227813
Amethi - हाईवे पर डयूटी कर रहे सिपाही को बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर
Musafirkhana, Uttar Pradesh:अमेठी, हाईवे पर ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल को अपाची सवार युवक ने मारी टक्कर. सिपाही के पैर में आई गंभीर चोटें, मौके पर पहुंची थाना रामगंज पुलिस ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुचाया, सिपाही को टक्कर मारने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ कर ले गई अपने साथ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: सीओ व विवेचक जेल में पूछताछ के लिए पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या। राम मंदिर दान घोटाला मामला, सीओ अयोध्या पहुंचे जिला कारागार, पांच आरोपियो से करेंगे पूछताछ, मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी पहुंचे जिला कारागार।0
0
Report
नितिन नबीन ने कहा: 2027 में NDA के साथ प्रचंड बहुमत की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "पूरी तरह से भाजपा अपने आपको चुनाव मैदान में रखती है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए NDA के सभी सहयोगी दलों ने काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस सेवा भाव के साथ जनता के लिए काम किया है, मुझे पूरी उम्मीद है कि 2027 में हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।"0
0
Report
भोपाल: ढाबे के CCTV से जुड़ते कार लूट मामले में नए तथ्य सामने
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में कार लूट- लेन-देन का विवाद भोपाल में दोस्तों ने लूटी युवक की कार ढाबे पर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम FIR में दर्ज लूट के समय से 2 घंटे बाद ढाबे के सीसीटीवी में एक साथ बैठे दिखे आरोपी और पीड़ित पुलिस पता कर रही सीसीटीवी में दिख रहा समय किसी तकनीकी कारण से गलत तो नहीं दिख रहा है तड़के तीन बजे कार लूट के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आए जांच में फरियादी सौरव सीतलानी और मुख्य आरोपी आदित्य के बीच हुई चैट मिली घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए फुटेज एफआईआर में दर्ज लूट के समय के दो घंटे बाद के हैं शुक्रवार तड़के सुबह परवलिया रोड स्थित एक ढाबे पर साथ बैठे नजर आए पुलिस दो आरोपियों बुशरान और मुईन से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी सट्टा कनेक्शन भी जांच के दायरे में कोहेफिजा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज बेलापुर से आध्यात्मिक नेतृत्व तक
Shirdi, Maharashtra:अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कोषाध्यक्ष, प्रख्यात प्रवचनकार और आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्ती स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज... लेकिन उनके इस प्रेरणादायी सफर की शुरुआत हुई थी महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के श्रीरामपुर तालुका के छोटे से गांव बेलापुर से, इसी गांव में उनका जन्म हुआ, यहीं उनका बचपन बीता और दसवीं तक की शिक्षा भी उन्होंने बेलापुर में ही प्राप्त की। बचपन से उनके स्वभाव, धार्मिक संस्कार, पारिवारिक वातावरण और एक सामान्य परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक नेतृत्व तक पहुंचने की उनकी यात्रा से जुड़ी कई यादें उनके चचेरे भाई रामप्रसाद विठ्ठलदास व्यास ने Zee News se विशेष बातचीत में स्वामीजी के जीवन से जुड़े कई अनसुने प्रसंग उन्होंने हमारे प्रतिनिधि कुणाल जमदाडे से बातचीत करते हुए बताए…0
0
Report
नीतीश कुमार ने नालंदा में शांतामणि पेपर मिल का उद्घाटन किया
Nalanda, Bihar:नीतेश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित ककरिया मोड़ पहुंचकर शांत मनी पेपर मिल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। नालंदा सांसद ने फैक्ट्री संचालक की संघर्ष यात्रा की सराहना करते हुए निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने शान्तामणि पेपर मिल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी ललन सर्राफ, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान नीतीश कुमार करीब दस मिनट तक फैक्ट्री परिसर में रुके और पेपर मिल का निरीक्षण कर उत्पादन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद वे सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने के बावजूद नीतीश कुमार का नालंदा और पूरे बिहार की जनता से गहरा जुड़ाव है और वे आज भी प्रदेश के विकास एवं लोगों की चिंता करते हैं। वहीं सांसद ने निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा कि वे उन्हें आने वाले समय का नेता मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि निशांत कुमार, नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर चलकर आगे बढ़ें। सांसद के अनुसार, निशांत कुमार का भविष्य उज्ज्वल है और वे आने वाले समय में राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।0
0
Report
समस्तीपुर में खड़ी बुलेट बाइक में आग, आधी से अधिक जलकर क्षतिग्रस्त
