227405
Amethi - ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
Katra Phool Kunwar, Uttar Pradesh:अमेठी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई.अज्ञात युवक पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन से हादसे का शिकार हुआ है. हादसे का शिकार हुए युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है. पूरा मामला अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्याम सिंह राणा ने कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में धान खरीद की समीक्षा की
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा थानेसर अनाज मंडी में पहुंचे। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और धान खरीद के दौरान किसी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अनाज मंडी में आने वाली किसान की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा सोमवार को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय में धान खरीद कार्य को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की खरीद का काम सुचारू से चलना चाहिए। इस खरीद कार्य के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसी भी मंडी से सूचना मिलने पर व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को अधिकारी तुरंत दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए अधिकारी धान की खरीद कार्य को गंभीरता से ले, जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मंडियों के गेट पास से लेकर तमाम खरीद कार्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट हासिल करते हुए कहा कि सरकार फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान अन्नदाताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। अनाज मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। बाईट,,, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा0
0
Report
त्योहारी सीजन में अंबाला मंडल की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की तैयारी तेज
Ambala, Haryana:त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अंबाला मंडल से फिलहाल चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें नोटिफाई की जा चुकी हैं, जबकि पांच और स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ इन ट्रेनों को भी जल्द नोटिफाई किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी तैयारी है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दशहरे से शुरू होने वाला यह सिलसिला छठ पूजा तक जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अंबाला मंडल ने भी अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। अंबाला मंडल से फिलहाल चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को नोटिफाई किया जा चुका है। इनमें चंडीगढ़-पटना, चंडीगढ़-बनारस, अंबाला-मौ और बठिंडा-बनारस के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अंबाला मंडल ने पांच और स्पेशल ट्रेनों का प्लान रेलवे को भेजा है। इनमें चंडीगढ़-कटिहार, चंडीगढ़-बनारस, चंडीगढ़-लखनऊ, बठिंडा-लखनऊ और सरहिंद-सहरसा रूट शामिल हैं। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों का प्लान बनाकर भेज दिया गया है। जैसे-जैसे यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, जरूरत के मुताबिक इन ट्रेनों को भी नोटिफाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ ट्रेनें एक अक्टूबर से ही नोटिफाई हो चुकी हैं, जबकि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य ट्रेनों को भी चलाया जा सकता है। अंबाला मंडल की ओर से सिर्फ अतिरिक्त ट्रेनों पर ही फोकस नहीं किया जा रहा, बल्कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। जिन स्टेशनों पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ रहती है, वहां जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे अलर्ट रहेगा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुरक्षित तरीके से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।0
0
Report
वाराणसी: कचहरी गोलघर पर अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर, मकानों पर कार्रवाई
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में नगर निगम का बड़ा एक्शन कचहरी गोलघर मार्ग पर अवैध निर्माण और जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। • 10 मकानों पर गिरी गाज, लगभग आधा दर्जन से अधिक जर्जर मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी। • अत्यधिक जर्जर स्थिति में होने के कारण नगर निगम प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया बड़ा कदम। • कचहरी गोलघर जैसे व्यस्त और प्रमुख मार्ग पर कार्रवाई से इलाके में मची हलचल। • इसी प्रमुख मार्ग पर पहले भी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। • मीट की दुकानों और अन्य कमर्शियल गतिविधियों के लिए जाना जाता है यह प्रभावित क्षेत्र। • कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद। • व्यस्त सड़क होने के कारण किसी भी दुर्घटना या ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सख्त घेराबंदी। • नगर निगम का साफ संदेश—सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ और अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं। • अचानक हुई इस कड़ी कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में हड़कंप का माहौल।0
