244221
अमरोहा में उधार विवाद: पिता-पुत्र पर हमला, बेटे की मौत
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा के फौंदापुर गांव में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला किया गया. इस हमले में बेटे योगेश की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता घायल हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है. क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झट से साफ करें आइना: आसान टिप्स और ट्रिक्स
Noida, Uttar Pradesh:THE ART OF MIRROR CLEANING0
0
Report
बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग अवरुद्ध, मलबा और पत्थर से मार्ग बंद
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली ( ब्रेकिंग ) ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के कारण भनेरपानी एवं गुलाबकोटी में हुआ अवरुद्ध भनेरपानी में कुछ घण्टे बन्द रहने के कारण मार्ग खुला गुलाबकोटी के पास मलबा एवं पत्थर आने के कारण मार्ग अभी भी अवरुद्ध है। मार्ग को खोलने का कार्य जारी मार्ग के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी लाइन0
0
Report
फ्लाइंग पार्क ट्रीटॉप एडवेंचर पार्क का नया आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कैशियर दावों के बाद SIT सुरक्षा चेक में बदलाव, टिन्नू यादव नाम प्रवेश आसान
Noida, Uttar Pradesh:सूत्रों के अनुसार पूर्व में गणना में शामिल रहे बैंक के एक कैशियर ने एसआईटी को बताया है कि पहले तो एसआईएस के सुरक्षाकर्मी विधिवत जांच करते थे। गणना कर्मियों को दूसरे कपड़े पहनाए जाते थे, लेकिन बाद में यह व्यवस्था किसी के कहने पर बदल गई टिन्नू यादव का नाम ले लेने से परिसर में कहीं भी जा सकते थे, कोई रोकता नहीं था। उसके पास वाकी-टाकी रहने से मदद भी कर देता था। मुख्य गेट पर पुलिस की तलाशी, हुंडी कार्यालय में दोबारा जांच, उपस्थिति दर्ज कराना, मोबाइल व निजी सामान लाकर में जमा कराना और विशेष ड्रेस पहनना अनिवार्य था। फिर एसआईएस सुरक्षाकर्मी पहचान का मिलान करके प्रवेश देते थे। पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में होती थी। नोटों की गिनती पूरी होने के बाद इसे रजिस्टर पर अंकित करके वाउचर बनाकर लोहे के कंटेनर में बैंक ले जाया जाता था।0
0
Report
फॉक्स ब्रिक वॉल: घर में स्टाइल बढ़ाने वाला नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बारां में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक महिला झुलसी
Baran, Rajasthan:बारां जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो जनों की मौत, कई झुलसे बारां जिले छीपाबड़ौद क्षेत्र के हरनावदाशाहजी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग अलग घटनाओं में दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला भी चपेट में आकर मामूली झुलस गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। बताया जा रहा है कि दोनों घटनाएं खेत पर काम करते समय हुई। पुलिस एएसआई अखेराज सिंह ने बताया कि कचनारिया कलां निवासी दिनेश पुत्र हेमराज भील अपनी दादी के साथ खेत पर काम कर रहा था। अचानक से बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से युवक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसको गंभीरावस्था में चिकित्सालय लाए जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृतक की दादी को भी बिजली के झटके लगे। एक अन्य मामले में मोतीपुरा निवासी कमलसिंह की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिए।0
0
Report
Advertisement
शक्तिशाली क्लीनिंग टैबलेट्स ने सफाई में नया मानक बना दिया
Noida, Uttar Pradesh:Powerful cleaning tablets0
0
Report
इस स्मार्ट सिंक से बर्तनों की धुलाई आसान, जानिए कैसे
Noida, Uttar Pradesh:dishes with this smart sink0
0
Report
रामजन्मभूमि परिसर में वैकल्पिक गर्भगृह में हनुमान प्रतिमा स्थापित, पूजा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी को रामजन्मभूमि परिसर में वैकल्पिक गर्भगृह मंदिर में ही स्थान दिया गया है। अखंड ज्योति के साथ अब इसकी भी नियमित पूजा-संस्कार कराई जा रही है। वैकल्पिक गर्भगृह के निर्माण के समय इस प्रतिमा को परिसर की यज्ञशाला में रख दिया गया था उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर वर्ष 2003 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की ओर से कराई गई रामजन्मभूमि परिसर की खोदाई में हनुमानजी की छोटी-सी एक मूर्ति भी मिली थी। तत्समय इसे विधिपूर्वक अस्थायी राम मंदिर (ट Tent में) में रामलला के समीप प्रतिष्ठित कर प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा कराई जाती थी।0
0
Report
Advertisement
बकेट प्रैंक गलत हो गया, लोग चौंक उठे
Noida, Uttar Pradesh:BUCKET PRANK GONE WRONG0
0
Report
गरियाबंद कोपरा में घुरवा गड्ढे में डूबे दो मासूम, मौत की दुखद खबर
