icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

पुलिस अधीक्षक के स्थानान्तरण के उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ भावपूर्ण विदाई समारोह का आय

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow1m ago
Gonda, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक के स्थानान्तरण के उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के जनपद गोण्डा से पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पद पर स्थानान्तरण के उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, मीडिया बन्धु एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल के दौरान उनके ’’कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन, अनुशासनप्रियता, संवेदनशील व्यवहार एवं उत्कृष्ट कार्यशैली’’ की सराहना की गयी।
0
0
Report

बठिंडा के निजी स्कूल बस में आग लगी, 40 से अधिक बच्चे सुरक्षित बाहर निकले

Bathinda, Punjab:ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਘਟਨਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਰਿਹਾ ਬਚਾ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਛੋਟੀਆਂ ਕਲਾਸਾਂ ਦੇ ਲਗਭਗ 40 ਤੋਂ ਵੱਧ ਬੱਚੇ ਸੰਨ ਸਵਾਰ ਇਹ ਘਟਨਾ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਬੀਬੀ ਵਾਲਾ ਰੋਡ ਤੇ ਹੋਈ ਅਚਾਨਕ ਬੱਸ ਦੇ ਇੰਜਨ ਵਿੱਚੋਂ ਨਿਕਲਣ ਲੱਗਿਆ ਧੂਆਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਪਾਇਆ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਸਕੂਲ ਬੈਨ ਵੈਨ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਛੋਟੀ ਉਮਰ ਦੇ ਲਗਭਗ 40 ਤੋਂ ਵੱਧ ਬੱਚੇ ਸਵਾਰ ਸਨ ਸਕੂਲ ਬੈਨ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਛੱਡਣ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਬੀਬੀ ਵਾਲਾ ਰੋਡ ਉੱਪਰ ਬੱਸ ਦੇ ਇੰਜਨ ਵਿੱਚੋਂ ਧੂਆਂ ਨਿਕਲਣ ਲੱਗ ਪਿਆ ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਮੁਸਤੈਦੀ ਦਿਖਾਈ ਤਾਂ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਬੱਸ ਨੂੰ ਲਾ ਦਿੱਤਾ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਬੱਢਿਆਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਲਿਆ ਅਤੇ ਅੱਗ ਉੱਪਰ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਬੱਚੇ ਦਾ ਕੋਈ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਘਟਨਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚ ਗਈ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਬਹਿਣ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਧੂਏ ਦੀ ਅੰਦਰੋਂ ਸਮੈਲ ਆਉਣ ਲੱਗ ਪਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਸ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਗਏ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਜਾਂਚ
0
0
Report
Advertisement

सुधीर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

Shimla, Himachal Pradesh:पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को इस संबंध में पत्र सौंपा है। जानकारी के मुताबिक, यह नोटिस पुलिस के मुखिया और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ लाया गया है। सुधीर शर्मा का आरोप है कि विधानसभा की कार्यवाही के बीच विजिलेंस ने उन्हें जांच के सिलसिले में बुलाया। सुधीर शर्मा ने इसे मानसिक प्रताड़ना करार दिया है। गौर हो कि बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ विजिलेंस में कथित आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। जांच के दौरान विजिलेंस की ओर से सुधीर शर्मा की आय, संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है। शेयरों से हुई आय, जमीन की खरीद-बिक्री और अन्य वित्तीय लेन-देन भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। बीजेपी विधायक ने इसे बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई बताया है।
0
0
Report

नोएडा में होगा जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

PBParveen BehlFollow3m ago
New Delhi, Delhi:नोएडा में इस्कॉन मंदिर द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। अबकी बार यह उत्सव किस तरह से मनाया जाएगा इसकी तैयारी कैसे की जाएगी इसकी पूरी जानकारी देने के लिए आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें यह बताया गया कि इस्कॉन नोएडा के मुख्य मंदिर के साथ सेक्टर-151 एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, मेट्रो नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी और जेवर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव की शुरुआत 23 अगस्त से शोभायात्रा के साथ होगी। सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से निकलने वाली यह शोभायात्रा शाम 6:30 बजे इस्कॉन नोएडा मंदिर पहुंचेगी। इसमें लगभग 1,500 भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। 23 से 28 अगस्त तक ‘झूलन यात्रा’ का आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के झूले को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।28 अगस्त को बलराम पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा, जबकि 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष अभिषेक, भजन, कीर्तन और प्रसाद वितरण होगा। मंदिर में भगवान के लिए 251 प्रकार के व्यंजनों का विशेष भोग तैयार किए जाएंगे।इसके अलावा 5 सितंबर को श्रील प्रभुपाद आविर्भाव तिथि महोत्सव और 19 सितंबर को श्री राधाष्टमी का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। इस वर्ष महोत्सव में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। बाइट/मुख्य संचालक इस्कॉन मंदिर नोएडा
0
0
Report