0
Report
Advertisement
अमेठी के सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवाएं फिर शुरू, SDM निरीक्षण के बाद व्यवस्था सुधरी
Amethi, Uttar Pradesh:शिकायत के बाद औचक निरीक्षण करने सीएचसी अमेठी पहुंचे एसडीएम पंकज कुमार मिश्रा, कई महीनों से बंद अल्ट्रासाउंड सेवा का लिया जायजा, एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलवाकर देखी व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए जाना पड़ रहा था निजी केंद्र, निजी जांच के चलते मरीजों को उठानी पड़ रही थी आर्थिक परेशानी, डॉक्टर के पारिवारिक कारणों से छुट्टी पर जाने से बंद थी सेवा, डॉक्टर के वापस लौटने पर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू, अब अस्पताल में ही गर्भवती महिलाओं को मिल सकेगी जांच सुविधा, अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है मामला।0
0
Report
गुना में स्वामित्व योजना पर पटवारियों का विरोध, रजिस्ट्रियाँ ठप
Morena, Madhya Pradesh:गुना में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रियाँ का काम पटवारियों के विरोध के चलते रुक गया है। पटवारियों का आरोप है कि उन्हें रजिस्ट्री में ‘विक्रेता’ की भूमिका दी जा रही है, जिससे भविष्य में जमीन विवाद होने पर वे कानूनी कार्रवाई में फंस सकते हैं। पटवारी संघ का कहना है कि योजना पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की है, इसलिए इसका क्रियान्वयन भी पंचायत विभाग से कराया जाए। गुना के करीब 400 गांवों में 98 हजार रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित है। प्रदेश में अब तक सिर्फ 30 रजिस्ट्रियां हो सकी हैं।0
0
Report
मध्य प्रदेश के धार-इंदौर- मंदसौर में सफाई कर्मचारियों की पांच दिवसीय हड़ताल से जनजीवन प्रभावित
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के धार इंदौर समेत मंदसौर में भी सफाई कर्मचारियों की पांच दिवस की हड़ताल की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है शहर में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा पड़ा है साफ़ाई कर्मचारियों ने काम रोक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है कर्मचारी नियमितीकरण आउटसोर्स कर्मचारी की नियुक्ति न करने समान काम समान वेतन या अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग मामले जल्द निपटारे समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे0
0
Report
Advertisement
खरगोन कपास मंडी: CCI की खरीदी के बिना हक मांगते किसान, गेट पर प्रदर्शन
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन कपास मंडी में सैकड़ों किसान सीसीआई द्वारा खरीदी शुरू न होने पर मंडी मुख्य गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गेट पर टेंट लगाकर किसानों का विरोध जारी है। सीसीआई द्वारा खरीदी शुरू नहीं करने पर किसानों को नुकसान हो रहा है; प्रति क्विंटल भाव 8600 के बजाय लगभग 7000 रुपए में व्यापारी खरीद रहे हैं। किसान मांग कर रहे हैं कि सीधे सीसीआई ही खरीदी शुरू करे। पुलिस व मंडी प्रबंधन किसानों को समझाने में जुटे हैं। सरकार ने 1 अक्टूबर से सीसीआई को खरीदी के निर्देश दिए हैं, लेकिन अधिकारी lateness के कारण उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा। भारतीय किसान मजदूर संघ के कैलाश पाटीदार ने कहा विरोध-धर्मी धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सीसीआई खरीदारी शुरू नहीं होती।0
0
Report
हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, 1509 भाव में गिरावट, PR खरीद सुस्त
Hansi, Haryana:हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, 1509 के भाव में 400 रुपये की गिरावट पीआर धान की खरीद शुरू, पहले दिन 3-4 ढेरियों की ही खरीद; किसान बोले- खरीद में तेजी लाए सरकार पड़ोसी जिलों की खरीद व्यवस्था का असर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के डाटा का भी मिलान नहीं हांसी। हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी में अब तक करीब 10 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जहां एक ओर 1509 धान के भाव में करीब 400 रुपये की गिरावट से किसान चिंतित हैं, वहीं पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद खरीद की रफ्तार धीमी रहने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। आपको बता दे कि 1509 धान कुछ दिन पहले तक करीब 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक चुका था, लेकिन अब भाव गिरकर करीब 3925 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। किसानों का कहना है कि पहले अच्छे भाव की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई गिरावट से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुंभा निवासी किसान नरेश ने बताया कि 1509 धान का भाव पहले करीब 4300 रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन अब करीब 3925 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की दूसरी बड़ी चिंता पीआर धान की सरकारी खरीद को लेकर है। सरकार को खरीद की रफ्तार बढ़ानी चाहिए, ताकि मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े。 हांसी मंडी में वेयर हाउस की ओर से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। हालांकि पहले दिन करीब तीन से चार ढेरियों की ही खरीद हो पाई। किसानों का कहना है कि मंडी में आवक बढ़ रही है, इसलिए सरकारी खरीद में तेजी लाने की जरूरत है। वेयर हाउस मैनेजर रविंदर ने बताया कि आज से पीआर धान की खरीद शुरू की गई है और करीब तीन-चार ढेरियों की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी。 