করছে পানিহাটির বিধায়িকার রত্না দেবনাথের স্বামী সেখর দেবনাথ। যদিও বিধায়িকার দাবি এমন কিছু হয়নি। শমিক ভট্টাচার্য যখন মাঠে ছিলেন সেই সময় গিয়ে পৌঁছায় রত্না দেবনাথ একজন তার সাথে পরিচয় করিয়ে দেওয়ার চেষ্টা করে শমিক ভটচাজ একবার বিধায়িকার দিকে তাকিয়ে তারপর মুখ ঘুরিয়ে নেন। শেখর দেবনাথের অভিযোগ এখানে এম এল এ কে পাত্তাই দেওয়া হচ্ছে না। নিজের ইচ্ছামত অনুষ্ঠান করে যাচ্ছে। অনুষ্ঠানসে এসেই তারা অপমানিত হচ্ছেন সেই কারণে মাঠ ছেড়ে তারা বেরিয়ে যাচ্ছেন।।0
0
Report
Advertisement
