244235
अमरोहा के गंगा धाम तिगरी मेले के बाद श्रद्धालुओं ने छोड़ा कूड़ा और गंदगी
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित गंगा धाम तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर आयोजित मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे लेकिन मेले के बाद वहां कूड़ा, कचरा और गंदगी के ढेर छोड़कर चले गए। इस वजह से इलाके में भीषण दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहादुरगढ़ में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में भाई ने भाई की हत्या। छोटूराम नगर में सगे बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत के रूप में हुई। रात 12:51 बजे बहन को फोन कर आरोपी बोला – मैंने श्रीकांत को मार दिया सूचना मिलते ही परिचित मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ मिला शव। वारदात के बाद आरोपी अरुण मौके से फरार, मोबाइल भी बंद। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। इलाके में दहशत, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
टाण्डा में महिला हत्या मामले पर क्षेत्राधिकारी की बाइट जारी
Noida, Uttar Pradesh:जनपद अम्बेडकरनगर - थाना को0 टाण्डा अन्तर्गत ग्राम चिंतौरा में हुयी महिला की हत्या की घटना व पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा प्रदीप सिंह चन्देल द्वारा दी गई बाइट :महिला को फोटो0
0
Report
पहली बारिश में पोल खुला: सरकारी स्कूल के 10 कमरे टपके, बच्चों खतरे में
Thanagazi, Rajasthan:पहली बारिश में खुली पोल: सरकारी स्कूल के 10 कमरे टपके, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा अलवर। जिले के थानागाजी ब्लॉक के काबलीगढ़ स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहली ही बारिश ने सरकारी दावों की पोल खोल दी। गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश के दौरान विद्यालय के 11 में से 10 कमरों की छतें टपकने लगीं, जिससे कक्षाओं में पानी भर गया और विद्यार्थियों के सामने बैठने तक की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। विद्यालय भवन की जर्जर हालत इतनी खराब है कि किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रधानाध्यापक रामकिशन खींची ने तत्काल बच्चों को असुरक्षित कमरों से बाहर कर सुरक्षित स्थान पर बैठाने की व्यवस्था की। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर हालात से अवगत कराया। विद्यालय की दुर्दशा देखकर ग्रामीणों ने गहरी चिंता जताई और हाल ही में झालावाड़ में हुई स्कूल भवन दुर्घटना का जिक्र करते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, भवन मरम्मत के लिए राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी और विभागीय ठेकेदार द्वारा काम भी शुरू कर दिया गया था। जर्जर कमरों की छत हटाकर मरम्मत की प्रक्रिया जारी थी, लेकिन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने पर ठेकेदार को काम बीच में ही रोकना पड़ा और अंततः उसे अपना सामान वापस ले जाना पड़ा। इसके चलते स्वीकृत राशि का उपयोग नहीं हो सका और वापस लौटानी पड़ी। प्रशासन का कहना है कि ठेकेदार ने सभी गुणवत्ता मानकों का पालन करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण कार्य अधूरा रह गया। बाइट:ग्रामीण फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर कुछ कमरों को बंद कर दिया गया है, लेकिन बाकी विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सीमित स्थान के कारण शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए और मरम्मत कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
भाजपा प्रणीत कार्यकर्ता परिचय बैठक: संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए नई रणनीतियाँ
Jaipur, Rajasthan:भाजपा प्रणीत कार्यकर्ता परिचय बैठक, राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक मुख्य अतिथि रहे, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनहित के कार्यों और आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया, संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का परिचय, आपसी संवाद और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन विस्तार पर की चर्चा. बैठक का उद्देश्य संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का परिचय, आपसी संवाद और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना है, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनहित के कार्यों और आगामी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया, कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा और जिलाध्यक्ष विश्वास सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विश्वास सैनी ने बताया कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनके सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा, कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ, बाइट— विश्वास सैनी, जिला अध्यक्ष भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ0