वही मंडी आढ़ती चरण दास ने बताया कि मंडी में पीआर धान की खरीद को लेकर एक और समस्या सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हिसार और भिवानी जिले में पीआर धान ki सरकारी खरीद की व्यवस्था शुरू नहीं होने के कारण पोर्टल पर हांसी मंडी की खरीद को लेकर भी दिक्कत आ रही है। इसके चलते किसानों की फसल की सरकारी खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके अलावा किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि गेट पास काटते समय पोर्टल पर उनकी ऑनलाइन दर्ज करवाई गई फसल का डाटा मैच नहीं हो रहा। इससे गेट पास जारी कराने और फसल की बिक्री प्रक्रिया में परेशानी हो रही है।मंडी अधिकारियों के अनुसार गेट पास लगातार काटे जा रहे हैं और किसानों के लिए मंडी में जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसानों की फसल की खरीद और बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी。 फिलहाल हांसी मंडी में किसानों की नजर 1509 के भाव, पीआर धान की सरकारी खरीद की रफ्तार और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल की समस्या के समाधान पर टिकी हुई है। किसानों की मांग है कि सरकार पीआर धान की खरीद में तेजी लाए, ताकि मंडी में बढ़ती आवक के बीच किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े.0
0
Report
गाजियाबाद में गैस ट्रक से टक्कर, छह यात्रियों के घायल होने वाला हादसा शांत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में Roadways बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में किसी तरह का रिसाव या आग नहीं लगी, वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
हायालाइट ओपल जेम में ग्रीन गैलेक्सी: अद्भुत खगोलीय नज़ारा
Noida, Uttar Pradesh:Green galaxy inside this Hyalite Opal gem.0
0
Report
राजसमंद के भीम स्कूल में पानी संकट खत्म, हैंडपंप दुरुस्त, बच्चों को राहत
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर जी राजस्थान न्यूज़ की खबर का बड़ा असर राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र के पाटिया के शहीद रामलाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पानी के लिए जद्दोजहद खत्म प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जर्जर हैंडपंप को करवाया दुरुस्त, बच्चों और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस खबर सामने आते ही जिम्मेदार अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जर्जर व टूटे हुए हैंडपंप को पूरी तरह सही करवा सरकारी स्कूल मे मासूम बच्चों को पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में पुलिस पर पथराव: एक गिरफ्तार, 9 चोरी-नकबजनी वारदातों का खुलासा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के पारसोली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में डीDSटी और पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य को नामजद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी विरु उर्फ वीरमल कंजर से पूछताछ में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और रतनगढ़ क्षेत्र में चोरी-नकबजनी की 9 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर को काटूंदा मोड़ के पास दबिश के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था और खेतों में भाग गए थे। मामले में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
बालोद में युवती पर एसिड अटैक का पर्दाफाश, कथित प्रेमी समेत दो आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार
Balod, Chhattisgarh:बालोद पुलिस ने सिंचाई कॉलोनी में छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले को महज 8 घंटे के भीतर सुलझाते हुए कथित प्रेमी यश सोनकर और उसके साथी करण कुंजाम को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा शादी से इनकार करने पर यश ने बीजापुर निवासी दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची थी। 5 अक्टूबर को लाइब्रेरी से लौटते वक्त छात्रा पर तेजाब फेंका गया। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोचकर प्रयुक्त एसिड व कपड़े जब्त कर लिए हैं। टैग (Tags): # # # # #0
0
Report
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन के बीच नेताओं की बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग नेताओं से बातचीत अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, इमरान मसूद विपक्षी संसदों को हिरासत में लेते हुए, संसदों से बातचीत0
0
Report
हमीरपुर में शॉर्ट सर्किट से बिजली पोल पर आग, लोगों में हड़कंप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-शॉर्ट सर्किट से बिजली के पोल और वायरों में लगी आग, आग लगने से आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी, आग की लपटें देखकर बाजार में मौजूद लोगों में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को दी घटना की सूचना, सूचना मिलते ही विभाग ने बिजली आपूर्ति कराई बंद, बिजली सप्लाई बंद होने के बाद आग पर पाया गया काबू, गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की नहीं हुई जनहानि, पोल में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कुरारा थाना कस्बे के मेन बाजार का मामला.0
0
Report
Advertisement
