Back
झाड़ोल की गतिमान प्रशासन बस कबाड़: प्रशासनिक लापरवाही उजागर
AJAvinash Jagnawat
Feb 04, 2026 07:49:25
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर झाड़ोल व कोटड़ा उपखंड के लिए चलाई गई लगभग एक करोड़ रुपये की सरकारी बस आज प्रशासनिक उदासीनता का शिकार होकर कबाड़ बनती जा रही है। यह अत्याधुनिक बस वर्ष 2015 में ग्रामीणों को उनके ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही उपखंड स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। बस में राजस्व, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय सहित प्रशासन के सभी विभागों के अलग-अलग चेंबर बनाए गए थे, ताकि ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। लेकिन दुर्भाग्यवश, यह योजना कुछ ही वर्षों में दम तोड़ गई। वर्ष 2018 से यह करोड़ों की बस झाड़ोल थाने परिसर में खड़ी धूल फांक रही है। चालक का मानदेय भी बकाया है। जानकारी के अनुसार, बस चालक का दो वर्षों का मानदेय आज तक बकाया है, जो प्रशासनिक लापरवाही को और उजागर करता है। अधिकारियों को योजना की जानकारी तक नहीं है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वर्तमान में तैनात कई अधिकारी इस विशेष योजना और बस के उद्देश्य से ही अनभिज्ञ हैं। पिछड़े आदिवासी क्षेत्र के लिए बनाई गई यह योजना धीरे-धीरे प्रशासनिक फाइलों में दबकर रह गई। राज्य के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी स्वयं झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र से आते हैं, इसके बावजूद लाखों-करोड़ों की लागत से बनी यह बस पड़ी-पड़ी कबाड़ हो रही है, जो सरकार की नीयत और निगरानी दोनों पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन इच्छाशक्ति दिखाए, तो इस गतिमान प्रशासन बस का पुनः संचालन कर आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को फिर से बड़ी राहत दी जा सकती है। अब देखना यह है कि क्या सरकार इस लापरवाही के प्रतीक बन चुकी बस को फिर से जनता की सेवा में लाने के लिए कोई ठोस कदम उठाती है या यह योजना इतिहास बनकर रह जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowFeb 04, 2026 09:15:220
Report
0
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 04, 2026 09:04:560
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 04, 2026 09:04:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 09:03:53Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विकास से जुड़े विषयों को लेकर बैठक की। बैठक में कानपुर और उन्नाव के जिलाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 04, 2026 09:02:290
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 04, 2026 09:02:080
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 04, 2026 09:01:140
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 04, 2026 09:00:400
Report
0
Report