202001
अलीगढ़ में राशन डीलर पर गाली-गलौज का आरोप, जांच शुरू
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के अतरौली तहसील के मोकमपुर गांव में राशन डीलर पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पांच महीने से राशन नहीं मिला है। डीलर राशन मांगने पर गाली-गलौज करता है और पैसे की मांग करता है। शिकायत पर एसडीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर और तहसीलदार को भेजा। अधिकारियों ने मौके पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने डीलर पर नशे में रहने का भी आरोप लगाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई में नाबालिग के साथ बदसलूकी का वीडियो: बिहार-झारखंड में गम्भीर राजनीति तेज
Jamtara, Jharkhand:जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी का एनकाउंटर तथा एक एन आरोपी के पैर टूटने के बाद उसकी गिरफ्तारी होने की जानकारी है तथा मामले में एसआईटी जांच कर रही है। जामताड़ा में झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने घटना को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है और इससे बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि रात 12 बजे भी महिला सड़क पर निकल सकती है और अगर किसी ने उसे छुआ तो वह इस्तीफा दे देंगे। इरफान अंसारी ने सवाल किया कि अब मुख्यमंत्री कहां हैं। उन्होंने कहा कि एक बच्ची के साथ जिस तरह बदसलूकी की गई, वह बेहद निंदनीय है। उनका दावा है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं और इस घटना को लेकर बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आक्रोश है। इरफान अंसारी ने वायरल वीडियो में आरोपी के भगवा गमछा पहने होने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इससे आरोपी के भाजपा से जुड़े होने का संकेत मिलता है। हालांकि, उपलब्ध पुलिस रिपोर्टों में आरोपी के किसी राजनीतिक दल से संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। मंत्री ने मुख्यमंत्री से घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग की。0
0
Report
समागुरी क्लैश: गोगोई ने भाजपा गुंडों के साथ चुनाव जीतने का दावा किया
Noida, Uttar Pradesh:ANI LIVE 1500 MORIGAON (ASSAM): GAURAV GOGOI (ASSAM CONGRESS PRESIDENT) & BHUPESH BAGHEL (FORMER CHHATTISGARH CM) ON SAMAGURI CLASH/ ALLEGED BJP WORKERS’ INVOLVEMENT/ ALLEGED POLITICAL INTIMIDATION/ POLICE RELEASE OF APPREHENDED PERSON/ ASSAM POLITICAL SITUATION मोरीगांव: समागुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की गाड़ियों पर हुए कथित हमले पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "वे सिर्फ़ इन्हीं लोगों के दम पर चुनाव जीत सकते हैं। वे असम में चुनाव नहीं जीत सकते" इसीलिए उन्होंने गुंडों को शामिल किया है। इसीलिए उन्होंने कोयले के कारोबार से जुड़े लोगों को शामिल किया है। मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और यहां तक कि सरकारी मशीनरी भी उन्हें चुनाव नहीं जिता सकती। वे गुंडों के बिना चुनाव नहीं जीत सकते…0
0
Report
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने उरीमारी क्षेत्र में कोयला-बालू चोरी के आरोप लगाए
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बड़कागांव के उरीमारी क्षेत्र में कथित कोयला और बालू चोरी को लेकर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने झामुमो नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान साव ने दावा किया कि उरीमारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला और बालू की चोरी की जा रही है। उन्होंने इस कथित कारोबार में झामुमो के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया समेत अन्य नेताओं की संलिप्तता का आरोप लगाया। योगेंद्र साव ने आरोप लगाया कि उरीमारी क्षेत्र से कथित तौर पर कोयला निकालकर सीसीएल के माध्यम से या आसपास की स्पंज आयरन फैक्ट्रियों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में कुछ नेता कथित तौर पर दलाली और वसूली का काम कर रहे हैं तथा ऊपर तक पैसा पहुंचाने का आरोप लगाया। साव ने प्रशासनिक स्तर पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कथित अवैध कारोबार और वसूली के जरिए लोगों का शोषण किया जा रहा है और इससे जुड़े लोगों को राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। बातचीत के दौरान योगेंद्र साव ने अपने पुराने राजनीतिक संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया और उनके परिवार पर भी दबाव बनाया गया। साव के अनुसार, आम जनता और मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के कारण उनके खिलाफ साजिश रची गई। योगेंद्र साव ने उरीमारी क्षेत्र में कोयला और बालू के कथित अवैध कारोबार की जांच और पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाने की मांग की है। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस खबर में नहीं की गई है। बाइट योगेन्द्र साव पूर्व कृषि मंत्री झारखंड सरकार0
