Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227409

Amethi: निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंची

Mar 24, 2025 16:45:25
Raj Garh, Uttar Pradesh

निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंची। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान देवी पाटन मंदिर से भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए संजय निषाद ने कहा, "औरंगजेब को आदर्श मानने से कुछ नहीं होगा, आदर्श वे होते हैं जो देश को आज़ाद कराते हैं।"

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RZRajnish zee
Mar 02, 2026 07:32:20
Patna, Bihar:रजनीश पटना मुख्यमंत्री ने सैदपुर और बाकरगंज भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश Anchor मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर और जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० ने मुख्यमंत्री को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहले भी इसे आकर कई बार देखे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर नाले का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कर इसके ऊपर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि यह योजना काफी अच्छी है। इसके पूर्ण होने से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी तथा न्यू पटना बाईपास से जुड़ने का लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। फोर लेन सड़क बन जाने से शहरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ शहर भी खुबसूरत दिखेगा。 पटना के 9 ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन एवं एक सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एस०टी०पी०) के पानी का बहाव सैदपुर नाला के माध्यम से होता है। नगर विकास विभाग अन्तर्गत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के द्वारा 259.81 करोड़ रूपये की लागत से सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क का निर्माण कार्य कराया जारहा है। इस नाला की लंबाई 5.61 किलोमीटर है。 इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाकरगंज भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसका निर्माण कार्य बेहतर ढंग से और जल्द पूरा करें। इसके पूर्ण होने से इस क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होगा और जलजमाव की समस्या नहीं रहेगी। नाले के ऊपर सड़क बनने से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। बाकरगंज नाला पटना शहर के भीतरी हिस्से में स्थित एक मुख्य ड्रेनेज / नाला है जो उमा सिनेमा हॉल से शुरू होकर अंटा घाट तक गंगा नदी की ओर जाता है। यह नाला शहर के कई भागों, बाजारों एवं आवासीय इलाकों के बीच से गुजरता है। वर्षा के समय जल निकासी के लिये यह एक अहम मार्ग है। इस परियोजना के तहत लगभग 1.4 किलोमीटर लंबी सड़क, नाले के ऊपर बनायी जा रही है जिससे ट्रैफिक और जल निकासी दोनों बेहतर होगा。 निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष परासर, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे。
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 02, 2026 07:31:57
Faridabad, Haryana:अरावली की पहाड़ियों में बने प्राचीन मंदिर को नोटिस:फरीदाबाद वन विभाग ने अवैध निर्माण हटाने को कहा; महंत बोले- मैं आत्महत्या कर लूंगा फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। वन विभाग ने मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया है। विभाग की तरफ से मंदिर परिसर में 2 नोटिस चिपकाए गए हैं。 मंदिर के महंत पराशरण ने कहा कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है। हमने मंदिर में सिर्फ़ रेनोवेशन का काम कराया था। मैं आत्महत्या कर लूंगा, लेकिन यहां किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं होने दूंगा。 बताया जाता है कि अनखीर गांव के पास पहाड़ियों में बना परसोन मंदिर हजारों साल पुराना है। यहां पराशर ऋषि ने हजार साल तपस्या कर इस जगह को सिद्ध बनाया था। यह भी कहा जाता है कि ऋषि पराशर ने यहां बाण चलाकर अमृत कुंड, हथिया कुंड और ब्रह्मकुंड नामक तीन सरोवर बनाए गए थे。 