11 हजार वोल्ट लाइन टूटने से किसान अवधेश की मौत, गंगा स्नान के समय

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के माधवपुर गंगा दरवाजा में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान करने साइकिल से जा रहे 50 वर्षीय अवधेश पुत्र जगदीश सिंह टूटकर गिरी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि अवधेश शनिवार सुबह साइकिल से रोजाना की तरह गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हल्की बारिश हो रही थी और उन्होंने साइकिल पर छाता लगा रखा था। घर से लगभग 100 मीटर दूर सड़क पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटी पड़ी थी। इसी दौर में वह विद्युत तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर परिजन निजी वाहन से उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अवधेश खेती-किसानी का काम करते थे। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी का नाम सुशीला देवी है। उनके चार बच्चे भूपेंद्र, सुकेन्द्र, रीना और सुरीना हैं। चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। दो युवकों को भी लगा करंट ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार सुबह इसी विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंगा दरवाजा निवासी शिवम और सुरजीत को भी करंट लगा। दोनों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया गया कि रात में बारिश के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते टूटी लाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया, जिसके चलते सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया। अधीक्षक अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया रात के समय विद्युत लाइन का तार टूट गया था। आपूर्ति भी बाधित कर दी गई थी बाद में कुछ लोगों ने आकर आपूर्ति जबरदस्ती चालू कराई। मामले की जांच कराई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

चंद्रपुर में 1000 शिक्षक-प्राचार्य बच्चों के व्यवहार पर चर्चा; सोशल मीडिया और नए कानून

Chandrapur, Maharashtra:टायटल:-- चंद्रपुरात शालेय विद्यार्थ्यांच्या समस्यावर मंथन करण्यासाठी 1000 प्राचार्य आणि शिक्षक आले एकत्र, पोलिस दल आणि रोटरी क्लब यांच्या पुढाकाराने आयोजित करण्यात आली दिवसभराची कार्यशाळा अँकर:-- चंद्रपुरात शालेय विद्यार्थ्यांच्या वर्तनविषयक समस्यावर मंथन करण्यासाठी 1000 प्राचार्य आणि शिक्षक आज एकत्र आले. चंद्रपूर पोलिस दल आणि रोटरी क्लब यांच्या पुढाकाराने यासाठी दिवसभराची कार्यशाळा आयोजित करण्यात आली. कार्यशाळेत शालेय मुलांचे वर्तन- त्यात झालेला बदल, सोशल मीडियाचा प्रभाव आणि अल्पवयीन मुलांसंदर्भातील नवे कायदे याबत सर्वंकष चर्चा करण्यात आली. ख्यातनाम समुपदेशिका मानसी मोरे यांनी कार्यशाळेला मार्गदर्शन करत उपस्थितांच्या प्रश्नांना उत्तर‌ दिली. बाईट १) आयुष नोपानी, पोलीस अधीक्षक, चंद्रपूर बाईट २) स्मिता जीवतोडे, अध्यक्ष, रोटरी क्लब, चंद्रपूर आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी में आधार मशीनों की कमी पर भड़का मोर्चा: प्रशासन से तत्काल मांग

Thane, Maharashtra:भिवंडी... आधार कार्डसाठी हाल, श्रमजीवी संघटनेचा पंचायत समितीवर धडक मोर्चा.. अतिरिक्त आधार मशीन द्या, अन्यथा आंदोलन सुरूच ठेवणार - श्रमजीवींचा इशारा.. भिवंडीत आधार कार्डच्या कामासाठी नागरिकांना होणाऱ्या त्रासाविरोधात श्रमजीवी संघटनेने पंचायत समितीवर धडक मोर्चा काढला आहे. ग्रामीण भागात आधार मशीन वाढवा अन्यथा आंदोलन सुरू राहील असा इशारा संघटनेने दिला आहे. शासकीय योजना, शैक्षणिक शिष्यवृत्ती, ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया, शिधापत्रिका आणि बँकेच्या कामांसाठी आधार लिंक अत्यावश्यक करण्यात आले आहे. मात्र भिवंडी पंचायत समिती अंतर्गत ग्रामीण आणि दुर्गम भागात पुरेशा आधार नोंदणी आणि दुरुस्ती मशीन उपलब्ध नाहीत. मशीनची संख्या अपुरी असल्याने हजारो नागरिक, शेतकरी, मजूर आणि विद्यार्थ्यांना तासनतास आणि कित्येक दिवस रांगेत उभे राहावे लागत आहे. अनेक फेऱ्या मारूनही आधार अपडेट होत नाही. या तांत्रिक आणि प्रशासकीय अभावामुळे विद्यार्थी शिष्यवृत्ती आणि प्रवेशापासून वंचित राहत आहेत. सामान्य नागरिकांचे शासकीय लाभ रखडले आहेत. याविरोधात श्रमजीवी संघटनेने आज भिवंडी पंचायत समितीवर धडक मोर्चा काढून प्रशासनाला धारेवर धरले. पंचायत समिती स्तरावर जास्तीत जास्त नवीन आधार मशीन आणि किट तातडीने द्या, प्रत्येक केंद्रावर कुशल ऑपरेटर नेमा, 5 वर्षांवरील बालके आणि 18 वर्षांवरील नागरिकांची प्राधान्याने नोंदणी करा, आदिवासी-दुर्गम भागात जिल्हा परिषद शाळा आणि ग्रामपंचायतीत विशेष शिबिरे घ्या, अशा मागण्या संघटनेने केल्या आहेत. लेखी आश्वासन मिळेपर्यंत आंदोलन सुरूच राहील असा इशारा देण्यात आला आहे. प्रशासन आता या मागण्यांवर काय निर्णय घेते याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report