0
Report
पिन्यूज/जी मीडिया की खबर का हुआ असर, एजेंसी मालिक का लाइसेंस हुआ निरस्त-डिप्टी कमिश्नर डॉ गौरीशंकर
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में संचालित एक पेय पदार्थ की एजेंसी मालिक द्वारा लगभग छः लाख रुपए की पेय पदार्थ सामग्री जिसकी तय सीमा ख़त्म होने पर एजेंसी मालिक द्वारा गांव के बाहर सड़क किनारे फोकवा दी गई थी, जिसको देखते हुए pinewz जी मीडिया में प्रमुखता से खबर को दिखाया गया था जिसको जिले के आलाधिकारियों ने गम्भीरता से लेते हुए खाद्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ गौरीशंकर ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया जिसमें पाया गया कि एजेंसी मालिक द्वारा लगभग छः लाख रुपए की पेय पदार्थ सामग्री जिसकी तय सीमा समाप्त हो चुकी थी उसे सड़क किनारे फोकवा दी गई है जिसमें डिप्टी कमिश्नर डॉ गौरीशंकर ने एजेंसी मालिक का लाइसेंस रदद कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।0
0
Report
headline
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
चूनावढ़ में VB-जीराम जी योजना का जिलास्तरीय शुभारंभ, ग्रामीण रोजगार सृजन तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले की ग्राम पंचायत चूनावढ़ में गुरुवार को विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जीराम जी) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कर योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित जन सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहायक बनेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से वीबी-जीराम जी योजना लागू की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सिंचाई, शिक्षा तथा अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़े स्थायी निर्माण कार्य कराए जाएंगे। साथ ही ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री थार विकास योजना और वीबी-जीराम जी योजना के माध्यम से गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सिंचाई खालों का सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण सड़कें, विद्यालयों में आवश्यक निर्माण और खेल मैदानों का विकास प्राथमिकता से किया जाएगा। राजस्थान राज्य माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने योजना को ग्रामीण अंचल के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के साथ-साथ ग्रामीण आधारभूत संरचना भी मजबूत होगी, जिसका सीधा लाभ किसानों और आमजन को मिलेगा। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों से विकास कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर सिंचाई खालों के पक्कीकरण, ग्रामीण सड़कों, विद्यालयों सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो सके और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो। कार्यक्रम के दौरान विधायक और जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से VB-GIRAM Ji योजना के राज्य एवं केंद्र स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गिरधर, एसीईओ हरिराम चौहान, बीडीओ भंवरलाल स्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।0
0
Report
मोतिहारी चीनी मिल जमीन केस में बड़ा कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज
