Back
नेशनल हाईवे से साइन बोर्ड चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तितावी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर लगे साइन बोर्ड, डिवाइडर पर लगी लोहे की पत्तियां और वाहन चालकों को दिशा निर्देश देने वाले बोर्ड ओर खम्बे चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शामली जनपद के निवासी हैं, जो पिछले कई महीनों से लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम अलीम और अकरम हैं, जो शामली जनपद के करना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी गैस कटर की मदद से नेशनल हाईवे पर लगे लोहे के साइन बोर्ड, पाइप और डिवाइडर की लोहे की पत्तियों को काटकर चोरी करते थे। इसके बाद चोरी किए गए सरकारी सामान को कबाड़ी को बेचकर अवैध रूप से मुनाफा कमाते थे।
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि नेशनल हाईवे से लगातार सरकारी संपत्ति चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तितावी पुलिस को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अपराध स्वीकार कर लिए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नेशनल हाईवे से चोरी किए गए साइन बोर्ड, लोहे की पत्तियां, पाइप सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी काफी समय से इस तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हो रहा था और हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि दो चोर थाना तितावी में पकड़े गए हैं जिसमें एक का नाम अलीम है और दूसरे का नाम अकरम है यह दोनों कैराना शामली के रहने वाले हैं। इनके पास से साइन बोर्ड वगैरह बरामद हुए हैं। इनके ऊपर चोरी के अन्य मुकदमे भी पंजीकृत हैं। जब इनसे पूछताछ की गई तो जानकारी मिली है कि यह रात के टाइम हाईवे पर काम के लिए निकलते हैं और वहां पर जो साइन बोर्ड खंबे उनको यह चोरी करने का काम करते थे उनके ऊपर मुकदमा NHI की तरफ से जो तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा पंजीकृत करके गिरफ्तार कर उनके पास से जो चोरी का समान है उसको बरामद कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPRASHANT PARDESHI
FollowFeb 07, 2026 17:30:330
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 17:30:140
Report
0
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 07, 2026 17:19:27Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग - जियो टॉवर में लगी आग। शॉट सर्किट से आग लगने की जताया जा रहा है आसंका। अचानक टॉवर के मशीन में लगी आग। आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान। बांदे थाना के PV 79 में लगे जियो टॉवर में लगी आग。
0
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 07, 2026 17:17:180
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 07, 2026 17:16:450
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowFeb 07, 2026 17:15:480
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 07, 2026 17:15:120
Report
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 07, 2026 17:02:340
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 07, 2026 17:01:530
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 17:00:45Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज़ के बाद इलाके में हड़बड़ी, दुकान के पास भीड़
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 07, 2026 17:00:340
Report