एस बी जे इंटर कालेज बिसावर में हुई तहसील स्तर कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow11m ago
Bisawar, Uttar Pradesh:अंडर 19 में एस बी जे बिसावर विजेता व उपबिजेता एम एल इंटर कालेज सहपऊ रही सादाबाद शनिवार को माध्यमिक विद्यालय सादाबाद तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन S.B.J इंटर कॉलेज बिसावर में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन S.B.J इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री रामचरन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय से आए हुए बालक एवं बालिका का वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरी लगन के साथ प्रतिभा किया। विभिन्न विद्यालय से आए शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रमुख योगदान दिया जिसमें श्री सत्यपाल सिंह, सत्यनारायण यादव, अजय कुमार, पवन कुमार, लालाराम सिंह एवं अजय कुमार सिंह और सभी ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। अंडर 17 में विजेता जनता इंटर कॉलेज सहपऊ की टीम उपविजेता श्री कर्ण सिंह जनता इंटर कॉलेज तसींगा की टीम रही
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के धमोरा गांव में युवक पर लाठी-डंडों से मारपीट, गिरफ्तारी की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के धमोरा गांव में घर जा रहे युवक से मारपीट का मामला, पीड़ित पक्ष पहुंचा डीएसपी कार्यालय. दो बाइकों पर आए पांच युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप. मारपीट में युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोट, मारपीट से हाथ पैर में फ्रैक्चर. पीड़ित पक्ष ने नवलगढ़ डीएसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. झुंझुनूं जिले के गुढ़ा थाना क्षेत्र के धमोरा गांव में एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नवलगढ़ डीएसपी से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पीड़ित के अनुसार, वह शाम को ई-मित्र की दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहा था. इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए करीब पांच युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में बचाव के दौरान युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है. मारपीट के दौरान उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया. पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से परिजनों को सूचना दी. इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर थाने जाने के दौरान भी आरोपियों की ओर से धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष ने क्षेत्र में बढ़ रही मारपीट और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.पीड़ित पक्ष नवलगढ़ डीएसपी से मिला और पूरे मामले की जानकारी देते हुए सभी नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. डीएसपी की ओर से मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report

CSR से संस्कृत विद्यालय में कायाकल्प: ग्रामीण शिक्षा में बड़ा सुधार

Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक संदेडा फार्म स्थित राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में CSR के अंतर्गत आधारभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए व्यापक नवीनीकरण कार्य करवाए गए। विद्यालय भवन में प्लास्टर, छत की वाटरप्रूफिंग, आंतरिक एवं बाहरी रंग-रोगन, दरवाजे-खिड़कियों पर एनामेल पेंट, फर्श पर टाइल्स, पेवर ब्लॉक मार्ग तथा विद्युत एवं जल व्यवस्था का सुधार किया गया। बालक-बालिका शौचालयों का नवीनीकरण के साथ ABL कक्ष का विकास भी किया गया। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 80 लीटर वाटर कूलर, 1 HP जल पंप, 2.5 KVA इन्वर्टर, नए पंखे, 25 डेस्क-बेंच एवं 2 आयरन अलमारियां उपलब्ध कराई गईं। 132 केवी पीपलू GSS के इंचार्ज अरुण शर्मा के समन्वय एवं सहयोग से संपन्न इस पहल से विद्यालय को बेहतर एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण मिला है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में हुए इन विकास कार्यों से विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण मिला है। उन्होंने 132 केवी पीपलू GSS टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की सुविधाओं को बेहतर बनाने की यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। संस्था द्वारा क्षेत्र में 132/33 केवी GSS के माध्यम से विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ CSR के माध्यम से क्षेत्र के सामाजिक एवं आधारभूत विकास में भी निरंतर योगदान दिया जा रहा है। शिक्षा के साथ जल संरक्षण, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों के माध्यम से स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकासात्मक पहल की जा रही हैं। इन प्रयासों से क्षेत्र में विद्युत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक विकास एवं जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top