Back
600 से अधिक गांवों के आरआरसी केंद्र खंडहर, ई-रिक्शा निष्प्रयोग
RSRahul shukla
Dec 30, 2025 13:02:44
Amethi, Uttar Pradesh
जिले के 600 से अधिक गांव में बने आरआरसी सेंटर हो रहे हैं खंडहर
ई रिक्शा भी हुए निष्प्रयोग,अधिकारी बजट का अभाव बताने में जुटे
स्वच्छ स्वच्छ भारत अभियान के तहत शासन के निर्देश पर जिले के 600 से अधिक ग्राम पंचायतो में आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया इसके साथ ही ई रिक्शा की खरीद भी हुई लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी यह ई रिक्शा और आरसी सेंटर निष्प्रयोग साबित हो रहे हैं।जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी का दावा है कि बजट न आने के कारण इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है。
दरअसल स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव को साफ सुथरा रखने के लिए एक ई रिक्शा की।खरीद और सभी ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया। इसका उद्देश्य था कि ई रिक्शा से गांव में होने वाले कूड़े के ढेर को आरआरसी सेंटर तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद इन्हें अन्य जगहों पर भेज दिया जाएगा लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी इन आरआरसी सेंटर और ई रिक्शा का उपयोग ग्राम पंचायत में नहीं हो पा रहा है। जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी का कहना है कि गांव में आरआरसी 센टर बनकर तैयार है और ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानों के द्वारा ई रिक्शा की खरीद भी हो गई है लेकिन बजट न आने के कारण यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है।इसके लिए जल्द ही शासन को पत्र लिखा जाएगा जिसके बाद बजट का आवंटन होगा फिर यह योजना संचालित होने लगेगी।आपको बता दें जिले के 600 से अधिक ग्राम पंचायत में पांच लाख से अधिक की लागत से आरआरसी केंद्र का निर्माण कराया गया इसके साथ ही डेढ़ लाख रुपए की अधिक की लागत से ई रिक्शा कूड़ा गाड़ी खरीदा गया। इन सभी का बजट करीब 40 करोड़ के आसपास था।शासन द्वारा दिया गया 40 करोड रुपए निस्प्रयोज साबित हो रहा है और जो आरआरसी केंद्र बनकर तैयार हैं वह भी उपयोग न होने के कारण खंडहर में तब्दील होने लगे हैं।वहीं वहीं जो ई रिक्शे खरीदे गए थे वह भी सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PSPritesh Sharda
FollowDec 30, 2025 14:33:100
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowDec 30, 2025 14:32:590
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 30, 2025 14:32:260
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 30, 2025 14:32:140
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 30, 2025 14:31:28Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्री राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन के लिए आयेंगे
0
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowDec 30, 2025 14:30:520
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 30, 2025 14:30:330
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 30, 2025 14:30:060
Report
0
Report
0
Report