नोटिस में लिखा- यहां निर्माण गैरकानूनी 26 फरवरी को वन विभाग की तरफ से जारी किए गए नोटिस में लिखा है कि अनखीर गांव में परसोन मंदिर में अवैध संरचना बनाई गई है, जो अरावली में पीएलपीए एक्ट का उल्लंघन करती है। अरावली केवल पौधे लगाने के लिए है, इसलिए किसी भी प्रकार का निर्माण यहां पर गैर-कानूनी है। इसलिए परिसर में बनाए गए ढांचों को हटाने के लिए 15 दिन का समय मंदिर में बने अवैध ढांचे को हटाने के लिए दिया जाता है。 भक्त बोले- 5 गांवों की मान्यता मंदिर में आने वाले भक्त सुंदर ने बताया कि बचपन से ही यहाँ पर आते रहे हैं। यहाँ पर जिन मंदिरों पर नोटिस लगे हैं, वे बहुत पुराने हैं। इस मंदिर पर पांच गांवों की मान्यता है। मंदिर महाभारत काल से है। यहां सब पहले से बना हुआ है। जानवरों से सुरक्षा को लेकर बस उन्होंने कुछ दीवारों को खड़ा किया है, बाकी सब पुराना है。 महंत बोले- यह आस्था का प्रतीक महंत पराशरण ने कहा कि उन्होंने इस मंदिर की केवल छत को रिपेयर कराया और बाथरूम बनवाए। बाकी पूरा मंदिर प्राचीन है। वे 25 साल पहले यहां पर आए थे और आज भी मंदिर के उसी ढांचे में रह रहे हैं। वे आत्महत्या कर लेंगे, लेकिन यहां पर कोई तोड़फोड़ नहीं होने देंगे। यह स्थान उनकी आस्था का प्रतीक है。 DFO ने कहा- प्राचीन ढांचा सुरक्षित रखेंगे डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) झलकार ने बताया कि मंदिर को अभी केवल नोटिस जारी किया गया है। अभी जांच में देखा जाएगा कि कौन सा ढांचा सबसे प्राचीन है। प्राचीन ढांचे को सुरक्षित रखा जाएगा। जो नया ढांचा सामने आएगा, उन पर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मौके का दौरा कर सभी पहलुओं की जांच करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और पीएलपीए के तहत वन क्षेत्र में गैर-वानिकी कार्य नहीं किए जा सकते। इसके तहत ही नोटिस दिया गया है। मंदिर प्रबंधन से संबंधित कागजात भी मांगे गए हैं。 तलहटी में बना है मंदिर अरावली पहाड़ों की गोद में बना यह परसोन मंदिर कई हजार साल पुराना है। यह मंदिर ऋषि पराशर की तपोभूमि के रूप में विख्यात है। उनके नाम पर ही मंदिर का नाम परसोन पड़ा है। यह मंदिर तीन तरफ से पहाड़ी से घिरा है और करीब 250 फुट नीचे तलहटी में स्थित है。 महर्षि वेद व्यास का जन्म स्थल मंदिर के महंत रामगिरी बताते हैं कि ऋषि पराशर ने अपने बल और तप से इस भूमि को शक्तियों से भर दिया था और ऐसी मान्यता है कि महर्षि वेद व्यास का जन्म इसी स्थल पर हुआ था। महर्षि पराशर के पुत्र महर्षि वेद व्यास ने 18 महापुराणों और महान ग्रंथ महाभारत की रचना की थी。 अज्ञातवास में पांडवों ने किया था निवास महंत बताते हैं कि पुराने ग्रंथों में इस जगह को मंगला वनी कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि द्वापर युग में जब पांडव रह रहे थे, तब माता कुंती के साथ उन्होंने भी यहां तपस्या की थी। पांडवों ने अपने एक साल के अज्ञातवास का काफी समय इसी मंदिर के आस-पास बिताया था。 कुदरती पानी से भरे रहते हैं कुंड महंत ने बताया कि यहां पर ऋषि पराशर ने बाण चलाकर अमृत कुंड, हथिया कुंड और ब्रह्मकुंड नामक तीन सरोवर बनाए थे, वैसे तो अरावली पर्वत श्रृंखला में पानी की काफी किल्लत रहती है, लेकिन ऋषि द्वारा बनाए गए ये 3 कुंड आज भी ऐसे हैं जो 12 महीने कुदरती पानी से भरे रहते हैं。
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 02, 2026 07:31:16
Jind, Haryana:हरियाणा की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नरवाना पहुंचे जहां कार्यकताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा चुनाव, कानून-व्यवस्था, नशा तस्करी और सद्भावना यात्रा जैसे मुद्दों पर सरकार और विपक्ष दोनों को घेरा। वीओ-1: दुष्यंत चौटाला ने राज्यसभा की दो सीटों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एक सीट बीजेपी के खाते में जाना तय है, जबकि दूसरी सीट कांग्रेस के पास जा सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “30 विधायक होने के बावजूद पहले भी दो बार श्याही बदले चुकी है... इस बार क्या नया खेल होगा, यह समय बताएगा।” वीओ-2: मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बने एक साल से अधिक हो गया, लेकिन उचाना हलके को 33 लाख रुपए से एक रुपया भी ज्यादा दिया