icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244221
Navneet AgarwalNavneet AgarwalFollow14 Jan 2025, 11:34 am

Amroha: पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Amroha, Uttar Pradesh:

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मंगलवार को थानों का निरीक्षण कर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित CCTV कंट्रोल रूम की लाइव फीड चेक की। उन्होंने तिराहों, चौराहों और मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान त्योहार रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की समीक्षा की गई। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़िताओं की समस्याओं के समाधान और उनकी स्पष्ट जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर की जांच की और थानों में खड़े लावारिस वाहनों एवं माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने मैस की सफाई और भोजन की गुणवत्ता भी परखी और इसे संतोषजनक बनाने के निर्देश दिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top