Motihari, Bihar:मोतिहारी चीनी मिल की जमीन बिकवाने वाले प्रमुख सरकारी नाम पर अब कारवाई शुरू हो गई है।।इस कारवाई के जद में अभी तक तीन लोग आ गए हैं संभव है कि अगर बारीकी से जांच हो जाए तो बड़ी मछली भी कारवाई की जद मे आ जाए। फिलहाल इतना भी काफी है कि चलिए चीनी मिल के नाम पर मोतिहारी प्रशासन ने आखिर कुछ तो कारवाई करना शुरू कर दिया है। जमीन मामले में अंचल और जिला राजस्व शाखा की प्रमुख भूमिका होती है और दोनों जगहों पर भू माफिया के लिए काम करने वाले सरकारी बाबू बैठे थे और शायद अब भी कुछ बैठे हुए हो ? आम लोगों को दाखिल खारिज करवानी हो या परिमार्जन या फिर रोक सूची से मुक्त करवाना हो उनकी पांव की जूती घिस जाती है पर भू माफिया के लिए तो मानो सिस्टम ने रेड कार्पेट बिछाया हुआ है । ऐसा ही कुछ मोतिहारी में था पर अब नए डीएम के आएं के बाद एक बार फिर से चीनी मिल की जमीन बचने की उम्मीद जगी है। मोतिहारी चीनी मिल बिकवाने में नियमों को ताक पर रखकर फाइल पर कारवाई करने और करवाने वाले जिला राजस्व शाखा में करीब सात वर्षों से कार्यरत और करोड़ों रुपया का मोतिहारी चीनी मिल का जमीन बिक्री में मददगार कथित मास्टरमाइंड प्रधान सहायक जिला राजस्व कार्यालय के प्रेम नारायण दिशुआ का स्थानांतरण सुगौली हो गया। जिला राजस्व शाखा पर अब डीएम की बारीक नजर है डीएम ने आज तीन कर्मियों को जिला राजस्व शाखा से ट्रांसफर कर हटाया है। मोतिहारी चीनी मिल के बारे में समंरालय में और भी खबरों के साथ सूचनाओं का जारी है। मोतिहारी के डीएम सौरभ सुमन यादव ने भी कमर कस लिया है।0
0
Report
तेज रफ्तार कार ने कपासन-उदयपुर हाईवे पर बाइक सवार को घायल किया
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - होटल गोकुल के पास तेज गति से आ रही एक ब्रेजा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कपासन निवासी दिलखुश बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल कपासन उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
ACB busts bribery case in irrigation department, arrest of assistant grade-2 Shiv Kumar Thakur
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने विद्युत यांत्रिकी सिंचाई विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है आरोपी पर विभाग के ही एक कर्मचारी से जीपीएफ की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है. दरअसल सिंचाई विभाग में पदस्थ कर्मचारी नंद कुमार ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते से करीब 5 लाख रुपये निकालने के लिए आवेदन किया था उसी बीच आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने और राशि जारी करने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की पीड़ित नंद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी है और उन्हें तत्काल पैसों की आवश्यकता थी लेकिन रिश्वत की मांग के कारण वे लंबे समय से परेशान होकर नंद कुमार ने एसीबी से शिकायत की शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की रणनीति तय की और शिकायतकर्ता ने आरोपी को कार्यालय में 10 हजार रुपये दिए तभी पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया कार्रवाई के दौरान एसीबी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है. नंदकुमार(पीड़ित) एसीबी डीएसपी सुरेश सोनी ने कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायतकर्ता नंद कुमार के द्वारा शिकायत किया गया था कि भविष्य निधि की राशि 5 लाख रुपए निकलने को लेकर उसी के डिपार्टमेंट में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 शिव ठाकुर ने 10 हजार रुपये का रिश्वत की मांग की थी उपयुक्त शिकायत पर आज उनके ही कार्यालय में रंगे हाथों ने रिश्वत लेते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.0
0
Report
मंडला के वार्ड 14 में पहली बारिश ने जलभराव पर प्रशासन की पोल खोल दी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में पहली बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी… वार्ड नंबर 14 सुभाष वार्ड में जलभराव से सड़कें तालाब में बदḷी हो गईं और गंदा पानी घरों तक पहुंच गया। नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निवास भी इसी वार्ड में है, बावजूद वर्षों से यह समस्या है जिसका समाधान अब तक नहीं हो सका। पहली बारिश के बाद इस वार्ड की इस गली में करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पानी उतरने के बाद सड़क पर कीचड़, गंदगी और दुर्गंध ने रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं, पिछले 10 से 12 सालों से हर बारिश में यही हालात बनते हैं। कई बार जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। वार्डवासी महिलाओं और पुरुषों ने कहा कि अगर पानी निकासी नहीं करा सकते, तो बारिश में नाव ही चला दीजिए। जब हमने वार्डवासियों की समस्या के संबंध में वार्ड पार्षद, पालिका अध्यक्ष और सीएमओ से संपर्क किया तो सब नदारद मिले। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जलभराव के कारण कोई हादसा हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। आखिर दशकों बाद भी समाधान क्यों नहीं हो रहा?0