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में खड़ी बुलेट बाइक में अचानक लगी आग, आधी से अधिक जलकर क्षतिग्रस्त । समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब मुसरीघरारी-पटोरी मुख्य सड़क किनारे स्थित एक आरा मिल के पास खड़ी बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसमें धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि स्थानीय लोगों का अनुमान है कि भीषण गर्मी या शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए धूल, मिट्टी और बालू और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बुलेट बाइक आधे से अधिक जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
टुण्डी पहाड़ पर हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में, फसलों को नुकसान
Dhanbad, Jharkhand:एंकर धनबाद के टुंडी पहाड़ो में जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है।हाथी भोजन की तलाश में पहाड़ से नीचे उतरकर गाँव पहुँच जा रहे।जहां हाथियो का झुंड उत्पात मचा रहा।पश्चिमी टुण्डी मनियाडीह थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात हाथियों का झुंड मनियाडीह गांव पहुंच गया। यहां हाथियों ने राजेन्द्र अग्रवाल की चहारदीवारी तोड़ दी तथा फसल और पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से चारों ओर अंधेरा छा जाता है, जिससे हाथियों का झुंड आसानी से गांव में प्रवेश कर जाता है। लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण वे रातभर जागकर निगरानी करने को विवश हैं।टुण्डी पहाड़ पर जंगली हाथियों का झुंड पिछले कई महीनों से डेरा डाले हुए है, लेकिन वन विभाग की ओर से उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने या स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। ग्रामीण वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने, प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा बिजली विभाग से रात्रि के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।0
0
Report
अमरोहा: चोरी के शक में युवक पेड़ पर बाँध सजा वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र में चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की. रस्सी से बांधकर पेड़ पर लटकाने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जारी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.0
0
Report
नितिन नवीन ने यूपी में दो दिन की मैराथन बैठकों से रणनीति तेज़ की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में नितिन नवीन ने लगातार दो दिन तक मैराथन बैठक की भाजपा दफ्तर पर पहले दिन आयोजित पहली बैठक में बैठक के पहले दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चो के अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए यह साफ कहा कि जिन पदाधिकारी को प्रवास नहीं करना है वह अपना पद छोड़ दें प्रवास करना अनिवार्य रहेगा जनता के बीच जाना पड़ेगा और इसकी पूरी रिपोर्ट संगठन महामंत्री को हर महीने देनी होगी सबूत के साथ प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में नितिन नवीन ने यह भी कहा कि यूजीसी और राम मंदिर का मुद्दा बड़ा है इसलिए इसको देखते हुए अभी से ही यूजीसी का जो भ्रम जनता के बीच में फैला है उसको दूर किया जाए राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भी जनता के बीच में जा कर समझाए विपक्ष को आक्रामक जवाब दें पहले दिन की दूसरी बैठक सांसदों और विधायक कि होटल ताज में विधायकों और सांसदों को दो टूक कहा गया कि आपस में विवाद से बचें और समन्वय बनाये विधायकों से कहा गया कि उनकी टिकट का पैमाना उनका परफॉर्मेंस और पब्लिक परसेप्शन होगा पहला दिन तीसरी बैठक होटल ताज प्रदेश कोर कमिटी कोर कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी दिनों के अभियानों पर चर्चा हुई दूसरे दिन पहली बैठक होटल ताज पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्षों के साथ नितिन नवीन ने बैठक की और उनसे उत्तर प्रदेश के तमाम सीटों के बारे में जातिगत और क्षेत्रीगत समीकरणों की जानकारी ली। दूसरे दिन दूसरी बैठक होटल ताज नितिन नवीन ने एनडीए के सहयोगियों के साथ बैठक की। निषाद पार्टी, सुभासपा, रालोद और अपना दल एस ने बातचीत के दौरान अपनी सीटो का दावा किया। पिछली बार से ज्यादा सीटो पर दावा किया गया सहयोगी दलों की तरफ से0
0
Report
Advertisement
राजस्थान RIPs-2024 से 2,661 करोड़ रुपये का निवेश, 2,700 से अधिक रोजगार
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर (रिप्स)-2024, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना प्रदेश के लिए लाभदायक बन रही है. राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के अनुदान दिए जा रहे हैं. उद्योग अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति समिति की बैठक में उद्योगों को अनुदान स्वीकृत किया गया. उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि बैठक में 25 से अधिक उद्यमों को विभिन्न परिलाभ स्वीकृत किए गए. इन उद्यमों ने 2,661 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे 2,700 से अधिक रोजगार सृजित हुए. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत राज्य में उद्योग और व्यापार स्थापना को और अधिक आसान कर दिया गया है. आवेदन से लेकर स्वीकृति तक की प्रक्रियाओं को डिजिटल किया गया.0
0
Report
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के अंतिम संस्कार पर बाराबंकी में हलचल
