Back
नीतीश कुमार की सुरक्षा अब प्रधानमंत्री जैसी, बिहार में बुलेटप्रूफ Range Rover काफिला
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 04, 2026 09:02:29
Patna, Bihar
बिहार की राजनीति में सादगी और विकास के पर्याय माने जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब एक नए कलेवर और अभेद्य सुरक्षा घेरे में नजर आएंगे। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को अल्ट्रा-हाई लेवल पर ले जाने का फैसला किया है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री की तरह ही अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ रेंज रोवर गाड़ियों के काफिले में सफर करेंगे। सुरक्षा के इस बड़े बदलाव के लिए बिहार सरकार ने न केवल मंजूरी दी है, बल्कि इसके लिए बजट में विशेष वित्तीय प्रावधान भी किए गए हैं।
वहीं राजद के विधायक गौतम ऋषि ने मक्का मंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में इस गाड़ी को शामिल किए जाने को लेकर कहा बधाई हो गरीब प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को। जिन्होंने 21 साल से सत्ता पे तो हैं, लेकिन रोजगार के लिए पैसा नहीं मिला, पलायन रोकने के लिए पैसा नहीं मिला, उद्योग और कल-कारखाने [लगाने] के लिए पैसे नहीं मिले... लेकिन अगर करोड़ों की गाड़ी, रेंज रोवर (Range Rover) खरीदी जा रही है पीएम के तर्ज पर, तो चलिए आपको बधाई हो। कम से कम जाते-जाते विदाई के समय में अच्छे से आपकी विदाई हो जाए।और यही तो भाजपा वाले चाहते भी हैं, आपको मन खुश करके विदाई कर दें ताकि उसके बाद बीजेपी आ जाए। तो इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई हो।
कॉंग्रेस के MLC समीर सिंह ने कहा
हमारे हिसाब से तो, बिहार में कुछ चंद समाजवादी नेता बच गए हैं, उसमें हमलोग नीतीश बाबू का नाम बहुत सम्मानपूर्वक लेते हैं। लेकिन किस परिस्थिति में उनको ढाई करोड़ की गाड़ी की आवश्यकता पड़ गई, इसका जवाब तो मुख्यमंत्री जी या उनके प्रतिनिधि ही देंगे।लेकिन हमको लग रहा है कि जिस हिसाब से बजट पेश हुआ है, उसमें मुख्यमंत्री जी को... मेरी समझ से बाहर है कि ढाई करोड़ की गाड़ी की आवश्यकता किस परिस्थिति में हुई। ये तो लैविश जीवन जीने वाले लोगों के लिए है ये सब चीज़। लेकिन मुख्यमंत्री जी का तो जीवन हमेशा सादा रहा है। इसलिए क्या है, कहीं उनके दल के लोग ही साजिश तो नहीं कर रहे हैं उनके इमेज बिगाड़ने के लिए? ये भी हो सकता है कि इनको ढाई करोड़ का गाड़ी पे चढ़वा दें और इनका जो समाजवादी चरित्र है, उसमें दाग लगा दें।
लेकिन हम जो जानते हैं मुख्यमंत्री जी को, बहुत वर्षों-बरस से जानते हैं, वो निश्चित रूप से एक समाजवादी नेता रहे हैं और उनके जैसे व्यक्ति के लिए ढाई करोड़ की गाड़ी की आवश्यकता कुछ नहीं है। उनका कोई दुश्मन भी नहीं है इस राज्य में।
बीजेपी के MLA सुनील कुमार पिंटू ने कहा सबसे बड़ी बात है कि आरजेडी और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। यह गाड़ी माननीय नीतीश कुमार जी के लिए नहीं आ रही है, यह बिहार के सीएम के लिए आ रही है। जिस पर माननीय नरेंद्र मोदी जी घूमते हैं, वह देश के प्रधानमंत्री की गाड़ी होती है। वह उनकी निजी गाड़ी नहीं होती। यह तो सुरक्षा के दृष्टि से और सीएम के लिए जरूरी है, यह बात जब आईबी की रिपोर्ट होती है, उसके तहत गाड़ी खरीदी जा रही है। यह गाड़ी कोई उनको गिफ्ट नहीं कर रही है बिहार सरकार यह बिहार सरकार की अपनी निजी संपत्ति होगी। अभी चेयर पर हमारे माननीय नीतीश कुमार जी हैं, वो उस गाड़ी पर चलेंगे।
बीजेपी विधायक सुनील कुमार पिंटू ने कहा
जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा नीतीश कुमार की जान में चौदह करोड़ बिहारियों की जान है, और नीतीश कुमार की सुरक्षा हम सभी बिहारियों की प्रायोरिटी है कि वो सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें। इसको अगर अपोज़िशन पार्टियां ये समझती हैं कि नीतीश कुमार अपने ऊपर खर्च कर रहे हैं, तो ये उनकी गलतफहमी है, और बिहार की जनता इसके लिए उनको माफ़ नहीं करेगी।
नीतीश कुमार ने कभी अपने परिवार, अपने बच्चों और अपने लोगों के लिए कभी स्टट की दौलत नहीं खर्च की है। ये आज की जरूरत है, क्योंकि बिहार एक विकसित राज्य बनने जा रहा है, एक ऐसा राज्य जहां के लोगों की आय दुगुनी होगी, जहां लोगों की जिंदगियां आसान होगी, जहां हर गली, मोहल्ले और चौक-चौराहे पर एक इंडस्ट्री नजर आएगी।
तो ऐसे, ऐसे स्टेट के लीडर के लिए सिक्योरिटी थ्रेट अगर है, तो उसको बचाना तो स्टेट की जिम्मेदारी है। ये मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी बढ़ाई जा रही है, नीतीश कुमार की नहीं बढ़ाई जा रही है। इसको ध्यान में रखना चाहिए अपोजिशन को।
और जहां तक अपोजिशन की ये बात कि विदाई तय है, ये तो इलेक्शन से पहले भी कह रहे थे कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे, विदाई हो जाएगी। अठारह तारीख को ओथ ले रहे थे, शैडो चीफ मिनिस्टर बन गए थे। क्या हुआ तेजस्वी यादव जी का? तेजस्वी यादव जी और जो अपोजिशन पार्टियां हैं, उनको बिहार की जनता का, की, का जो मैंडेट है, उसकी इज्जत करनी चाहिए। अगर आगे राजनीति में रेलीवेंस बन के रहना चाहते हैं तो मैंडेट की इज्जत कीजिए, वरना आप ख़त्म हो जाएंगे। फिर आपको खुर्दबीन से ढूंढ़ा जाएगा कि आप कहां पाए जाते हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPankaj Kumar
FollowFeb 04, 2026 10:30:340
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 04, 2026 10:30:180
Report
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी तहसील मितौली के अधिवक्ता संघ ने यूजीसी के विरोध में श्रवण विरोधी यह रणनीति नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी मितौली को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शन किया।
0
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 04, 2026 10:25:210
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 04, 2026 10:25:040
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 04, 2026 10:24:370
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 04, 2026 10:23:450
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 04, 2026 10:23:360
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 04, 2026 10:23:160
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 10:22:57Noida, Uttar Pradesh:स्काइडाइविंग के दौरान खाई चॉकलेट
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 04, 2026 10:22:460
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 04, 2026 10:22:240
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 04, 2026 10:21:530
Report
AAAteek Ahmed
FollowFeb 04, 2026 10:21:35Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होने को लेकर शिया धर्मगुरु मौलाना यासुब अब्बास की बाइट
0
Report