हो तो बताएं। चुनावी समय में जेजेपी के कामों की पुस्तक का उद्घाटन किया गया, नया विकास कार्य नहीं कराया गया — जवाब मांगा गया। वीओ-3: कानून-व्यवस्था पर कहा कि नरवाना थाने में आरटीआई लगाकर पता चलेगा एक साल में कितनी FIR दर्ज हुईं और पिछले पांच साल में कितनी थीं। आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में नशा और पंजाब से नशा तस्करी बढ़ी है। वीओ-4: सद्भावना यात्रा पर भी तंज। कहा कि सद्भावना यात्रा इरान और इजरायल के बीच होनी चाहिए, जहां शांति की जरूरत है। वैश्विक हालात की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे समय में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को नहीं नकारा जा सकता; सभी को दुआ करनी चाहिए कि ऐसा न हो। बाइट: पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 02, 2026 07:30:52
Pali, Rajasthan:RPS चैनसिंह महेचा ने वर्ष 2024 से अब तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के पद पर निरन्तर रहते हुए तमिलनाडु थाना मुथाडुपेट के डकैती केस में ईनामी वांछित अपराधी अशोक विश्नोई को गिरफ्‌तार करवाने के साहसिक कार्य हेतु एडीजीपी काईम ब्रांच के द्वारा प्रंशसा पत्र सहित सम्मानित भी किया जा चुका है, महेचा द्वारा 2024 से अब तक थाना तखतगढ़, नाणा, बाली एवं सूमेरपुर थाना क्षेत्र में अनुसंधानिक दल का नेतृत्व करते हुए कुल 07 अज्ञात हत्या के प्रकरणों का खुलासा कर अज्ञात अपराधियों को गिरफ्‌तार किया जिसमें धनराज जैन हत्या सहित लुट में 44 लाख की राशि, एवं थाना रानी में महिला बालकीदेवी की हत्या, लुट, खीमावत ट्रस्ट में 25 लाख की नकबजनी, केवलचंद जैन से 18 लाख की लूट के अपराधो में अज्ञात अपराधियो को गिरफ्‌तार कर बरामदगी की गई। मादक पदार्थो शराब, अवैध हथियार की तस्करी की रोकथाम करते हुए 50 प्रकरण NDPS में करीब 4000 किलो डोडा पोस्त, 18 किलो अफीम, MD, स्मेक, गांजा एवं आबकारी अधिनियम के 180 प्रकरणो में हजारो लीटर अवैध शराब तथा 03 पिस्टल व 25 कारतुस बरामदगी की कार्यवाही अपने सेक्टर में कर अपराध नियंत्रण का उत्कृष्ट कार्य किया गया। दिनांक 15.06.2024 पुलिस थाना सुमेरपुर एवं पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली के हाईवे पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी व एक कार मय सामान को यात्रियों से मारपीट कर पिस्टल की नोक पर लूट की दो निरन्तर वारदातें कर सनसनी फैलाने वाले 7 अज्ञात डकैतों को 24 घन्टे के अन्दर ट्रेस कर वैभव निवासी नई दिल्ली तथा मनोज निवासी महेन्द्रगढ हरियाणा की अन्तरराज्यीय कुख्यात गैंग को गिरफ्‌तार कर लुटे गए वाहन और दो पिस्टल बरामद करने में सफलता हासिल करते हुए अनुसंधानिक कौशल एवं साहस का परिचय दिया। दिनांक 25.11.2025 को पुलिस थाना साण्डेराव क्षेत्र में हाईवे पर होटल पर रूके विरेन्द्र प्रताप सिंह की स्कॉर्पियो गाडी का कॉच तोडकर अज्ञात बदमाश करीब 35 तोला सोने के जेवर भरा बेग लुटकर ले गए। जिनको तकनिकी अनुसंधान से ट्रेस कर हरियाणा के अन्तरराज्य गैंग का खुलासा करते हुए दिनांक 16.02.2026 को अपराधी उपेन्द्र उर्फ बिन्दु को गिरफ्तार कर माल की बरामदगी कर सफलता अर्जीत की गई। स्वंत्रता दिवस 2025 को गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा श्री चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस सेवा में वर्ष 1990 से अब तक उप निरीक्षक, निरीक्षक थानाधिकारी, वृताधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के विभिन्न पदो पर रहते हुए चुनावो, साम्प्रदायिक तनाव, वीआईपी विजिट एवं अपराध नियंत्रण में पूर्ण निष्ठा, अदम्य साहस, कठोर मेहनत व कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ठ सेवाएँ समर्पित करते हुए आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय के नारे को चरित्रात करते हुए राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया। फालना थाना क्षेत्र में आरोपियों द्वारा पिस्टल की नोक पर एक व्यक्ति से 1250 ग्राम सोने के लूट की वारदात में अनुसंधानिक सुपरविजन करते हुए वारदात का पर्दाफाश कर 100 प्रतिशत बरामदगी सहित अपराधियों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करते हुए अनुसंधानिक कौशल एवं साहस का परिचय दिया.
