icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244235
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow22 Oct 2024, 12:42 pm

जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने गजरौला में मेले का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Gajraula, Uttar Pradesh:

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स गजरौला के गंगाधाम तिगरी पहुंचीं और एडीएम मायाशंकर यादव के साथ ट्रैक्टर में बैठकर मेले के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने उन्हें मेले की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने रोड निर्माण, टिन फेंसिंग और मचान बैरीकेडिंग जैसे कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने 2 नवंबर तक अधिक से अधिक मजदूर लगाकर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए और बताया कि वह 30 अक्टूबर को पुनः निरीक्षण के लिए आएंगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

दिया कुमारी ने 9 म्यूजियम परियोजनाओं की समीक्षा की; अल्बर्ट हॉल के निर्देश दिए

Jaipur, Rajasthan:दिया कुमारी ने सचिवालय में कला संस्कृति और पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश के 9 म्यूजियम की चल रही परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अल्बर्ट हॉल के रेनोवेशन पर विशेष जोर दिया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम के रेनोवेशन कार्य के दौरान पर्यटकों और आगंतुकों को असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि रेनोवेशन का काम चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य के दौरान भी पर्यटकों का आवागमन सुचारू बना रहे। 9 म्यूजियम परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में जयपुर के अल्बर्ट हॉल, अलवर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर, मंडोर, उदयपुर के आहड़ और माउंट आबू स्थित सरकारी संग्रहालयों के कार्यों पर चर्चा हुई。 पार्किंग और गोल्फ कार्ट संचालन पर चर्चा बैठक में परियों के बाग की पार्किंग व्यवस्था और आमेर में गोल्फ कार्ट के संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द्र मौजूद रहे।
0
0
Report

अनंत सिंह के बयान से बिहार में नौ हत्याओं की सच्चाई पर सवाल

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी अपनी पूरी राजनीतिक यात्रा में भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में बेदाग रहे हैं। उनके चरित्र, निष्ठा और ईमानदारी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। आज उनके इसी स्वभाव के कारण न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में लोग उनके प्रति प्रेम और श्रद्धा रखते हैं। आदरणीय नीतीश जी ने राजनीति में जो मापदंड स्थापित किए हैं। उनका अनुसरण करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। उनकी इसी कार्यशैली और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्हें ‘सुशासन बाबू’ के नाम से जाना जाता है। अनंत सिंह ने जो कबूला है वह बिहार के लिए चिंता का विषय है。 बिहार में 9 लोगों की हत्या का जिम्मेवार कौन है? यह बिहार के लिए सबसे चिंता का विषय है। कि 20 वर्षों तक सुशासन का राग अलापने वाली सरकार आखिर किस रूप में सत्ता चला रही है。 कटोरियस गैंग का सहारा लेकर पूरे बिहार में न जाने कितने निर्दोष लोगों की जान गई。 आज तो कबूलनामा सामने आया है 。 आज तो अनंत सिंह ने डंके की चोट पर हत्या की बात कही है。 आखिर नीतीश कुमार जी को इस पर जवाब देना चाहिए。 उनके साथ रहने वाले लोग, जो शुरू से लेकर अंत तक उनके साथ रहे हैं, उन्हें भी बताना चाहिए कि सच्चाई क्या है。 सबसे महत्वपूर्ण सवाल अनंत सिंह ने उठाया है कि आखिर नौ लोगों की हत्या कैसे हुई? इन हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है और इसका जवाब कौन देगा? बेशक - निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि 9 लोगों की हुई हत्याओं में किसका संरक्षण था。 अनंत सिंह के बयान से कई सवाल उठे हैं। उनके बयान में नीतीश कुमार जी का भी जिक्र की है。 मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि 9 लोगों की हुई हत्याओ में किसका संरक्षण था।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन में जमकर गरजे राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow7m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। संगठन ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, आलू का सस्ता बीज उपलब्ध कराने और खाद की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन ने चकबंदी, तहसीलों में कथित भ्रष्टाचार, फसल सुखाने के लिए खलिहान की जमीनों को खाली कराने और किसानों की अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए दो ज्ञापन सौंपे। प्रदर्शन की अध्यक्षता चंद्रवीर सहरावत भोकरहेड़ी ने की, जबकि संचालन मोहित मलिक और अंकित जावला ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने किसानों के मुद्दों पर दूसरे किसान संगठनों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
0
0
Report

