Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Bahraich271881

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंगली नाथ शिव मंदिर नवाबगंज में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

SHARMA NEWSSHARMA NEWSFeb 16, 2026 05:09:24
Babaganj, Uttar Pradesh:महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा मंगली नाथ शिव मंदिर नवाबगंज में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच इटावा के बाबा विकल्प एंड पार्टी तथा प्रसिद्ध कीर्तन गायिका दुर्गेश नंदिनी के बीच जवाबी कीर्तन का रोमांचक मुकाबला पूरी रात चलता रहा।दोनों पक्षों ने शिव भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “बम-बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। दर्शक देर रात तक डटे रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह एवं जवाहर लाल यादव ने फीता काटकर किया। आयोजन को सफल बनाने में पातीराम चौधरी, प्रधान रिंकू सिंह तथा पिंटू गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
0
comment0
Report
Bahraich271881

एस एल के आर इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव

SHARMA NEWSSHARMA NEWSFeb 16, 2026 05:04:00
Babaganj, Uttar Pradesh:बहराइच के श्याम नगर चौराहा अधीनगांव के एस,एल,के,आर इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव जैसेआयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह नें विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की,चेयरमैन डाoउमा शंकर वैश्य नें अपने संबोधन में शिक्षा को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति का ज्ञान भी अत्यंत आवश्यक है, जो ऐसे आयोजन के माध्यम से बच्चों को मिलता है। इस मौके पर शिवकुमार पाठक, सुशील पाठक सहित शिक्षक शिक्षक पंकज वर्मा, मोहित वर्मा, अलक्षी पाण्डेय, गरिमा सिंह, समृद्धि पटवा, शिवानी वर्मा, हेमा पाठक, माधुरी सहित कृष्णपाल सिंह उपस्थिति रहे।
0
comment0
Report
Bahraich271881

फीडर कर्मी की निष्क्रियता से संविदा कर्मी करंट की चपेट में आकर हुआ घायल

SHARMA NEWSSHARMA NEWSFeb 15, 2026 13:15:25
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:फीडर कर्मी की लापरवाही से हाईटेंशन लाइन पर चढ़े संविदा कर्मी को लगा करंट, हालत गंभीर बहराइच। जनपद बहराइच के उप विद्युत केंद्र शहाबा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 11000 हाई टेंशन लाइन पर फ्यूज जोड़ने गए एक संविदा कर्मी को फीडर पर तैनात कर्मचारी की कथित लापरवाही भारी पड़ गई। करंट लगने से संविदा कर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप विद्युत केंद्र शहाबा के अंतर्गत जमोग–गुरचाही गांव के निकट 11000 केवीए हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई थी। लाइन में फ्यूज उड़ जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। सूचना मिलने पर संविदा कर्मी रंजीत कुमार मिश्रा को फ्यूज जोड़ने के लिए मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि रंजीत कुमार मिश्रा ने नियमानुसार फीडर पर तैनात कर्मचारी सगीर से शटडाउन लिया था, ताकि लाइन पर सुरक्षित तरीके से कार्य किया जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार शटडाउन मिलने के बाद रंजीत कुमार मिश्रा खंभे पर चढ़कर फ्यूज जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान फीडर पर तैनात कर्मी सगीर द्वारा कथित रूप से बिना शटडाउन की पुष्टि किए ही विद्युत आपूर्ति पुनः चालू कर दी गई। अचानक लाइन में करंट दौड़ने से रंजीत के हाथ तार से चिपक गए और वह तेज झटके के साथ करंट की चपेट में आ गए। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए लकड़ी और सूखे डंडों की मदद से किसी तरह उन्हें तार से अलग किया। गंभीर रूप से झुलसे और अचेत अवस्था में रंजीत कुमार मिश्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार करंट का झटका तेज था, जिससे उनके हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरा असर पड़ा है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। हाईटेंशन लाइन पर कार्य करते समय स्पष्ट संचार और शटडाउन की पुष्टि अत्यंत आवश्यक होती है, लेकिन इस मामले में घोर लापरवाही सामने आई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ग्रामीण मदद न करते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सूत्रों के मुताबिक रंजीत कुमार मिश्रा लंबे समय से संविदा पर कार्यरत हैं और सीमित संसाधनों के बीच जोखिम भरे कार्य को अंजाम देते रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि संविदा कर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण नहीं दिए जाते। कई बार बिना उचित सुरक्षा किट के ही उन्हें हाईटेंशन लाइन पर चढ़ना पड़ता है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोषी कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शटडाउन लेने के बावजूद यदि लाइन चालू कर दी गई तो यह सीधी-सीधी आपराधिक लापरवाही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी में लापरवाही की बात सामने आ रही है, लेकिन विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी
0
comment0
Report
Advertisement
Bahraich271881

गाजे बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात

SHARMA NEWSSHARMA NEWSFeb 15, 2026 13:14:36
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:गाजे बाजे के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात नवाबगंज, बहराइच। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की बारात गाजे बाजे के साथ अवधूत और अंटहवा गांव से निकाली गई इस अवसर पर महाशिवरात्रि समिति के अध्यक्ष रिंकू सिंह मंगली नाथ शिव मंदिर रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बारात निकाली गई । विजय कुमार सिंह ने बताया कि भगवान भोलेनाथ नाथ की बारात क्षेत्र के सद्दू गांव,रिक्खी गांव,महादेवा,बूद्धी गांव, जयमाल गांव,बनघुसरी, मधवापुर, तिवारी गांव, बाबा गांव,राधेपुरवा,सावल गांव,धोबाही,मनिहारन गांव,बीजे गांव, हरिहरपुर, से होते हुए नवाबगंज शिव शंकर धर्म शाला पहुंची जहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम में बराती पक्ष के विजय कुमार सिंह , रिंकू सिंह, धनीराम वर्मा,संजय कुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, फौजदार वर्मा, तथा घराती पक्ष के सुंदर लाल गुप्ता, बेचेलाल जायसवाल अखिलेश गुप्ता ओमप्रकाश गुप्ता, सौरभ जयसवाल,शिवा गुप्ता,आदि ने विवाह सम्पन्न कराया सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपजिला अधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहूप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Bahraich271881

मूर्ति पर लगे जर्मन सिल्वर चादर को चोरो ने की चोरी

SHARMA NEWSSHARMA NEWSFeb 14, 2026 15:34:08
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:मूर्ति पर लगे जर्मन सिल्वर चादर को चोरो ने उखाड़ा बाबागंज।रुपईडीहा थाना के चौरी कुटिया मंदिर में बीती रात चोरी का प्रयास किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।चौरी कुटिया मंदिर परिसर के माता मंदिर की मूर्ति पर चढ़े जर्मन सिल्वर को अज्ञात चोरों ने उखाड़ने का प्रयास किया। देर रात संदिग्ध गतिविधि के दौरान पुलिस वाहन की सायरन की आवाज सुनते ही चोर मौके से फरार हो गए। जिससे चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके,लेकिन मंदिर के दोनों कोनों की चद्दर तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया।मंदिर के पुजारी रामचंद्र ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत को लिखित तहरीर सौंप दी है। पुलिस क्षेत्रा धिकार पीयूप सिंह ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top