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दुनिया से जाने के बाद, ईरान में चल रहे 7 दिनों के राजकीय अंतिम संस्कार की गूंज उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भी सुनाई दे रही है। इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर बाराबंकी के किन्तूर गांव में रहने वाले अयातुल्ला अली खामेनेई के परिवार के सदस्यों और यहां के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बड़े बयान दिए हैं। ईरान में 3 से 9 जुलाई तक चलने वाले इस अंतिम संस्कार के बीच बाराबंकी में भी शोक का दौर जारी है और लोग दुख जता रहे हैं। अयातुल्ला परिवार के सदस्य रेहान काज़मी ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के मौके पर अपना दुख जताते हुए कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा झटका है। दुनिया के हालात और गाज़ा संकट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज खामेनेई साहब के जाने से पूरी दुनिया के लोग दुखी हैं। वे सिर्फ ईरान के नेता नहीं थे बल्कि दुनिया भर के मजलूम (दबे-कुचले) लोगों की आवाज थे। 28 फरवरी को जब यह हमलावर घटना हुई थी तब से पूरी दुनिया ने देखा कि ईरान ने किस तरह मजबूती से अपना बचाव किया और अपनी सही बात सबके सामने रखी। आज संयुक्त राष्ट्र (UN) और दूसरे देशों की रिपोर्टें भी कह रही हैं कि गाज़ा में बड़े पैमाने पर बेगुनाहों को मारा गया है और इज़राइल ने फिलिस्तीनियों पर बहुत जुल्म किया है। ईरान में चल रहे इस ऐतिहासिक अंतिम संस्कार में दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों के बड़े नेता और सरकारी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसी सिलसिले में जब भारत से किसी बड़े दल (प्रतिनिधिमंडल) के वहां जाने की बात उठी, तो अयातुल्ला परिवार के वंशज मुफ्ती मोहम्मद कुली मुसावी और सैयद आदिल काज़मी ने अपनी बात सामने रखी। उन्होंने कहा कि जहां तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति के वहां जाने का सवाल है, तो यहां से अभी तक कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं गया है। सरकार अपनी समझ और अंतरराष्ट्रीय नीतियों के हिसाब से काम कर रही है या नहीं, यह तो सरकार में बैठे लोग ही बेहतर समझ सकते हैं। फिलहाल बाराबंकी में अयातुल्ला खामेनेई के परिवार के लोग उन्हें नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।0
0
Report
नितिन नवीन ने यूपी में NDA सहयोगियों से बैठक कर 2027 रणनीति बनायी
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने NDA की सहयोगी पार्टियों के नेताओं से मिलने के लिए पहली बार उत्तर प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने सभी चार सहयोगी पार्टियों के साथ बैठकें कीं और ज़मीनी स्तर के मुद्दों पर चर्चा की, जैसे कि खरवार जाति के लिए सर्टिफ़िकेशन की प्रक्रिया, जिससे कई लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही है। चर्चाओं में 2027 के चुनावों में 17 से ज़्यादा सीटें जीतने की रणनीतियों पर भी बात हुई। नवीन ने उन इलाकों में संगठन को मज़बूत करने के लिए अतिरिक्त प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की, जहाँ पार्टी कमज़ोर मानी जाती है। फ़िलहाल, संगठनात्मक मुद्दों को ठीक करने के लिए 83 सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। लगभग 10 से 12 मिनट तक चली इस बैठक में राजनीतिक और कृषि से जुड़े मामलों पर ध्यान दिया गया। अखिलेश यादव या विपक्ष के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई, क्योंकि प्राथमिकता NDA के लिए आंतरिक रणनीति बनाने पर थी। किसी खास लक्ष्य का ज़िक्र नहीं किया गया。0
0
Report
Advertisement
मंदिर चोरी: घंटी-झालर-दानपात्र सहित सामान गायब, ग्रामीण आक्रोशित
Jaipur, Rajasthan:चोरों के हौंसले बुलंद, मंदिर को बनाया निशाना, चोरों ने मंदिर से घंटियां, झालर, विद्युत वायर समेत मंदिर का दानपात्र, पूजा के उपयोगी सामान चुरा ले गए. गुरुमहाराज मंदिर में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश, चोरी के 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डिग्गी मालपुरा रोड़ स्थित रातल्या गांव के मंदिर का मामला.0
0
Report
Barari Marg पर SSB MRT ने distress call पर Rama Agarkar को प्राथमिक उपचार देकर भेजा
Aram Pora, Ganderbal, SSB MRT at #BarariMarg responded swiftly to a distress call after Smt. Rama Agarkar (60) was found unconscious at a Langer. The team administed first aid, stabilized her condition, and evacuated her to the Medical Base Camp for further treatment.0
0
Report
शहापूर में मूसलाधार बारिश से नदियाँ उफान, बाढ़ के खतरे के बीच स्कूल-कॉलेज बंद
Thane, Maharashtra:शहापूरात पावसाची जोरदार बॅटिंग सुरूच.. नदी-नाल्यांना पूर... जागोजागी पावसाचे पाणीच पाणी... दोन दिवसापासून संततधार मुसळधार कोसळणाऱ्या पावसाने शहापूरकर हैराण झालेत. नदी-नाल्यांना पूर आऊन ते तुडुंब भरून वाहतायत. VO: शहापूर तालुक्यात दोन दिवसापासून मुसळधार पावसाने धडाका लावला आहे. पावसाचा जोर पाहून प्रशासनाने खबरदारीचा उपाय म्हणून सर्व शाळा, कॉलेज सुट्टी जाहीर केली होती. सध्या शहापूरातील नदी-नाले मोठ्या प्रमाणात वाहत आहेत. नाल्यांची पाणी पातळी धोक्याच्या पातळीवर पोहोचली आहे. शहरातील सखल भागात पाणी साचलं आहे. नागरिकांना घरातून बाहेर न पडण्याचं आवाहन प्रशासनाने केलं आहे. पावसाची संततधार सुरूच आहे.0
0
Report
Advertisement
