244235
गजरौला में छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला से बनाया भारत का नक्शा
Gajraula, Uttar Pradesh:गजरौला के शिव इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वच्छता मिशन 2024 के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई वापस विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज के नेतृत्व में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत का नक्शा बनाया और सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में गगन अग्रवाल, डॉ. शरद शर्मा और अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
MD नेटवर्क पर नकेल: तीनों जिलों में पुलिस ने किया अलर्ट
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम, मंदसौर और नीमच बेल्ट अब सिंथेटिक ड्रग एमडी के बढ़ते नेटवर्क को लेकर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। रतलाम में पहले भी एमडी फैक्ट्री और अवैध लैब पर बड़ी कार्रवाई हो चुकी है, नीमच में भी ऐसे मामले सामने आए, और अब एक दिन पहले मंदसौर जिले के कचनारा क्षेत्र में राजस्थान नारकोटिक्स ने एमडी फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की खुफिया व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, जिसके चलते कचनारा चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है。 इसी खतरे को देखते हुए रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल खुद मैदान में उतर गए हैं। वे लगातार रेंज मे तीनो जिलों के थानों का दौरा कर थाना प्रभारियों से लेकर आरक्षकों तक सीधा संवाद कर रहे हैं और मादक पदार्थ तस्करी पर सख्त नजर रखने के निर्देश दे रहे हैं। डीआईजी ने साफ कहा है कि खास तौर पर सिंथेटिक ड्रग एमडी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है。 अब सिर्फ ड्रग तस्करों ही नहीं, बल्कि एमडी बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल, उनकी सप्लाई चेन और फार्मूला जानने वाले लोगों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। तीनों जिलों में पुलिस लगातार अभियान चलाकर इस नेटवर्क को खत्म करने की तैयारी में जुटी है।0
0
Report
रेवाड़ी-धारूहेड़ा में मतदान सामग्री वितरित, शराब दुकानें बंद, 1100 जवान तैयार
Rewari, Haryana:रेवाड़ी-धारूहेड़ा में चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग टीम रवाना... शराब ठेके मतदान तक रहेंगे बंद... सोशल मीडिया पर नजर, 750 कर्मियों की ड्यूटी लगाई... डीसी बोले; मतदाता ज्यादा से ज्यादा करें मतदान... मतदाताओं के लिए हर बूथ पर होगी उचित सुविधा.... एंकर - रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित की गई। रेवाड़ी की पोलिंग पार्टियों सेक्टर-18 स्थित महिला पीजी कॉलेज और धारूहेड़ा की राजकीय कॉलेज खरखड़ा में बुला कर उन्हें चुनाव सामग्री वितरित कर रवाना किया गया। 13 मई को गिनती भी महिला कॉलेज और खरखड़ा कॉलेज में ही होगी। रेवाड़ी के आरओ एडीसी राहुल मोदी और धारूहेड़ा के आरओ एसडीएम सुरेश कुमार की मौजूदी में मतदान पार्टियों को सामान वितरित किया。 विओ- आपको बता दें की चुनाव में करीब 750 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कल मतदान खत्म होने तक दोनों जगह सभी शराब ठेके बंद रहेंगे। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। एसपी हेमेंद्र मीणा ने पुलिस अधिकारियों को समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। चुनाव सामग्री वितरित करने से पहले पोलिंग पार्टियों को मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल कंट्रोल रूम या रिटर्निंग अधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाना और पारदर्शिता बनाए रखना प्रेजेटिंग अफसरों का दायित्व है। जिससे चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। रेवाड़ी और धारूहेड़ा में 1100 जवानों के साथ होमगार्ड और एक अतिरिक्त कंपनी तैनात की जाएगी। रेवाड़ी में 99 बूथों के लिए 10 रिजर्व टीमें बनाई गई हैं। जिनका जरूरत के समय प्रयोग किया जा सके। धारूहेड़ा में भी 27 बूथों के लिए भी रिजर्व पार्टी बनाई गई हैं。 मतदान के दौरान प्रजेडिंग को प्रत्येक दो घंटे में अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन आयोग को देनी होगी। मतदान शुरू होने से पहले सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में ईवीएम की जांच करवानी होगी। ईवीएम की जांच के बाद निर्धारित प्रारूप पर एजेंटों के साइन करवाने होंगे। एसपी ने सभी चौकी, थानों और क्राइम यूनिट प्रभारियों को मतदान के दौरान सोशल मीडियो पर नजर रखने और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीसी नेबताया कि चुनाव में 1100 पुलिसकर्मी और 27 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। 8 मई शाम 6 बजे से 10 मई को मतदान समाप्ति तक सभी शराब की दुकानें, बार, पब और होटल पूरी तरह बंद रहेंगे。 बाइट - अभिषेक मीणा, डीसी0
