206122
औरैयाः नाले में पड़ा मिला युवक का शव, गुरुवार की शाम घर निकला था युवक
Auraiya, Uttar Pradesh:बमरीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक नाले में युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। माहतेपुर गांव निवासी सत्यनारायण उर्फ सत्तू (35) गुरुवार शाम औरैया गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह बमरीपुर गांव के पास नाले में ग्रामीणों ने शव देखा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाइक से जुड़ी ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जालावाड़ कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर किया प्रदर्शन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी भवन पर रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए झालावाड़ जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी को लेकर जमकर नारेबाजी की तथा उन्हें तुरन्त अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की गई। इसके साथ महामहिम राष्ट्रपति महोदया से भी मांग की गई कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत बर्खास्त करें। विरोध प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्द सिंह राठौड़, ओम पाठक, अब्दुल नफीस शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
ताजा खबर: सामग्री प्रस्तुत करें, मैं आकर्षक सुर्खियाँ बनाऊँगा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जालौन खेत में हार्वेस्टर हादसे में 25 वर्षीय युवक हाईटेंशन की चपेट में झुलसा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में खेत पर हार्वेस्टर की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलसा, 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आकर झुलसे अनूप कुशवाहा की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से झुलसे युवक को अस्पताल में कराया भर्ती, घटना की जानकारी मिलते ही सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव का हादसा।0
0
Report
झुंझुनूं के मंडावा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा चेस क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय छठी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका चौक स्थित महाजन पंचायत भवन परिसर में शुरू हुई प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए 180 खिलाड़ी अपनी बौद्धिक प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में करीब 50 महिला खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शिक्षाविद बजरंग लाल धाबाई ने किया। वहीं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिला अध्यक्ष रामस्वरूप देवड़ा ने शतरंज की पहली चाल चलकर मुकाबलों का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचे हैं। आयोजकों ने कहा कि हेरिटेज नगरी मंडावा में शतरंज जैसे बौद्धिक खेल का आयोजन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से भी जुड़ा हुआ है। आयोजन में मंडावा चेस क्लब के अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत सहित सदस्य सहयोग कर रहे हैं。0
0
Report
हरियाणा-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा; 12 लाख की शराब साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- हरियाणा से नेपाल तक शराब तस्करी का खुलासा, ठूठीबारी पुलिस ने 12 लाख की अवैध शराब के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार स्टोरी लोकेशन-महराजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर- महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अंतरराष्ट्रीय नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत की महंगे अवैध शराब की खेप बरामद हुई है। शराब की 28 पेटियों के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी आर्टिगा कार भी पुलिस ने जब्त की है। पकड़े गए दोनों आरोपी नेपाल के भरतपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ठूठीबारी पुलिस के गिरफ्तार खड़े ये दोनों तस्कर नेपाल के रहने वाले है दरअसल पुलिस को भारत-नेपाल सीमा से सटे एसएसबी रोड पर शराब तस्करी की सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध आर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से अवैध शराब की 28 पेटियां बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान नेपाल राष्ट्र के भरतपुर जिले के भोजाड वार्ड नंबर 11 के निवासी के रूप में हुई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आर्टिगा कार, जिसका नंबर 26 BH 9981J बताया गया है, उसे भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क और हरियाणा से नेपाल तक फैले इस पूरे कनेक्शन की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
यातायात माह नवंबर 2026 का हुआ शुभारंभ, स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया यातायात नियमों का
Unnao, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है जहां उन्नाव जिले में रविवार को यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान एडीएम, एसडीएम, सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस और प्रशासन के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति में वाहन चलाने और सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। बता दे कि अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। यातायात माह के तहत पूरे नवंबर महीने में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाकर वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदार बनाना है।0
0
Report
भक्ति के रंग में रंगा बैसवारा, शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Banthar, Uttar Pradesh:उन्नाव। बैसवारा स्थित गौरीग्राम में आयोजित पंडित प्रदीप नारायण मिश्रा की शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे ही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यासपीठ संभाली, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कथा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन और पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसी को असुविधा न हो। वहीं, आयोजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।0
