गजरौला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उप चुनाव में मिली जीत का जश्न
Gajraula, Uttar Pradesh:उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत का जश्न जारी है। रविवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में इंदिरा चौक स्थित श्री गंगा प्याऊ शिव मंदिर पर एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी को मिली जीत की खुशियां मनाईं। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला प्रजापति, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, डा. राजीव शुक्ला एडवोकेट, महेश प्रधान, रामरतन सिंह जाटव, गुरुवचन सिंह सिद्धू, मनमोहन सिंह सैन, आदि मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