0
Report
एसपी सिटी की साहसिक मदद: जाम में फंसी छात्रा को परीक्षा केंद्र तक पहुँचाया
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे पीजीटी की परीक्षा देने जा रही छात्रा के लिए मसीहा बने एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, परीक्षा लेने जाती छात्रा भीषण जाम मे फंसी तो एसपी सिटी ने अपनी गाड़ी से परीक्षा केंद्र भिजवाया, छात्रा की पीजीटी की परीक्षा थी लेकिन भीषण जाम के चलते रास्ते मे ही ऑटो से उतरकर छात्रा दौड़ने लगी, जैसे ही जाम खुलवाने मे लगे एसपी सिटी की नजर छात्रा पर पड़ी तो उन्होंने छात्रा से बातचीत कर समस्या जानी, छात्रा द्वारा पीजीटी की परीक्षा मे देरी होने की बात कहकर उनसे परीक्षा केंद्रीय पहुंचवाने की गुहार लगाई तो एसपी सिटी ने अपनी स्कॉट की गाड़ी से उसको कॉलेज तक पहुंचाया, एसपी सिटी के द्वारा किए गए इस सरहानीय कार्य की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसके बाद लोग मुरादाबाद पुलिस के अधिकारी की जमकर तारीफ कर रहे है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे का ये पूरा वाक्या है।0
0
Report
Advertisement
सीजीएम ने घरेलू हिंसा मामले में समझौता कर मिसाल बनाईं, दंपती को सिंदूर पौधा भेंट
Chhatarpur, Madhya Pradesh:चतरपुर के घरेलू हिंसा के मामले में कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी के बीच सीजीएम स्वाति निवेश जयसवाल ने समझौता कराकर मिसाल पेश की। काउंसलिंग के बाद दोनों राजी-खुशी घर जाने को तैयार हो गए। सीजीएम ने दंपती को सिंदूरका पौधा भेंट कर सम्मानित किया। ग्राम बृजपुरा निवासी प्रमोदनी पटेल के पति लक्ष्मण पटेल द्वारा मारपीट किए जाने पर थाना सिविल लाइन में मामले दर्ज थे। चालान सीजीएम की कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सीजीएम ने समझाइश दी: 'परिवार को अच्छे से चलाने के लिए पति-पत्नी को एक दूसरे के साथ तालमेल बनाकर चलना पड़ता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद से रिश्ते खराब होते हैं।' काउंसलिंग का असर हुआ और दोनों ने अपनी गलतियाँ मानीं। दोनों ने साथ रहने की सहमति दी। प्रमोदनी पटेल ने राजीनामा पेश कर दिया। समझौते के बाद सीजीएम ने दंपती को सिंदूरका पौधा भेंट कर सम्मानित किया। सिंदूरका पौधा सुहाग और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 'पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिकता है। इस पौधे की तरह अपने रिश्ते को भी प्यार से सींचना। एक-दूसरे का सम्मान करें'। कोर्ट से निकलते वक्त दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी। वे एक साथ घर जाने के लिए तैयार थे। स्थानीय लोगों ने सीजीएम की पहल की सराहना की है。0
0
Report
हरियाणा के नगर निकाय चुनाव: भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य उम्मीदवार घोषित
Noida, Uttar Pradesh:1. पंचकूला नगर निगम श्याम लाल बंसल - भाजपा सुधा भारद्वाज -कांग्रेस मनोज अग्रवाल -इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) राजेश कुमार -आम आदमी पार्टी (आप) करनैल सिंह बांगड़ -निर्दलीय चौधरी चंदन सिंह -निर्दलीय 2. अंबाला नगर निगम अक्षिता सैनी -भाजपा कुलविंदर कौर सैनी -कांग्रेस सोनिया चौधरी -निर्दलीय 3.सोनीपत नगर निगम राजीव जैन -भाजपा कमल दिवान -कांग्रेस आनंद कुमार -इनेलो अनल सिंघल -निर्दलीय डा. कमलेश कुमार सैनी -निर्दलीय चांद राम -निर्दलीय रमेश कुमार खत्री लंबरदार -निर्दलीय संत धर्मवीर चोटीवाला -निर्दलीय हवा सिंह -निर्दलीय 4.रेवाड़ी नगर परिषद की प्रधानी नेहारिका -कांग्रेस विनीता पिप्पल -भाजपा आशा -निर्दलीय दीपिका पवार -निर्दलीय डा. मीनू डहीनवाल -निर्दलीय शकुंतला भांडोरिया -निर्दलीय 5.धारुहेड़ा नगर पालिका कुमारी राज -कांग्रेस सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा -भाजपा कंवर सिंह -निर्दलीय दिनेश राव -निर्दलीय प्रदीप यादव -निर्दलीय बाबू लाल लांबा -निर्दलीय 6.सांपला नगर पालिका प्रवीन कोच -भाजपा अंकित पुत्र शमशेर सिंह -निर्दलीय अंकित पुत्र साहिब सिंह -निर्दलीय अनिल कुमार -निर्दलीय मनजीत -निर्दलीय राकेश कुमार -निर्दलीय राम निवास -निर्दलीय विकास -निर्दलीय सुधीर औहल्याण -निर्दलीय सुशील कुमार -निर्दलीय 7.उकलाना नगर पालिका निकिता गोयल -भाजपा मीनू रानी -निर्दलीय रीमा सोनी -निर्दलीय डा. सोनिया बतरा -निर्दलीय0