0
Report
छिंदवाड़ा में मानसून 15 दिन बाद आया, किसानों के लिए राहत भरी बारिश
Chhindwara, Madhya Pradesh:15 दिन देरी से आया छिंदवाड़ा में मानसून ,पिछले 24 घंटे में कही रिमझिम बारिश तो कही मूसलाधार हुई बारिश मध्यप्रदेश के कई जिलों में दस्तक देने के बाद अब मानसून ने छिंदवाड़ा में भी दस्तक दे दी है .15 दिन देरी से आए मानसून ने लोगो को उमस और तेज़ गर्मी से भी राहत दी है . वही किसानों के लिए भी इस बारिश ने अच्छे संकेत दिए है वही मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में 124.3 मि मी बारिश दर्ज की है वही पिछले साल इस अवधि तक 195.5 मि मी वर्षा दर्ज की गई थी .मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा ने बताया कि अभी जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज और चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है . वही यह बारिश किसानों के लिए भी अच्छे संकेत लेकर आई है0
0
Report
Advertisement
भोपाल: अवैध हथियारों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल अवैध हथियारों पर क्राइम ब्रांच भोपाल की बड़ी कार्रवाई पिस्टल और रिवाल्वर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी अवैध हथियारो की तस्करी के बड़े खुलासे की संभावना शहर में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनसे कुल 4 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 1रिवाल्वर 5 कारतूस और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए क्राइम ब्रांच भोपाल की आर्म्स एक्ट के तहत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया0
0
Report
कटनी: बरही में बंद टोल बूथ में ट्रक घुसा, बड़ा हादसा टल गया
Katni, Madhya Pradesh:बंद टोल नाके में घुसा अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक, बड़ा हादसा टल गया. बरही थाना क्षेत्र के खितौली ग्राम की घटना; टक्कर से टोल रूम और ट्रक के उड़े परखच्चे, CCTV आया सामने. कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत खितौली ग्राम से एक मामला सामने आया है, जहाँ बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक बंद पड़े टोल नाके में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोल रूम का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और ट्रक का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, बरही उमरिया मार्ग के खितौली ग्राम स्थित यह टोल नाका वर्तमान में बंद पड़ा हुआ है. बुधवार-गुरुवार की रात जब आसपास सन्नाटा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सीधे टोल बूथ से जा टकराया. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और मार्ग से गुजर रहे अन्य वाहन चालक मौके पर पहुंचे. प्रत्यक्षदृश्यों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि अगर वहां कोई सुरक्षाकर्मी या राहगीर मौजूद होता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी. क्षतिग्रस्त हुए वाहन और भवन इस हादसे में टोल नाके का केबिन मलबे में तब्दील हो गया है. वहीं, ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई है; टक्कर मारने वाले ट्रक को भी भारी नुकसान पहुंचा है.0
0
Report
29 जून को नियुक्ति, 30 जून सेवानिवृत्ति: जामताड़ा के नंदलाल रवानी पर सवाल
Jamtara, Jharkhand:29 जून को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिला... लेकिन 30 जून को रिटायरमेंट भी हो गया। जामताड़ा के सहायक शिक्षक नंदलाल रवानी की ये कहानी अब नियुक्ति प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े कर रही है। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड के तेतुलबंधा गांव निवासी सहायक शिक्षक नंदलाल रवानी को 29 जून को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा गया। लेकिन अगले ही दिन, 30 जून को वे सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में उनकी नई नियुक्ति केवल औपचारिकता बनकर रह गई। वर्षों के इंतजार के बाद नियुक्ति मिलने से खुश नंदलाल रवानी अब मायूस हैं। उनका कहना है कि शिक्षक बनने का सपना पूरा होने से पहले ही अधूरा रह गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कैबिनेट के माध्यम से उनकी सेवा अवधि बढ़ाई जाए या फिर उन्हें पेंशन का लाभ दिया जाए। बाइट: नंदलाल रवानी।0
0
Report
Advertisement
