244221
Amroha - पशु बाजार में जा पहुंचे पालिका सभासद और जमकर किया हंगामा
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में कुमराला पुलिस चौकी के पास लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार में पहुंचे मायापुरी के सभासद, अरविंद कुमार ने किया हंगामा। अपने खेत में जबरन पशु बाजार लगाने और पांच लाख रुपये की लहटे की फसल नष्ट होने का लगाया आरोप। गजरौला इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह को फोन कर दी सूचना। आइए आप भी चलिए मौके पर और जानिए क्या है पूरा मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा पुलिस अफसरों के तबादलों से कई जिलों में बदलाव
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा पुलिस प्रसाशन में हुआ फेरबदल प्रदेश सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का हुआ तबादला करनाल, भिवानी, पानीपत, नारनौल और पलवल समेत कई जिलों के एसपी बदले गए करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणियां का हुआ तबादला STF में 2 IPS की हुई नियुक्ति IPS नरेंद्र बिजारणियां को SP STF लगाया गया IPS सुमित कुमार को भी SP STF नियुक्त किया IPS कर्ण गोयल को करनाल एसपी लगाया गया IPS दीप्ति गर्ग पानीपत और मेधा भूषण को पलवल एसपी नियुक्त किया IPS मयंक मिश्रा को भिवानी का एसपी लगाया गया IPS प्रबीना पी बनी नारनौल की एसपी इसके अलावा IPS संदीप खिरवार की CRPF में एडीजी से स्पेशल डायरेक्टर जनरल CRPF पर पदोन्नत हुए0
0
Report
समस्तीपुर में श्मशान भूमि पर पंचायत भवन; बेसमेंट रिपोर्ट पर घमासान
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में सरायरंजन प्रखंड की मेयारी पंचायत में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन बनाये जाने का मामला सामने आया है. जमीन जिस जगह चिन्हित किया गया है, ग्रामीण वर्षों से उसी स्थान को श्मशान के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. कार्यपालक पदाधिकारी की रिपोर्ट में इसी स्थल पर बेसमेंट का काम पूरा होने की जानकारी सदर एसडीओ को दी गई है. रिपोर्ट में निर्माण कार्य में असामाजिक तत्वों द्वारा बाधा डालने की बात भी कही गई है और मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी जगह पंचायत सरकार भवन बन गया तो अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बचेगी. भूमि पूजन पिछले साल हुआ था, लेकिन निर्माण स्थल के चिन्हित होने के बारे में मुखिया को एक दिन पहले जानकारी दी गई थी, जिससे ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और दूसरे स्थान पर भवन निर्माण की मांग की. निर्माण स्थल पर गड्ढा खोदा गया, पर विरोध के चलते काम रोक दिया गया और लगभग छह महीने से ठप है. ग्रामीणों के अनुसार अगर जमीन पर काम नहीं हुआ है तो बेसमेंट का काम पूरा कैसे हो गया, यह सवाल बन रहा है. मामले में सदर एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती के लिए पत्र जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय मुखिया और सीओ से मिली जानकारी में अंतर है; मामले की जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई होगी.0
0
Report
झरखंड में हाथी दल ने युवक को कुचला, गांव में दहशत
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव में हाथियों के दल ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान गांगोडीह गांव निवासी शिवकुमार मांझी के 32 वर्षीय पुत्र रामसकल मांझी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामसकल मांझी गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गांगोडीह पीएफ के जंगल में खुखड़ी चुनने गया था। इसी दौरान वह हाथियों के दल के बीच घिर गया। जान बचाने के लिए युवक ने शोर मचाया। पास में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने उसकी आवाज सुनी और गांव में इसकी सूचना दी, लेकिन जब तक लोग मौके तक पहुंच पाते, हाथियों ने युवक को कुचलकर मार डाला था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और रंका थाना पुलिस को दी। हाथियों के मौजूद होने के कारण ग्रामीणों में इतना भय है कि वे जंगल में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण मवेशियों को चराने के लिए जंगल के आसपास जाने से भी डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के जंगलों से कनहार नदी पार कर हाथियों के झुंड रंका, चिनियां, रमकंडा, भंडरिया और बड़गड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में पहुंचते रहे हैं। इस दौरान जंगल किनारे बसे गांवों में हाथियों के हमले से इंसानों की मौत के साथ-साथ घर, मवेशी और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कहा किया पिछले एक साल में इस इलाके में हाथियों के हमले में करीब दर्जन भर लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों घरों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया है। लगातार हो रहे हाथियों के हमले से ग्रामीणों में वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग उठ रही है।0