0
Report
मेगा फ़ूड पार्क परियोजना में तेजी, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी क्षेत्र में विकसित हो रहे मेगा फ़ूड पार्क का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और संचालित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीण के दौरान उन्होंने परियोजना स्थल पर पहुंचकर विभिन्न इकाइयों, आधारभूत सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों से निर्माण की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मेगा फ़ूड पार्क क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे स्थानीय किसानों, व्यापारियों और युवाओं को रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूर्ण किए जाएं और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, जल निकासी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा आने वाले समय में संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी टीम एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में शिक्षा सुधार पर डीएम सख्त,विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल बनाएं
Deoria, Uttar Pradesh:जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में नामांकन, छात्र उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में ऐसा वातावरण बनाया जाए जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों और समन्वयकों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीम भावना और अपनत्व के साथ कार्य करने से ही शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार संभव है।डीएम ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के साथ उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेरेंट्स-टीचर मीटिंग नियमित रूप से आयोजित करने को कहा, ताकि अभिभावकों की भागीदारी बढ़ सके।बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुसार पढ़ाई कराई जाए और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों को संघर्षशील, मध्यम और सक्षम श्रेणियों में वर्गीकृत करने के निर्देश दिए। संघर्षशील विद्यालयों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने तथा वहां के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखे जाएं और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। इससे शिक्षकों में सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में सभी मूलभूत मानकों की संतृप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कंपोजिट ग्रांट का उपयोग स्कूलों के आधारभूत ढांचे और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनपद का शिक्षा विभाग किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं दिखना चाहिए और इसके लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक उपस्थित रहे।0
0
Report
नेशनल हाईवे-27 पर कंटेनर में आग, भारी जाम लगा
Baran, Rajasthan:नेशनल हाईवे-27 पर कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईवे जाम एंकर -बारां के नेशनल हाईवे-27 पर किशनगंज क्षेत्र में शनिवार को एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हाईवे पर दोनों तरफ लगा जाम सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने नेशनल हाईवे-27 को पूरी तरह जाम कर दिया है। दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया गया है। हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए हैं। दमकल और पुलिस टीम को सूचना दे दी गई है। प्रशासन आग बुझाने और यातायात सुचारू करने के प्रयास मे किया जा रहा है0
0
Report
राष्ट्रीय लोक अदालत ने 166 प्रकरण निस्तारित और 1.77 करोड़ के पुरस्कार पारित