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग....कोपरा घुरवा में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत,पुलिस जांच में जुटी.... गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया...... यह घटना कोपरा निवासी बिसेलाल साहू के पुत्र योगेश साहू और पुत्री खुशबू साहू दोनों की उम्र 5 से 6 साल की घुरवा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई...... घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए..... सूचना मिलने पर पांडुका पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है......... घुरवा में लगभग 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था बताया जा रहें हैं...... घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम...... सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए राजिम भेजा ....... पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।0
0
Report
मानखुर्द इमारत हादसे में मृतकों की संख्या 6, एक घायल अस्पताल में
Mumbai, Maharashtra:मानखुर्द इमारत हादसा, मृतकों की पहचान हुई; 6 की मौत, एक घायल का इलाज जारी मानखुर्द के जनता नगर, हनुमान मंदिर के पीछे स्थित चाल नंबर-5 में शनिवार रात करीब 8:30 बजे ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना की 2 से 3 झोपड़ीनुमा इकाइयां ढहने की घटना में मरने वालों की पहचान सामने आ गई है। घटना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, बीएमसी वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। शताब्दी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित पांच लोगों को अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित किया गया है: आलिया (7 वर्ष) मुस्कान (14 वर्ष) निहाल (6 वर्ष) नाबिया (2 वर्ष) सोनी (32 वर्ष) वहीं, राजावाड़ी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार: मुनाफ (7 वर्ष) को मृत घोषित किया गया। रेहान अली (24 वर्ष) घायल हैं और उनका राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। इस हादसे में अब तक कुल 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। स्थानीय विधायक अबू असीम आज़मी व मुंबई मेयर रितु तावड़े पीढ़ी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची प्रशासन द्वारा मामले की जांच के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी है।0
0
Report
Advertisement
फ्लैट जूतों को हील्स में बदला गया: नया फैशन ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:CONVERTING FLAT INTO HEELS0
0
Report
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: छह आरोपियों सहित 7 लोग गिरफ्तार, लाखों नकदी बरामद
Noida, Uttar Pradesh:टिन्नू यादव इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी है। टिन्नू शुरुआत में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का ड्राइवर था। बाद में यह मंदिर प्रशासन की देखभाल में भी शामिल हो गया। टिन्नू के पास दान पेटियों की चाबियां भी रहती थी। यह मंदिर की चढ़ावा गिनती करने के लिए इकाई में एक आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से काम कर रहा था। अनुकल्प का मासिक वेतन 15,000 रुपये बताया गया है। वहीं, जांच के बाद उसके पास से करीब 65 लाख रुपये का मकान, एक फार्महाउस, एक प्रीमियम मोटरसाइकिल और एक एसयूवी कार होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इनके घर से 16.8 लाख की नकदी भी बरामद की है। लवकुश मिश्रा लवकुश पहले एक ऑटोमोबाइल मैकेनिक था और बाद में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के रूप में दान गिनती करने वाली टीम में शामिल हुआ। लवकुश पर भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से 14.25 लाख नकदी बरामद की है। अविनाश शुक्ला अविनाश पहले प्राथमिक विद्यालय शिक्षक था। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अविनाश शुक्ला की भी गिरफ्तारी हुई है। जांच के दौरान अविनाश को मुख्य आरोपी पाया गया है। पुलिस टीम ने इनके ठिकाने से 20 लाख अधिक नकदी और आभूषण बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि इसने CCTV कैमरे से बचकर कैश निकालकर शौचालय में छिपाता था। मनीष कुमार यादव राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मनीष कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। मनीष मुख्य मुख्य साजिशकर्ता टिन्नू यादव का भतीजा है। यह भी चढ़ावा चोरी की गिनती करने वाली टीम का हिस्सा था। सुभाष चंद्र श्रीवास्तव सुभाष रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं। इन्हें ट्र्स्ट ने दान की गिनती की निगरानी करने के लिए रखा था। जांच में के दौरान इनकी जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हुए। चढ़ावा चोरी की साजिश में सुभाष के भी शामिल होने का आरोप है। करुणेश पांडेय चढ़ावा चोरी मामले में करुणेश पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया है। इन्हें दान पेटियों को खोलने और नकदी की गिनती करने की जिम्मेदारी मिली थी। पुलिस ने करुणेश के पास से 18 लाख से अधिक नकदी बरामद की है। रामशंकर मिश्रा रामशंकर को कैस हैंडलर की जिम्मेदारी दी गई थी। यह आरोपी काउंटिंग रूम के अंदर नकदी को सुरक्षित रखने का काम करता था। चढ़ावा चोरी मामले में शामिल होने के आरोप के बाद पुलिस ने इनके पास से 7.3 लाख बरामद किए।0
0
Report
Advertisement