0
Report
Advertisement
गांव ने बीडीओ को घंटों तक बंधक बनाकर हंगामा मचाया; पुलिस ने मुक्त कराया
Giridih, Jharkhand:एभीबी : सरिया प्रखंड के कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार की देर रात को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई कर्मियों को घंटों तक बंधक बनाए रखा. देर रात पुलिस की भारी मशक्कत के बाद उन्हें मुक्त कराया जा सका. क्या है पूरा मामला - दरअसल, कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार को एसआईआर कार्य हेतु कैंप का आयोजन किया गया था. निरीक्षण के लिए सरिया के बीडीओ ललित नारायण तिवारी वहां पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान आजाद अंसारी नाम का एक युवक वहां वीडियो बना रहा था, जिसको लेकर बीडीओ द्वारा उक्त युवक का गला दबाने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंच गए और विरोध में बीडीओ सहित अन्य कर्मियों को पंचायत सचिवालय में ही बंद कर दिया. रात 11:30 बजे तक बंधक रहे बीडीओ घटना की सूचना पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. स्थिति बिगड़ता देख देर रात एसडीपीओ धनंजय राम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रात करीब 11:30 बजे बीडीओ को मुक्त कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
बारां में पोस्टर चिपकाने के आरोप: वार्ड 34 प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज
Baran, Rajasthan:सरकारी संपत्ति पर चुनाव प्रचार के पोस्टर चिपकाने पर प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज बारां जिलें में निकाय चुनावों को देखते हुए बारां पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सरकारी संपत्ति को विरूपित करने के मामले में वार्ड प्रत्याशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बारां रोहिताश्व देवड़ा के नेतृत्व में थानाधिकारी कोतवाली हीरालाल पुनियां मत जाप्ता द्वारा गुरुवार शाम गश्त की जा रही थी。 गश्त के दौरान थाना कोतवाली परिसर के मेन गेट के दोनों तरफ 13 पोस्टर चिपके हुए मिले। उक्त सभी पोस्टरों पर फिर एक बार मिलकर बनाए हमारा शहर एक बेहतर शहर का नारा लिखा था, जो नगर परिषद बारां के वार्ड संख्या 34 के प्रत्याशी दीपक सोनी का चुनाव प्रचार का पोस्टर है। पोस्टरों पर प्रत्याशी दीपक सोनी, विरेन्द्र सिंह हाड़ा एवं पूर्व सभापति नगर परिषद बारां कमल राठौर के फोटो तथा मतदाताओं को लुभाने वाले वादे लिखे हुए थे। बिना अनुमति के थाना कोतवाली की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर सौंदर्यीकरण को कुरूप करने और सरकारी संपत्ति का विरूपण करने पर वार्ड नं. 34 के प्रत्याशी दीपक सोनी निवासी बाराँ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामलें की जांच की जा रही है। बारां पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक व सरकारी संपत्तियों पर बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर, विज्ञापन अथवा प्रचार सामग्री न चिपकाएं। प्रचार-प्रसार के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार के दर्दनाक मौत दो घायल
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के बोझिया गोलहना मार्ग पर गुरुवार शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है बोझिया ग्राम सभा के गोलहना जगमोहन पुरवा निवासी निर्गुण प्रसाद 50 वर्ष पुत्र भूरा घनश्याम 60 वर्ष पुत्र जगनमोहन और अजय कुमार 30 वर्ष पुत्र रामसरीख बाइक से गोलहना की ओर जा रहे थे एकलव्य मॉडल स्कूल के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गये हादसे में निर्गुण प्रसाद की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि घनश्याम और अजय कुमार घायल हो गए ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में घनश्याम को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है जबकि अजय कुमार का सीएचसी मोतीपुर में उपचार चल रहा है मौके पर पहुंची मुर्तिहा पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ै0
0
Report
Advertisement
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायपुर में स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारी अधूरी
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई केसवायजपुर में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयारियां अधूरी नजर आ रही हैं। सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड के नाम पर महज खानापूर्ति दिखाई दे रही है। वहीं मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए हेल्प डेस्क भी नहीं बनाई गई है। संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी किट मात्र 25 है संसाधनों की उपलब्धता का भी पता नहीं है। ऐसे में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज आने पर संक्रमण को रोकने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पराग ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करा दी जाएंगी। 10 बेड का आइसोलेशन अलग बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।0