Sikar, Rajasthan:श्रीमाधोपुर सीकर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्याय क्षेत्रों में 03 राष्ट्रीय लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया है; श्रीमाधोपुर न्यायालय परिसर में बेंच 01 व 02 तथा खण्डेला न्यायालय परिसर में बेंच 03 सुनवाई कर रहे थे। राजीनामे योग्य सिविल/फौजदारी प्रकरणों, एम.ए.सी.टी., पारिवारिक न्यायालय, घरेलू हिंसा, 138 एन.आई. एक्ट एवं प्री-लिटिगेशन (बैंक/बीमा कम्पनियों एवं बीएसएनएल, एवीवीएनएल, अजमेर) आदि के कुल 3666 प्रकरण चिन्हित किये गये। इनमें से कुल 166 प्रकरण निस्तारित हुए और राशि 1 करोड़ 77 लाख 71 हजार 255 रुपए के अवार्ड पारित किये गये। लंबित 70 प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के 46 प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया गया। साथ ही श्रीमाधोपुर न्यायालय में motor accident claim arbitration के 2 प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया, जिनमें 11 लाख 25 हजार रुपए के अवार्ड पारित किये गये। 14 पारिवारिक प्रकरणों का निस्तारण लोक अदालत की भावना से किया गया। लोक अदालत में निस्तारित प्रकरणों पर अपील नहीं की जाती है और न्यायालय द्वारा कोर्ट फीस भी लौटाई जाती है। साथ ही "लोक अदालत ना किसी की जीत ना किसी की हार" के सिद्धान्त पर कार्य किया गया।0
0
Report
Advertisement
माँ की हत्या की कोशिश और पुलिसकर्मी पर हमला: चार माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:श्रीमाधोपुर (सीकर) थाने के थोई इलाके में मां की हत्या की कोशिश और पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले चार महीने से फरार आरोपी सुरेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी नेकीराम के अनुसार 9 जनवरी 2026 की देर रात करीब 2 बजे पुलिस थाना थोई को सूचना मिली कि सामली ढाणी प्रीतमपुरी में एक युवक घर की महिलाओं के साथ मारपीट कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि आरोपी अपनी मां और भाभी के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा था; उसने अपनी मां के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस टीम जब बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने इन्स्पेक्शन के दौरान पुलिस जवान के हाथ की अंगुली दांतों से काट दी और वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
भरतपुर में बस ने बाइक सवार को कुचलकर मौत, ड्राइवर फरार
Bharatpur, Rajasthan:एंकर--भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक बस ने एक बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। बाइक सवार व्यक्ति के सिर से बस का पहिया निकला। जिससे व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचल गया और, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस का ड्राइवर व्यक्ति को कुचलते बस को लेकर फरार हो गया। सेवर थाने के ASI रामबाबू कुंतल ने बताया घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। सौरभ (28) निवासी खरेरा गांव थाना उच्चैन महुआ में रहकर काम करता था। आज वह अपनी बाइक से महुआ से भरतपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान लुधावई टोल के पास एक बस ने व्यक्ति की बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही सौरभ सड़क पर गिर गया। जिसके बाद बस का ड्राइवर सौरभ के सिर से चढ़ाते हुए वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। शव की तलाशी लेने के बाद शव की शिनाख्त हो सकी। घटना की पूरी जानकारी लेने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। दिनेश ने बताया कि सौरभ मेरा रिश्तेदार था। आज सौरभ महुआ से भरतपुर किसी काम से आ रहा था। लुधावई टोल के पास सौरभ की बाइक को एक बस ने टक्कर मारी। बस के पीछे एक ट्रेलर चल रहा था। वह सौरभ के ऊपर चढ़ गया। घटना में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली बस प्राइवेट थी। सौरभ की 5 साल पहले ही शादी हुई थी। सौरभ महुआ में बाल कटिंग का काम करता था।0
0
Report
एम्स गोरखपुर: जहरीला कीटनाशक खाने के 98 दिनों बाद युवती की जीवनरक्षा, डॉक्टरों की टीम के सहयोग से
Gorakhpur, Uttar Pradesh:कुशीनगर निवासी 20 वर्षीय युवती ने करीब तीन महीने पहले जहरीला कीटनाशक खा लिया था। हालत इतनी गंभीर थी कि स्थानीय अस्पतालों ने जवाब दे दिया। परिजनों ने उसे मृत समझकर एम्स गोरखपुर के ट्रॉमा सेंटर में छोड़ दिया। 98 दिनों तक इलाज चला; करीब 48 दिन तक युवती वेंटिलेटर पर रही; उपचार के दौरान दो बार दिल का दौरा पड़ा, पर डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे जीवन दिया। भर्ती के आठ दिन बाद परिजनों को फोन कर जानकारी दी गई कि युवती जीवित है। खर्च एम्स ने अपने संसाधनों से उठाया और परिजनों से एक भी रुपया नहीं लिया गया। 26 अप्रैल को मरीज डिस्चार्ज हुआ। डॉ विभा दत्ता ने कहा कि टीमवर्क और समर्पण से मरीज को नई जिंदगी मिली।0