0
Report
Advertisement
पटना-जमुई में अपराधियों के लिए कड़ा कानून, हत्या-रेप पर सख्त कार्रवाई की मांग
Patna, Bihar:लोकेशन पटना जमुई वाली घटना को लेकर कहा जो अपराध करता है, उसका मंडर होगा। अपराधों को गोली मारना पुन का काम है। अपराधी को एक दिन के अंदर मार देना चाहिए। जो हत्या करेगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। जो रेप जैसी घटनाएं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कानून को अपना काम करना चाहिए। सरकार क्या करे, यह आप ही बताइए। सरकार का काम है कि जब कोई घटना होती है तो उसकी जांच करे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करे। अपराधी किसी जाति का नहीं होता। किसी भी जाति में अपराधी हो सकता है। अपराध को अपराध के रूप में देखा जाना चाहिए। बाइट — अनंत सिंह, विधायक जेडीयू0
0
Report
स्कूल वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत एक घायल
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। तेज रफ्तार स्कूल वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार 17 वर्षीय रिंकू गुप्ता व अभय शर्मा (14)की मौत हो गई। जबकि 21 वर्षीय सूरज गुप्ता का इलाज अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद स्कूल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रिंकू गुप्ता अपने साथी सूरज गुप्ता और अभय शर्मा के साथ बाइक से गोंडा जा रहे थे।जैसे ही वे इटियाथोक थाना क्षेत्र के नए गांव पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क से काफी दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से गोंडा अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान शिवकुमार गुप्ता के बेटे रिंकू गुप्ता की मौत हो गई।बाद में बबलू शर्मा के बेटे अभय शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। छद्दन गुप्ता के बेटे सूरज गुप्ता का इलाज जारी है।थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात स्कूल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
लखनऊ: मूर्ति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे दो युवक, तलाश जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरेला पुल के पास सई नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक डूबे, तलाश जारी0
0
Report
Advertisement
एसीबी ने एनआईएमएस अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक नोरी लक्ष्मी भास्कर के घर छापा
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): ACB RAIDS RESIDENCE OF NIMS HOSPITAL ADDITIONAL SUPERINTENDENT NORI LAKSHMI BHASKAR IN DISPROPORTIONATE ASSETS CASE0
0
Report
SC ने नोटिस प्रक्रिया में खामियों पर सवाल उठाते हुए 2 हफ्ते में जवाब मांगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में SIR की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर लोगों को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया में खामी दिखती है ऐसा लगता है कि यह नोटिस एक मेकेनिकल सिस्टम से भेजी जा रही हैं। लॉजिकल डिस्क्रपेंसी के आधार पर नोटिस भेजते समय चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि किस कारण से नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि BLOs को यह सुनिश्चित करने के लिए वोटर की हर तरह से मदद करनी चाहिए कि किसी भी वैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट से न हटे। कोर्ट ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को मतदाताओं को जानकारी देने के लिए अहम सवाल-जवाब भी प्रकाशित करने चाहिए। याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि दिल्ली में 33 लाख लोगों को चुनाव आयोग ने संदिग्ध मतदाता मानते हुए नोटिस जारी किए हैं। घर का पता बदलने या नाम की स्पेलिंग में फर्क को ठीक करने के लिए उपलब्ध फार्म 8 को मंजूर नहीं किया जा रहा है। ऐसे लोगों को नए वोटर के तौर पर रजिस्टर करने वाला फॉर्म 6 भरने के लिए कहा जा रहा है, जिसमें यह घोषणा करनी होती है कि आवेदक ने पहले कभी मतदान नहीं किया। यह वोटर को झूठा डिक्लेरेशन देने के लिए मजबूर करना है। हालांकि, चुनाव आयोग के वकील ने इस आरोप को तथ्यहीन और गैर जिम्मेदाराना बताया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए 2 हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।0
0
Report
बांद्रा IIT बॉम्बे आत्महत्या केस: मृतक के माता-पिता पुलिस स्टेशन से रवाना
Noida, Uttar Pradesh:ANI BANDRA IIT BOMBAY SUICIDE CASE – DECEASED’S PARENTS LEAVES FROM BANDRA POLICE STATION0
0
Report
Advertisement
कांकेर नेशनल हाईवे-30 पर तेज बस ने स्कूटी रौंदकर मेडिकल छात्रा घायल