0
Report
दिल्ली के इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी पर मंगला आरती, श्रद्धालु उमड़े
दिल्ली। द्वारका सेक्टर 13 के इस्कॉन मंदिर में सुबह की मंगला आरती हुई। दिल्ली: बिड़ला मंदिर में मंगला आरती की जा रही है। दिल्ली। जन्माष्टमी के मौके पर ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन temple में श्रद्धालु मंगला आरती के लिए एकत्रित हुए।0
0
Report
मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगल आरती, विशेष प्रार्थना
मथुरा, उत्तर प्रदेश। जन्माष्टमी के मौके पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मंगला आरती और विशेष प्रार्थना हुई।0
0
Report
Advertisement
पुष्कर सिंह धामी जन्माष्टमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, धर्म और सत्य का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:समस्त प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का संचार करे, यही कामना है। #Janmashtami0
0
Report
गंगा में नाव डूबने के बाद 12 लोगों समेत भैंसों की रेस्क्यू सफल
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर.गंगा नदी में देर रात एक नाव डूबने से हड़कंप मच गया। नाव पर 6 लोग और 6 भैंसें सवार थीं। सूचना मिलते ही महनार प्रशासन और SDRF की टीम ने मोर्चा संभाला और तेज धार के बीच सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।मामला राघोपुर के शिवनगर की तरफ से आ रही नाव से जुड़ा है। देर रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर नाव के गंगा में डूबने की सूचना मिली।सूचना ERSS के जरिए पुलिस मुख्यालय तक पहुंची। इसके बाद महनार SDM अंकित कुमार ने तत्काल SDRF टीम को एक्टिव किया।SDM के निर्देश पर SDRF की टीम ने अंधेरे और गंगा की तेज धार के बीच सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन हसनपुर-समस्तीपुर के मोहद्दीनगर पत्थर घाट के पास चलाया गया।SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाव पर सवार सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही नाव पर मौजूद 6 भैंसों को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद SDRF की टीम ने तेजी से ऑपरेशन चलाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में महनार SDM अंकित कुमार के नेतृत्व और RO पूजा राय की तत्परता अहम रही।समय पर प्रशासन के एक्शन और SDRF की मुस्तैदी से 12 जिंदगियां सुरक्षित बच गईं।0
0
Report
इलाहाबाद HC के तलब के बाद कानपुर पुलिस पर सवाल उठे; अगली सुनवाई 9 सितम्बर
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट ने किया तलब, कथित अवैध ध्वस्तीकरण के मामले में हाईकोर्ट ने किया तलब, पुलिस की मौजूदगी में कथित ध्वस्तीकरण किए जाने का है आरोप, हाईकोर्ट ने पुलिस की भूमिका को लेकर जताई है नाराजगी, कहा पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है, कानून को अपने हाथ में लेना नहीं, हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई का स्पष्टीकरण देने के लिए सीपी कानपुर नगर को तलब किया है, योगेश कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है, याचिका पर सुनवाई के दौरान विवेचक धर्मा कुशवाहा कोर्ट में पेश हुए, विवेचक ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और फोटो कोर्ट में पेश किया, हाईकोर्ट ने फुटेज और केस डायरी में दर्ज तथ्यों का अवलोकन किया, जिसमें पाया गया कि घटना दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी में हुई, अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर कपिल देव की मौके पर मौजूदगी दिखाई दी, आरोपी योगेश कुमार सिंह और अरुण अवस्थी भी फुटेज में दिख रहें हैं, हाईकोर्ट ने कहा केस डायरी और जवाबी हलफनामें में उपलब्ध सामग्री से देखने से लगता है कि शिकायतकर्ता के पति की संपत्ति पर अवैध ध्वस्तीकरण और कब्जे में पुलिस शामिल थी, हाईकोर्ट ने पुलिस की इस कथित मनमानी को गम्भीर मामला बताया, कहा कि ऐसी हाई हैंडेडनेस को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को व्यक्तिगत पेश होने का निर्देश दिया, हाईकोर्ट ने कहा अगली सुनवाई पर कोर्ट में पेश होकर स्पष्टीकरण देना होगा, 9 सितंबर को हाईकोर्ट मामले में अब अगली सुनवाई करेगा।0
0
Report
Advertisement
वायरल के लिए क्या चल रहा है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: कृपया पूर्ण पाठ दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