0
Report
Advertisement
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा: कानपुर के होजरी व्यापारी विजय चौरसिया की गोली से हत्या
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में होजरी व्यापारी विजय चौरसिया की शुक्रवार शाम हुई हत्या के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि व्यापारी की मौत सिर की चोट से नहीं बल्कि गोली लगने की वजह से हुई थी। वहीं अपर पुलिस उपायुक्त शिवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विशाल ने विजय की गोली मारकर हत्या की है। शुक्रवार शाम हुई इस वारदात के बाद शुरुआती जांच में इसे आपसी मारपीट समझा जा रहा था। शनिवार दोपहर आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बड़े चौराहे पर शव को बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे पूरे इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो गई। परिजनों का कहना था कि नामजद आरोपी विशाल गुप्ता उर्फ विशाल बाबा को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुँचा और आला अधिकारियों ने परिजनों को यह ठोस आश्वासन दिया कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और अपराधी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा, जिसके बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।0
0
Report
नेछवा पुलिस ने ट्रेलर चोरी मामले में 5 अभियुक्त गिरफ्तार, पंजाब-हरियाणा गिरोह का पर्दाफाश
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- नेछवा पुलिस की ट्रेलर चोरी मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, अन्तर्राज्य चोर गिरोह सहित 5 जनों को गिरफ्तार किया एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ के नेछवा थाना पुलिस ने ट्रेलर चोरी मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने चोरी की घटना प्रयुक्त एक गाड़ी भी बरामद कर ली है। नेछवा थानाधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि 28 अप्रैल को सूत्तोद गांव निवासी मदनलाल जाट ने नेछवा थाने में उपस्थित होकर ट्रेलर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित मदन ने रिपोर्ट दी कि उसने कलवा गांव में 28 अप्रैल को ट्रेलर खड़ा किया था, जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आगे बेच दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रेलर चोरी के 24 घंटे के भीतर ही वाहन चोरी के गिरोह का पर्दाफाश कर 4 जनों को गिरफ्तार किया था। ओर वाहन चोरी के अन्य आरोपियो के खिलाफ ताबड़तोड़ धड़पकड़ की कार्रवाई शुरू करते हुए नेछवा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ओरा गाड़ी और अन्तर्राज्य चोर गिरोह को मय खरीददार सहित पंजाब निवासी जगमोहन सिंह पुत्र अवतार सिंह, सिमरनजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह, परमेंद्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह, मुनीन्द्र सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह और हरियाणा निवासी सुशील कुमार पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। यादव ने बताया कि गिरफ्त आरोपीों से पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
भवानीमंडी में 26.19 किलो अफीम डोडा चूरा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 किलो 190 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा सहित 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की गई ईको कार को भी जब्त कर लिया। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताई कि नशा माफियाओं के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रही है। इसी दरमियान भवानीमंडी थाना पुलिस द्वारा श्री छतरपुर झालावाड़ रोड पुलिस चौकी के सामने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक ईको कार को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। जिसमें प्लास्टिक के कट्टों में छुपा कर रखा 26 किलो 190 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जप्त कर ईको कार सवार चार आरोपियों हटेसिंह, अवतार सिंह, युद्धवीर सिंह और गुलाब खान को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की गई कार को भी जप्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ वे कहां से खरीद कर लाए थे और कहां ले जा रहे थे।0
0
Report
Advertisement
