अमरोहा में पुलिस भर्ती का मेडिकल शुरू
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा, जिले में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ चुकी है। सोमवार को अमरोहा पुलिस लाइन में महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण शुरू हुआ। पहले दिन 50 महिला अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया। परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक और बाह्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर एसपी ने खुद पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और सभी अभ्यर्थियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी कीमत पर दलालों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और किसी की सिफारिश या पैसा नहीं चलेगा। जानकारी के मुताबिक, जिले में कुल 1150 पुलिस अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाना है। यह प्रक्रिया 22 अप्रैल से 8 मई तक चलेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