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। नेशनल हाईवे 30 में फिर तेज रफ़्तार बस का कहर, मेडिकल छात्रा की स्कूटी को रौंदा, छात्रा गंभीर रूप से घायल, मेडिकल स्टूडेंट सड़क पर उतरे, कोतवाली थानाक्षेत्र के नंंदनमारा की घटना।0
0
Report
गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेता हिरासत में
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एबीवीपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब वीडियो बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि वीडियो बनाने का विरोध करने पर एक छात्र नेता ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद उसके साथ आए छात्रों ने हंगामा कर दिया। अचानक हुए बवाल से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कॉलेज के अंदर से भी छात्र बाहर निकल आए। राहगीर भी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर छिपते नजर आए। मामला गोरखपुर के विश्वविद्यालय परिसर का बताया जा रहा है। आरोप है कि एबीवीपी के कार्यक्रम की वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते छात्र नेता के साथ आए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। हंगामे की सूचना मिलते ही कैंट थाने की विश्वविद्यालय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही छात्र नेता के साथ आए कई छात्र मौके से निकल गए। पुलिस ने छात्र नेता सतीश प्रजापति को हिरासत में लिया और उसे कैंट थाने ले गई। घटना के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता भी नारेबाजी करते हुए कैंट थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हिरासत में लिए गए छात्र नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि सतीश प्रजापति के साथ बैंक रोड स्थित एक इंटर कॉलेज के करीब 8 से 10 छात्र विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने और हंगामा बढ़ने के बाद छात्र विश्वविद्यालय परिसर से आरटीओ मोड़ की तरफ चले गए, जहां ऑटो में बैठकर फरार होने की बात सामने आई है। छात्रों की वेशभूषा के आधार पर उनके इंटर कॉलेज के विद्यार्थी होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल एबीवीपी कार्यकर्ता कैंट थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर मौजूद हैं। कैंट इंस्पेक्टर के साथ उनकी वार्ता चल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
चूरू नगर परिषद उपसभापति चुनाव: भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश इन्दौरिया जीते
Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा-चूरू लोकेशन चूरू संवाददाता - removed भाजपा के ओमप्रकाश इन्दौरिया 9 मतों से बने नगर परिषद के उपसभापति भाजपा प्रत्याशी को 34, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 25 वोट.. एक वोट हुआ निरस्त राठौड़ ने कहा कांग्रेस हारती है तब कभी लोकतंत्र की हत्या होती है कभी EVM पर आरोप लगते है राठौड़ ने कहा खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे चूरू। नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में भाजपा ने शहर के वार्ड 60 से पार्षद ओमप्रकाश इन्दौरिया और कांग्रेस ने वार्ड 42 के पार्षद लीलाधर चुलेट को उपसभापति पद के लिए उम्मीदवार बनाया जहाँ 9 मतों से इन्दौरिया ने उपसभापति पद पर जीत दर्ज की. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया. उपसभापति पद के लिए हुए मतदान में भाजपा के 34 तथा कांग्रेस के 26 पार्षदों ने मतदान किया. मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश इन्दौरिया को 34 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लीलाधर चुलेट को 25 मत प्राप्त हुए. कांग्रेस का एक मत निरस्त हो गया. चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारी श्वेता कोचर एवं एसडीएम धीरज झाझड़िया ने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद में उपसभापति का चुनाव विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. राठौड़ ने कहा निकाय चुनाव में मिली जीत मोदी जी और भजनलाल सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहर है राठौड़ ने डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के निकाय चुनाव में मिली हार के बाद दिए बयान के जवाब में कहा कांग्रेस हार के बाद यही कहती है कभी लोकतंत्र की हत्या बताती है तो कभी EVM पर आरोप लगाते है राठौड़ ने कहा खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे. उन्होंने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को बधाई देते हुए कहा कि परिषद के सभी पार्षदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चूरू शहर के विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए. उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी. विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू के विकास के लिए नगर परिषद और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. उन्होंने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को बधाई देते हुए कहा कि परिषद की नई टीम शहर की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, नाली एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाए. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है और चूरू के विकास में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका ने कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम मिलकर चूरू शहर के विकास को नई गति देने के लिए कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना परिषद की प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया को बधाई देते हुए कहा कि दोनों मिलकर पार्षदों के सहयोग से शहर के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया ने चुनाव में समर्थन देने वाले सभी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि नगर परिषद में सभी पार्षदों को साथ लेकर चूरू शहर के विकास के लिए कार्य किया जाएगा. शहर की समस्याओं का समाधान, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे. बाइयट_ राजेंद्र राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबइल-94147760720
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में जलझूलनी एकादशी पर रामरेवाडिया की शाही शोभायात्रा धूम, भक्तों की भारी भीड़
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर जलझूलनी एकादशी पर रामरेवाडियो के साथ उत्सव का माहौल रहा। शहर में जूना महल के पास स्थित भीष्मस्वामी मंदिर, राणी मंदिर से शाही रेवाड़ी के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। वखारिया चौक स्थित आपाबाई मंदिर से खड़ायता समाज की रेवाड़ी, सुरमो का चौक के मुरलीधरजी मंदिर की रेवाड़ी फौज का बड़ला में शामिल हुई। रणछोडज़ी मंदिर की रेवाड़ी व घाटी लक्ष्मीनारायण मंदिर से चौबीसा समाज की रवाड़ी भी पहुंची। माणक चौक से लक्ष्मीवरजी मंदिर, सोनिया चौक में भावसारवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर से निकली रेवाड़ी और नगरपरिषद् के पास नागर मंदिर से विक्रमरायजी की रेवाड़ी शोभायात्रा में शामिल हुई। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा गेपसागर की पाल पहुंची। रास्ते में जगह-जगह दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रीराम- जय -जय राम व ठाकुर जी के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा के पाल पर पहुंचने पर विभिन्न समाजजनों ने ठाकुर जी की आरती उतारी। इसके बाद राम-रेवाडिय़ां वापस देवालयों के लिए रवाना हुई。0
0
Report
बस्सी दनाऊ में पुरानी रंजिश: मारपीट से घायल की मौत, गिरफ्तारी की मांग
Dudu, Rajasthan:बस्सी (जयपुर) तुंगा के दनाऊ में पुरानी रंजिश मारपीट मामला , घायल की मौत 15 सितंबर को ओमप्रकाश बैरवा के साथ हुई थी मारपीट जयपुरिया अस्पताल में उपचार के दौरान आज ओमप्रकाश की मौत पुलिस ने 5 लोगों को किया डिटेन पुछताज जारी आरोपियों ने युवक को बुलाकर धारदार हथियार से किया हमला आरोप है कि जबरन बोलेरो में बैठाकर एक फार्म हाउस ले गए थे पीडित को जहां उसके साथ मारपीट की एक लाख रुपए छीनने के साथ फिरौती कि मांग कि मौत के बाद परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया ग्रामीणों ने तुंगा थाना पहुंचकर गिरफ्तार की मांग की तुंगा थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने पांच लोगों को किया डिटेन पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच seven लोगों के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज बस्सी के तुंगा थाना क्षेत्र के दनाऊ कि है पूरी घटना0
0
Report
भाजपा उम्मीदवार डॉ. सर्वेश सैनी ने राजगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष पद जीता
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी हुई। भाजपा के डॉ. सर्वेश सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार गुप्ता को 4 मतों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतगणना में डॉ. सर्वेश सैनी को 22 मत मिले, जबकि अनिल कुमार गुप्ता के खाते में 18 मत आए। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने डॉ. सर्वेश सैनी का स्वागत करते हुए जीत का जश्न मनाया। इससे पहले भाजपा की रेखा देवी निर्विरोध/निर्वाचित होकर राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष बन चुकी हैं। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की जीत के साथ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड गठित हो गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रतलाल बंशीवाल, डीएसपी देशराज कुलदीप सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश सैनी ने भी अपनी बात रखी। बाइट: सर्वेश सैनी बाइट रिटर्निंग अधिकारी0
0
Report
Advertisement