CRPF ग्रुप केंद्र में ड्राइवर वेद प्रकाश की मौत, टैंकर सफाई के दौरान हादसा

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित CRPF ग्रुप केंद्र संख्या -1 में हुए दर्दनाक हादसे में बल के ड्राइवर वेद प्रकाश की मौत हो गई... जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश पानी के टैंकर की सफाई के दौरान हादसे का शिकार उस वक्त हो गया जब पानी का टैंकर डक पर खड़ा था.. अचानक बिना चालक टैंकर डग से नीचे की ओर आने लगा और इसी दौरान टैंकर को चलाने वाला वेद प्रकाश उसकी चपेट में आ गया.. टैंकर उनके शरीर के ऊपर चढ़ गया.. हादसे में गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया.. यहां उसने कुछ ही देर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया..हादसे की सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई..अलवर गेट थाना सीआई नरेंद्र जाखड़ के अनुसार पानी के टैंकर की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ.. मृतक के शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने पर होगा.. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
0
0
Report

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में निर्माण गति बढ़ाने, निविदा प्रक्रिया शीघ्र करने के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल में आयोजित बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिए।यादव ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और निर्माण गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप रहनी चाहिए। उन्होंने सभी एडीपीसी को निविदा संबंधी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए। धीमी प्रगति वाले कार्यों को लेकर संबंधित जिलों के सहायक अभियंताओं से चर्चा कर काम में तेजी लाने पर जोर दिया。 बैठक में निर्देश दिए गए कि अन्य विभागों, एजेंसियों, संस्थाओं, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और अन्य मदों से विद्यालयों में करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का भी नियमित निरीक्षण किया जाए। इन कार्यों की तकनीकी देखरेख की जिम्मेदारी समग्र शिक्षा के संबंधित अभियंताओं की होगी。 यादव ने आगामी सप्ताह सभी जिलों के सहायक अभियंताओं की संभागवार समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इनमें लंबित और रुके हुए कार्यों की समीक्षा कर बाधाओं का समाधान किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर-खीरी ग्राम पंचायत दतेली कलां में टीकाकरण को लेकर हुई बैठक, बच्चों के नियमित टीकाकरण पर जोर।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow12m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:ग्राम पंचायत दतेली कलां में टीकाकरण को लेकर हुई बैठक, बच्चों के नियमित टीकाकरण पर दिया जोर। लखीमपुर-खीरी। विकासखंड मितौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत दतेली कलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के तत्वावधान में बच्चों के टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में “5 साल, 7 बार टीकाकरण” अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पारस शुक्ला ने जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित समय पर लगाए जाने वाले टीकों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय से टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अवश्य कराएं, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। बैठक में ग्राम प्रधान पदुम प्रकाश, शैलेन्द्र अवस्थी, प्रेम किशोर, विद्या प्रकाश, शशिकांत, मुन्ना गिरी, कल्लू, शोभित, रहीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

बीकानेर नगरपालिका ने सफाई सुधार के लिए बड़े कदम उठाए; 3,000 अस्थायी सफाईकर्मी और जुर्माना प्रस्ताव

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर नगर निगम की साधारण सभा की बैठक आयोजित नगर निगम की पहली साधारण सभा में सफाई व्यवस्था सुधारने के बड़े फैसले सफाई ठेकेदार को नोटिस और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पारित सफाई व्यवस्था के लिए 1,000 की जगह 3,000 अस्थायी सफाईकर्मी लगाने का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय हर वार्ड में लगेंगी 100 नई रोड लाइटें, पार्षद की अनुशंसा पर तय होंगे स्थान दीपावली से पहले मुख्य सड़कों पर पेचवर्क और शहर के प्रमुख गेटों पर होगी सजावट गंगाशहर में फिर खुलेगा नगर निगम का क्षेत्रीय कार्यालय बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा में शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर सड़कों, नालियों, रोड लाइटों और दीपावली की सजावट तक कई अहम फैसले लिए गए सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक में चिंता जताई गई और संसाधन उपलब्ध नहीं करवाने वाली फर्म के खिलाफ नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, अस्थायी सफाईकर्मियों की संख्या 1,000 से बढ़ाकर 3,000 करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक वार्ड में 100 नई रोड लाइटें लगाने, दीपावली से पहले मुख्य सड़कों पर पेचवर्क करवाने और शहर के प्रमुख गेटों पर सजावट करने की भी योजना है। इसके अलावा गंगाशहर में नगर निगम का क्षेत्रीय कार्यालय फिर से खोलने का फैसला लिया गया。 बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा महापौर अनिल कल्ला की अध्यक्षता में नगर निगम हॉल में आयोजित हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, सीवरेज, रोड लाइट और दीपावली की तैयारियों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। महापौर ने पार्षदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बीकानेर के विकास, स्वच्छता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में सफाई व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठा। निगम के अनुसार, पूर्व में जारी सफाई टेंडर की शर्तों के तहत संबंधित फर्म को ट्रैक्टर, टिप्पर, ई-रिक्शा के साथ मांग के अनुसार जेसीबी और डंपर उपलब्ध करवाने थे। संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए जाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर पार्षदों ने चिंता जताई। बोर्ड ने दीपावली तक अपेक्षित व्यवस्था नहीं होने पर फर्म को नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही, किराए पर संसाधन जुटाकर सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए फर्म को पाबंद करने का निर्णय लिया गया।
0
0
Report
Advertisement