0
Report
महुवा में भारी अवैध विस्फोटक बरामद, SDM के नेतृत्व में पुलिस ने छापा
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग संयुक्त टीम ने पकड़ी अवैध विस्फोटक की खेप, एसडीएम के नेतृत्व में पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री, भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहा पिकअप वाहन सवार, खनन कार्य के उपयोग में लाया जाता है विस्फोटक, करीब 50 पेटी विस्फोटक कब्जे में लेकर जाँच में जुटी पुलिस, सीओ,एसडीएम और कबरई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की छापेमारी, प्रशासनिक सख्ती से अवैध विस्फोटक माफियाओं में मचा हड़कम्प, कबरई थानाक्षेत्र के घरौन गाँव स्थित गौशाला के पास का मामला ।0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज सीमा पर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज, भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। नौतनवा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल से सटे बैरियहवा पुल के पास बीती रात करीब 3 बजे चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 648 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब नौ बैग में भरकर कार के जरिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक गोरखा रेजिमेंट का जवान बताया जा रहा है। बरामद शराब की खेप के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।0
0
Report
जालौन में तेज बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, दो घायल, रेफर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 60 बर्षीय बुजुर्ग और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कोंच में कराया गया भर्ती, एक व्यक्ति की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई किया रेफर, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चमरुआ गांव के पास हादसा।0
0
Report
दमोह से MP पर्यटन हब बनने का प्रयास तेज, स्थापना दिवस पर वादे दोहराए गए
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह बनेगा MP पर्यटन हब, पर्यटन मंत्री ने स्थापना दिवस में CM के वादे को दोहराया, हर्षोल्लास से मनाया गया MP का स्थापना दिवस.. मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर आज दमोह में उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने देश के दिल मध्यप्रदेश की यात्रा की याद किया और विकसित प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ ली। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को उत्सवी रंग दिया तो प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ समाज में बेहतरीन काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री लोधी ने विकसित मध्यप्रदेश के लिए संकल्पित सरकार के साथ लोगों के संकल्पित होने पर खुशी जाहिर की वहीं कहा कि प्रदेश के मुखिया ने जो वादा दमोह जिले के लिए किया था उस वादे के फलस्वरूप दमोह जिले को पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम गति पर है और आने वाले दिनों में दमोह प्रदेश का पर्यटन हब होगा। इस मौके पर हटा विधायक उमा देवी खटीक जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, सहित जनप्रतिनिधियों जिले के अधिकारियों गणमान्य नागरिकों के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की。0
0
Report
Advertisement
खरगोन के करही में वन डिपो अतिक्रमण हटाने के बाद गिरफ्तारी
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के करही थाना अंतर्गत पाडल्या खुर्द में वन विभाग के लकड़ी डिपो की जमीन से टीन शेड लगाकर अतिक्रमण किए भाग से जेसीबी चलाकर पुलिस, फॉरेस्ट एवं राजस्व अमले ने अतिक्रमण हटाया। मामले में दिनेश कर्मा नामक व्यक्ति द्वारा पैतृक संपत्ति बताया जाकर संयुक्त अमले का विरोध किया। इस दौरान महिलाए भी सामने आ गई। वन अमले ने महिला आरक्षक लगाकर उन्हें रोका। काफी हंगामा होने के बाद पुलिस ने दिनेश कर्मा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद जेसीबी से टीन शेड का अतिक्रमण हटाता। वन विभाग ने डिपो की जमीन पर तार फेंसिंग कर भूमि को सुरक्षित किया गया। वन उपमंडलाधिकारी कृष्णकुमार नेनामा बोले- जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो दिनेश कर्मा ने अपनी पैतृक संपत्ति बताया。0
0
Report
ग्वालियर के थाटीपुर में नाले में युवक गिरा, मिर्गी के दौरे से मौत
Morena, Madhya Pradesh:थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाले में एक युवक के गिरने से मचा हड़कंप। हादसे की सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक को अचानक मिर्गी का दौरा आया था, जिससे वह अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला। युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का प्राथमिक कारण मिर्गी का दौरा आना ही माना जा रहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।0
0
Report
धौलपुर में चुनाव सुरक्षा: 34 स्थानों पर नाकाबंदी, 1861 वाहनों की तलाशी—चुनाव भयमुक्त
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पंचायत राज चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में आज सुबह 5 बजे से 10 बजे तक जिले के प्रमुख सड़क मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर ए श्रेणी की आकस्मिक नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी। वाहन चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना रहा। नाकाबंदी के दौरान जिले में कुल 34 स्थानों पर नाके लगाए गए। कुल 1861 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 1066 दुपहिया और 795 चौपहिया वाहन शामिल हैं। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले 14 चालकों, बिना सीट बेल्ट चौपहिया वाहन चलाने वाले 9 चालकों और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले 1 चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। निर्धारित नंबर प्लेट अथवा बिना नंबर प्लेट वाले 14 वाहनों और काली फिल्म लगे 6 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 95 चालान बनाए गए। कुल 139 एमवी एक्ट के चालान बनाए गए। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार नाकाबंदी, गश्त और चेकिंग जारी रहेगी0
0
Report
Advertisement