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 02, 2026 07:30:16
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिलांतर्गत मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 पर रतनपट्टी मोड़ के समीप सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मधेपुरा थाना क्षेत्र के शकरपुरा वार्ड संख्या 2 निवासी कुमोद कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो बिहारीगंज से मुरलीगंज की ओर आ रही थी। इसी दौरान रतनपट्टी मोड़ के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना में चालक को काफी चोटें आई हैं। इसी बीच सड़क से गुजर रहे प्रतापनगर वार्ड संख्या 2 निवासी अंशु कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. जितेंद्र कुमार जितेश ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया। डॉक्टर के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 02, 2026 07:19:14
Jaipur, Rajasthan:दीपक यादव s.उ.नि. बीकानेर स्पेशल टीम में कार्यरत रहते हुए किया गया कार्य। पिछले कुछ समय से राजस्थान में अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त व संगठित अपराधियों द्वारा रंगदारी की घटनाएं व एक गैंग द्वारा दूसरे गैंग के व्यक्तियों की हत्या और फायरिंग की बढ़ती घटनाओं के मध्य नजर रखकर अवैध हथियारों की रोकथाम व संगठित आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने हेतु बीकानेर स्पेशल टीम के सदस्य श्री दीपक यादव s.उ.नि. द्वारा व्यक्तिगत रूप से सूचना संकलन कर बीकानेर जिला स्तर पर सक्रिय अपराधियों, हथियार सप्लायरों व उनकी गैंग के सदस्यों के बारे में सूचना संकलन करते हुए जिला बीकानेर में अवैध हथियार सप्लाई की बड़ी डील होने की सूचना का संकलन किया गया। जिला विशेष टीम बीकानेर के श्री दीपक यादव s.उ.नि ने सराहनीय भूमिका निभाते हुए 40 अवैध हथियार मय मैगजिन व लगभग 104 जिन्दा कारतूस, 24 मैगजिन बरामद करवाते हुए अन्तर्राज्यीय व स्थानीय हथियार तस्करों व विभिन्न गैंग से जुड़े सक्रिय सदस्यों की श्रृंखला तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संगठित अपराधियों को गिरफ्तार करने में भी उत्कृष्ट कार्य किया। पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा हुई तथा पुलिस की आमजन में विश्वास की उक्ति चरितार्थ हुई।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 02, 2026 07:19:00
0
comment0
Report
ASAkash Sharma
Mar 02, 2026 07:18:20
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले का CCTV सामने आया है. CCTV में लोगो से घिरने के बाद जान बचाकर भागते पुलिसकर्मी दिख रहे हैं. वायरल CCTV वीडियो में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच खड़े होकर बात कर रहे हैं, जहां अचानक धक्कामुक्की और खिंचतान शुरू हो जाती है, जिसके बाद पुलिस कर्मी भीड़ में शामिल एक व्यक्ति के पीछे भागते हुए दिख रहे हैं. पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस बाइक चोरों को पकड़ने गई थी; जाबिर नाम के युवक के परिवार में मौत के बाद ईद्दत पर बैठी थी मृतक की पत्नी. इसी दौरान घर में जबरन घुसी पुलिस तो लोगों ने मौत वाले घर में पुलिस के घुसने का विरोध किया. मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर की घटना।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 02, 2026 07:18:00
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम हिवरखेड़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक किसान के खेत में रखी मक्का की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान सुनील पटेल के खेत में रखी मक्का की फसल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की फसल जलकर राख हो गई। खेत से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। समय पर दमकल पहुंचने से आग आसपास के खेतों तक फैलने से रोक ली गई,जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट、बीड़ी-सिगरेट या अन्य किसी कारण से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। इस घटना से किसान सुनील पटेल को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top