icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224151
Mahendra mishraMahendra mishraFollow14 Apr 2025, 05:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

परिसीमन के विरोध में बयाना के नगला सिंघाड़ा में मतदान बहिष्कार जारी

Bharatpur, Rajasthan:परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार, नगला सिंघाड़ा में नहीं पड़ा एक भी वोट! बयाना में परिसीमन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश मतदान के दिन खुलकर सामने आया। नगला सिंघाड़ा गांव के ग्रामीणों ने पंचायत परिसीमन के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों की नाराजगी गांव को सिंघाड़ा ग्राम पंचायत से हटाकर बंगसपुरा ग्राम पंचायत में शामिल करने को लेकर है。 मतदान बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को मनाने और मतदान शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल गांव में मतदान को लेकर गतिरोध बना हुआ है।
0
0
Report

उदयपुर में नगर निगम कर्मी कुरबान की मौत: सुबह स्कूटी टक्कर, पुलिस मोर्चरी में शव

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के मल्लातलाई क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर निगम के कर्मचारी कुरबान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे सुबह करीब 6 बजे अपने काम पर जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी में जमा हो गए।
0
0
Report
Advertisement

पिपलू पंचायत समिति के 17 वार्डों में मतदान जारी, 89,309 मतदाता कर रहे मतदान

Tonk, Rajasthan:पीपलू पंचायत समिति के 17 वार्डों में मतदान जारी, 89,309 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग पीपलू (टोंक)। पंचायत राज चुनाव के تحت मंगलवार को पीपलू पंचायत समिति के 17 वार्डों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान को लेकर क्षेत्र में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभा रहे हैं। पीपलू पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 89,309 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 45,624 पुरुष और 43,685 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए पूरे क्षेत्र में कुल 92 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान प्रक्रिया जारी है। क्षेत्र के 17 वार्डों में होने वाले इस चुनाव में मतदाता पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं. Dysp विनोद कुमार कानून व्यवस्था को लेकर लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं
0
0
Report

नेपाल के हेलीकॉप्टर हादसे में भारतीय नागरिक की मौत, दो घायल

Motihari, Bihar:नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। नेपाल के सोलukhुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहाँ लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए. इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गया. नेपाल पुलिस के अनुसार डाइनास्टिक एयर और फिस्टल एयर का हेलिकप्टर लैडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलिकॉप्टर पर सवार एक भारतिय नागरिक की मौत ہوئی है। जो मृतक है उन्हें लुक्ला लाया गया है। घटना कैसे हुआ ये इसका अनुसन्धान के बाद पता चलेगा। मृतक भारतीय नागरिक बसंत कुमार बालारामामडु है। जबकि घायल व्यक्ति में एक व्यक्ति शैलेश कृष्ण पटेल भारतीय दूसरा न्यूजीलैंड है। घायलों को हेलिकॉपटर से ककाठमाडौं के मेडिसिटी अस्पताल पहुचाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

NTPC ने पानी टंकी को डायनामाइट से उड़वा दिया; पेयजल योजनाएं संकट में

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में एनटीपीसी की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा गया है। बताया गया है कि ग्रामीण पेयजल योजना के लिए करीब 12.78 करोड़ की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। इसके लिए ठेकेदार को लगभग 10.70 करोड़ का भुगतान भी कर दिया गया। लेकिन एनटीपीसी ने इसे डायनामाइट लगवाकर उड़ा दिया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि बड़कागांव और प्रखंड के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर टावन बनाने का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा भी हो चुका था, लेकिन एनटीपीसी की ओर से इस वाटर टावर को ध्वस्त कर दिया गया। एनटीपीसी की इस कार्रवाई से पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बड़कागांव और प्रखंड के कई गांवों में जलापूर्ति को लिए तैयार एनटीपीसी की ओर से बिना कोई सूचना दिए या शिफ्टिंग का आग्रह किए बगैर डायनामाइट लगाकर वाटर टावर को ध्वस्त कर दिया गया। इसे लेकर जिला प्रशासन को भी कोई सूचना नहीं दी गई, न ही विभाग को जानकारी दी गई। अपने बल पर टावर को ध्वस्त कर दिया गया। इसे लेकर विभाग की ओर से 31 अक्तूबर को स्थानीय थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मामले की पूरी जानकारी दी गई।
0
0
Report
Advertisement