सीकर में संदीप हत्याकांड: मास्टरमाइंड पोलक समेत तीन गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:सीकर की सदर थाना पुलिस ने हाल ही में हुए संदीप हत्याकांड में मास्टरमाइंड पोलक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मामले में एक अन्य आरोपी और नाबालिग भी पकड़ा जा चुका है। फिलहाल अभी भी मामले में एक हिस्ट्रीशीटर सहित कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पलक और उसके दो साथी पुलिस से बचने के लिए दीवार कूदने लगे तो तीनों के पैर टूट गए। दो आरोपियों का सीकर के एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ धोद राजेश कुमार ढाका ने मामले का खुलासा किया। सीओ राजेश कुमार ढाका ने बताया कि मास्टरमाइंड पोलक(30) पुत्र बनवारीलाल जाट निवासी भढाढर और उसके दो साथी नीतीश उर्फ वीरू(21) पुत्र सुभाष बाजिया निवासी चैलासी और अरबाज खान (24) पुत्र असलम खान निवासी अठवास को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ संदीप का मर्डर करने के बाद फरारी काटने के लिए शिमला चले गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद आरोपी गुड़गांव आए। आरोपियों का पीछा कर रही पुलिस टीम करीब 250 सीसीटीवी फुटेज और 2000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद आरोपियों तक पहुंच गई। गुड़गांव में पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने एक दीवार कूदने की कोशिश की। जिसके चलते तीनों आरोपियों के पैर टूट गए। इस घटना का मास्टरमाइंड पोलक है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 अक्टूबर की रात संदीप पिलानियां का मर्डर कर दिया था और उसके साथी आनंद पर जानलेवा हमला किया। मामले में एक अन्य आरोपी और नाबालिग को पहले ही पकड़ा जा चुका है। जो भी घटना के दौरान आरोपियों के साथ मौजूद थे। फिलहाल इस मामले में अभी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र महला सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अब तक की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि संदीप पिलानियां ग्रुप और पोलक का ग्रुप सीकर में MD की तस्करी का काम करते हैं। संदीप और पोलक के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इसको लेकर दोनों के ग्रुप के बीच कई बार कहासुनी भी हुई। 8 अक्टूबर की रात जब संदीप अपने साथियों के साथ पेट्रोल डलवाने के लिए रसीदपुरा की तरफ गया तो वहां पर पोलक और उसके साथियों ने पहले तो संदीप की गाड़ी को अपनी गाड़ियों से टक्कर मारी और फिर फावड़े से उसका मर्डर कर दिया। इसके बाद संदीप के शव को एक खेत में डालकर वहां से चले गए। वहीं घटना में संदीप का साथी आनंद घायल हो गया।
0
0
Report

सुपौल पुलिस ने नाबालिगाओं को मुक्त कर 16 अभियुक्त गिरफ्तार: छापेमारी की कार्रवाई

Bihar:सुपौल पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर 10 नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया है। जांच के तहत 16 अभियुक्त हिरासत में लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई विशेष टीम के नेतृत्व में की गई, जिसमें साइबर डीएसपी गौरव गुप्ता की अगुवाई में AHTU, SJPU और महिला थाना की टीम शामिल थी। घटनास्थल पर छापेमारी से जुड़ी जानकारी भी साझा की जा रही है और मुक्त कराई गई बालिकाओं के पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए सभी अभियुक्त न्यायिक हिरासत में हैं।
0
0
Report

समस्तीपुर में दुर्गा पूजा सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए प्रशासन सतर्क, पंडालों का निरीक्षण

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण ।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, पूजा समितियों को भी किया गया सतर्क समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी को देखते हुए सदर एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ पूजा समितियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मगरदही घाट स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर और बहादुरपुर स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न पूजा पंडालों के स्थलों की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने पूजा समितियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं, पूजा के दौरान शहर में जाम की समस्या से निपटने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए। ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी भी की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top