icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
206122
Gaurav Shrivastava Gaurav Shrivastava Follow12 Jul 2026, 09:17 am

औरैया:दरोगा ने मंचासीन नेताओं और अधिकारियों को चाय सर्व की

Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर: औरैया में आज 'वृक्षारोपण महा अभियान' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं आलाधिकारी मंच पर मौजूद थे। लेकिन इस दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वन विभाग का एक दरोगा वर्दी और टोपी में मंच पर बैठे अतिथियों को चाय और नाश्ता सर्व कर रहा है। ये औरैया वन विभाग में तैनात दरोगा बीटू सिंह है जिन्होंने सरकारी सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है।वन विभाग के दरोगा महोदय बीटू सिंह कई बार मंच पर आए और नेताओं और अधिकारियों को चाय नाश्ता परोसते रहे। सवाल ये उठ रहा है कि क्या ड्यूटी पर तैनात अधिकारी का काम व्यवस्था देखना है या मेहमाननवाजी? वन विभाग के नियमों के अनुसार वर्दीधारी अधिकारी से इस तरह का काम कराना उचित नहीं माना जाता। अब देखना होगा कि विभाग इस पर क्या सफाई देता है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
206129
Gaurav Shrivastava Gaurav Shrivastava Follow10 Jul 2026, 10:34 am

औरैया:डीएम ब्रजेश कुमार ने जीता जनपदवासियों का दिल,दिव्यांग बेटी को दी साइकिल

Haidarpur, Uttar Pradesh:औरैया:संवेदनशील डीएम ब्रजेश कुमार ने जीता जनपद का दिल, जनसुनवाई में दिव्यांग बेटी को तुरंत दिलाई ट्राई साइकिल *जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग बेटी बिना ट्राई साइकिल के डीएम कार्यालय पहुंची।* *बेटी की स्थिति देख जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार का पिघला दिल।* *डीएम ने तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।* *मौके पर ही प्रक्रिया पूरी कर दिव्यांग बेटी को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।* *जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है* *ट्राई साइकिल मिलने पर बेटी दीपिका और उसके परिजनों ने जिलाधिकारी का जताया आभार।* बताया जा रहा है कि अजीतमल तहसील क्षेत्र के नमिले का पुरवा निवासी दिव्यांग बेटी दीपिका पुत्री जितेंद्र जनसुनवाई में आई थी उसके पास ट्राई साइकिल के बात पूछने पर बताया कि उसे इस योजना का लाभ नहीं मिला,जिसपर जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को फोन कर साइकिल मुहैया करने के दिशा निर्देश दिया।इसके बाद जिलाधिकारी ने दिव्यांग दीपिका का ट्राई साइकिल सौंपी।ट्राइसाइकिल पा कर दीपिका के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उसने डीएम को धन्यवाद दिया... *डीएम ने कहा कि पात्र दिव्यांगजन को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।* *जिलाधिकारी के मानवीय और संवेदनशील व्यवहार की जनपद भर में हो रही है सराहना।* *लोगों ने इस पहल को मानवता, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित जनसेवा की मिसाल बताया।*
0
0
Report
Advertisement
Back to top