पंचायत चुनाव: दांता रामगढ़ में सुबह 10 बजे तक 14.73% मतदान

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव 2026 के तृतीय चरण के तहत पंचायत समिति सदस्यों एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। क्षेत्र में 49 पंचायत समिति सदस्यों और 8 जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। तीनों पंचायत समितियों दांता रामगढ़, खाचरियावास एवं पलसाना में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 10 बजे तक तीनों पंचायत समितियों में औसतन 14.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव के तहत 70 ग्राम पंचायतों के 285 मतदान केंद्रों पर कुल 2 लाख 66 हजार 204 मतदाता मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। फिलहाल सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया जारी है।
0
0
Report

उदयपुर में तीसरे चरण के मतदान शुरू, 2.58 लाख मतदाता फैसला करेंगे

Udaipur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर आज उदयपुर में तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। जिले की खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समिति क्षेत्र के 2 लाख 58 हजार मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं 8 जिला परिषद और 62 पंचायत समिति सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। वही 5 नवंबर को इन चारों ही पंचायत समितियां के 117 ग्राम पंचायत में पंचायत और सरपंच के लिए मतदान होगा। आज हो रहे मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर वोटर की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिल रही है। सुबह 10:00 बजे तक करीब 14% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया। सुबह 7:00 शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 6:00 बजे तक चलेगी।
0
0
Report
Advertisement

श्योपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली, आपातकाल के अनुभव से राजनीति को मोड़ मिला

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर श्योपुर भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ रैली निकाली गई. रैली के बाद आयोजित जनसभा में भाजपा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता बाबू लाल मेवरा ने 1975 के आपातकाल के दौरान अपने साथ हुए घटनाक्रम को याद किया. उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने पद की खातिर पूरे देश को जेल बना दिया था. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कर्म तो सब करते हैं,लेकिन इंदिरा गांधी ने कुकर्म किए जनसभा को संबोधित करते हुए बाबू लाल मेवरा ने कहा, 'कर्म तो सब करते हैं,लेकिन इंदिरा गांधी ने कुकर्म किए. ऐसी कुर्कमी महिला ने अपने पद की खातिर पूरे देश को जेल बना दिया था.' उनके इस बयान के जरिए आपातकाल के दौरान झेले गए अपने संघर्ष को सामने रखा। 20-22 साल की उम्र में गिरफ्तार हुए,19.5 महीने जेल में रहे पूर्व विधायक बाबू लाल मेवरा ने बताया कि जब देश में आपातकाल लागू हुआ, तब उनकी उम्र महज 20 से 22 साल के बीच थी. वह उस समय भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय थे. आपातकाल के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया और करीब 19.5 महीने तक जेल में रहना पड़ा। इस दौरान सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके परिवार को भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों ने परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए मुश्किल वक्त गुजारा. एक तरफ परिवार का मुखिया जेल में बंद था, तो दूसरी तरफ घर पर परिजन संघर्ष कर रहे थे। 51 साल बाद भी नहीं भूले आपातकाल का दौर 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू किया गया था. इस दौरान विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और छात्र संगठनों से जुड़े लोगों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुई थीं. नागरिक स्वतंत्रताओं और प्रेस की आजादी पर भी प्रतिबंध लगाए गए थे. 21 मार्च 1977 को आपातकाल समाप्त हुआ। आज 80 वर्ष से अधिक उम्र में भी बाबू लाल मेवरा उस दौर को याद करते हैं. श्योपुर की जनसभा में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के संघर्ष और परिवार द्वारा झेली गई परेशानियों का जिक्र किया. उनका बयान इस बात का संकेत है कि आपातकाल की यादें आज भी उन लोगों के लिए राजनीतिक और व्यक्तिगत महत्व रखती हैं, जिन्होंने उस दौर में जेल और प्रतिबंधों का सामना किया था। वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा दरअसल, दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा ने श्योपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली निकाकर कांग्रेस पर वोट चोरी के नाम पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. भाजपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन को लेकर भ्रामक तस्वीर पेश की जा रही है. कार्यकर्ता गांवों से लेकर चौपालों तक जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को भी भाजपा नेताओं ने राजनीतिक षड्यंत्र बताया। हालांकि, रैली के बाद जनसभा में पूर्व विधायक बाबू लाल मेवरा का आपातकाल को लेकर दिया गया बयान प्रमुख चर्चा में रहा. करीब 19.5 महीने जेल में बिताने वाले मेवरा ने अपने पुराने संघर्ष को याद करते हुए कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाए।
0
0
Report

अलवर में ट्रक टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटा- पोती गंभीर घायल

Alwar, Rajasthan:अलवर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटा और पोती गंभीर घायल अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। समोला चौराहे के पास मंगलम सोसायटी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया。 जानकारी के अनुसार, अलवर के रूपबास निवासी प्यारेलाल मीणा की पत्नी सुनीता मीणा अपने बेटे आकाश और पोती रिया उर्फ गुड्डन के साथ स्कूटी से बड़ौदामेव स्थित अपने खेत पर गई थीं। सोमवार को खेत से वापस लौटते समय 200 फीट रोड पर मंगलम सोसायटी के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनीता मीणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आकाश और रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां रिया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतका के पति प्यारेलाल मीणा मुंबई में इंडियन नेवी में कार्यरत हैं。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

हिसुआ में रंगबाज़ी पर विधायक अनिल सिंह की कड़ी चेतावनी: फूल तोड़ने का हाथ टूटेगा

Nawada, Bihar:हिसुआ में रंगबाजी और अपराधियों को विधायक अनिल सिंह की खुली चेतावनी, बोले- फूल तोड़ने के लिए हाथ बढ़ेगा तो हाथ तोड़ दिया जाएगा बिहार के नवादा जिले के हिसुआ में रंगबाजी और अपराध करने वालों के खिलाफ भाजपा विधायक अनिल सिंह ने कड़े तेवर दिखाए हैं। एक श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक ने मंच से खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा कि हिसुआ की शांति और सुरक्षा के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हिसुआ मेरा बगीचा है और मैं इस बगीचे का मालिक हूं। कोई फूल तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसका हाथ तोड़ने का काम किया जाएगा। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि यह बात वह डंके की चोट पर कह रहे हैं। गलत काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे किसी भी जाति, वर्ग या धर्म का हो,उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो उनकी सरकार में और न ही जिला प्रशासन के स्तर पर अपराधियों को संरक्षण देने की कोई जगह है। अपराधियों को खोजकर निकालने और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता ने वोट की ताकत से उन्हें जिम्मेदारी दी है, लेकिन वह अकेले कुछ नहीं कर सकते। इसके लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां-बहनों और नौजवानों का आशीर्वाद बना रहा तो वह आगे भी इसी तरह गलत काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। विधायक ने खुद को हिसुआ की जनता का बेटा, भाई और सेवक बताते हुए कहा कि वह पहले भी जनता की सेवा में रहे हैं और आगे भी लोगों के साथ खड़े रहेंगे। गौरतलब है कि हिसुआ में पूर्व में जातीय तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे माहौल में विधायक अनिल सिंह का यह बयान राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन सकता है। खासकर उनके बयान में इस्तेमाल किए गए फूल तोड़ने और हाथ तोड़ने जैसे शब्दों को लेकर सियासी हलकों में चर्चा होने की संभावना है। अब देखना होगा कि विधायक के इस कड़े संदेश के बाद हिसुआ में रंगबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं। जनता को संबोधित करते विधायक अनिल सिंह
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top