Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

ये वायरल शो सच में क्यों छाया है? जानिए वजह

RRRakesh Ranjan
Feb 04, 2026 09:04:22
Noida, Uttar Pradesh
ये वायरल शो के लिये है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Feb 11, 2026 12:33:44
Dhanbad, Jharkhand:एलेक्सा IT सोल्यूशन कौवाबाँध गोविन्दपुर में SSC MTS की 11 फ़रवरी के तीनों पालि की परीक्षा कैंसल कर दिए जाने से परीक्षार्थी काफ़ी आक्रोशित देखने को मिला । झारखंड बिहार से परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने कहा की अचानक परीक्षा कैंसल होने से वो परेशान है , परीक्षार्थियों एडुक्विटी कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा की इससे पहले भी अन्य परीक्षा में इस तरह की धाँधलियाँ अलग अलग सेंटर में हो चुका है। वहीं अभियार्थी की मानें तो जब TCS कंपनी एक्ज़ाम लेती थी उस वक्त इस तरह की परेशानियाँ बच्चों को नहीं झेलनी पड़ती थी , जब से एडुक्विटी एग्ज़ाम ले रही है सर्वर प्रॉब्लम आम हो गया है । वहीं विधि व्यवस्था को शांत रखने के लिए गोविन्दपुर और बरवाअड्डा के थाने की पुलिस मौक़े पर पहुची और स्टूडेंट्स को समझाने का प्रयास किया । पूरे मामले पर ऑब्ज़र्वर रणजीत सिंह ने बताया की परीक्षा पिछले 4 तारीख़ से चल रही है वहीं सर्वर में गड़बड़ी के करण 11 फ़रवरी बुधवार के तीनों सिफ़्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई साथ ही उन्होंने बताया की परीक्षा की अगली तिथि SSC के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी ।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Feb 11, 2026 12:33:27
Patna, Bihar:पीडीएस को लेकर बिहार विधान परिषद में उठा मामला 5 किलो के बदले 1 किलो कम 4 किलो पूर्वी चंपारण में दिए जाने का महेश्वर सिंह ने उठाया मामला वही इस मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा नहीं-नहीं, वो प्रश्न महेश्वर भाई ने उठाया कि एक व्यक्ति विशेष के ऊपर प्रश्न उठा था, जिसका कि विभाग ने ऑलरेडी जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और जो आपूर्ति पदाधिकारी और एडीएम जो वहां के लोक निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता उनसे जांच कराने के बाद कोई उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं पाया और उनको उन्होंने जिम्मेवारी दी। तो एक मामला तो यह था कि गवर्नमेंट में एक प्रक्रिया है कि कंप्लेंट कोई आता है, तो आप उसकी जांच कराने के लिए देते हैं। जांच कराने के बाद जो साक्ष्य आता है या मंतव्य आता है, जिसने कंप्लेंट किया या जिसने बातों को रखा, उसके पास आपको साक्ष्य देना पड़ता है। तो साक्ष्य उनके पास उपलब्ध नहीं हुआ। आप किसी के ऊपर चार्ज लगा रहे हैं बट यू डोंट हैव एविडेंस सो, इसीलिए डीएम ने उनको मुक्त किया और उनको जिम्मेवारी दी। एक प्रश्न था। दूसरा प्रश्न था कि जनरलाइज्ड कि मोतिहारी में जिले में एक किलो कम दिया जाता है गरीबों को अनाज। और सप्लीमेंट्री जो प्रश्न आ रहे थे माननीय सदस्यों के, उन सप्लीमेंट्री प्रश्नों में यह था कि कहीं कोई तौलने का यह है कि नहीं कि किसी को चार किलो मिल रहा है, तो कैसे उनको आप देखा जाता है। यह तो बेनेफिशियरी है ना? यह तो पूरे बिहार में सबको पता है कि सरकार पांच किलो अनाज देती है। यदि किसी को लगता है कि यह जो हमारा जन वितरण दुकानदार है या वहां मुखिया हैं, वहां सरपंच हैं, वहां विधायक जी हैं—कि यह जो जन वितरण प्रणाली का दुकानदार है यह चार kilo दे रहा है, तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी। और हमने कहा महेश्वर जी को कि आप किसी भी पर आप स्पेसिफिक कंप्लेंट करिए, जिस पदाधिकारी से आप कहिएगा उस पदाधिकारी से जांच कराकर 15 दिन के अंदर उस पर कार्रवाई करेंगे। सुनील कुमार सिंह तो बोले कि पूरे बिहार में जहां भी पीडीएस का है वहां कम मिलता है, उन्होंने चैलेंज किया। इस पर अशोक चौधरी ने कहा नहीं-नहीं, साक्ष्य दें, बताएं। चैलेंज ऐसे क्या चैलेंज होता है? व्हाट डू यू मीन बाय दैट चैलेंज किया... व्हाट डू यू मीन बाय दैट? चैलेंज किया। जनरलाइज्ड स्टेटमेंट देने से थोड़ी होता है? आपको यू हैव टू गिव अ स्पेसिफिक कंप्लेंट आपको लगता है कि अशोक चौधरी चोर है, तो उसके खिलाफ साक्ष्य दीजिए, जांच होगा। अरे आप पीडीएस दुकानदार किसी के ऊपर आप ऐसे बोल रहे हैं, तो भाई हम... हम यह नहीं कहते हैं कि 100%... लेकिन हम लोगों का प्रयास जारी है कि हम करें और उसमें मॉडिफिकेशन करने की जरूरत होगी, ट्रांसपेरेंसी लाने की जरूरत होगी, हम ट्रांसपेरेंसी लाएंगे। मगर यह जनरलाइज्ड स्टेटमेंट देना कि चार किलो मिलता है, यह तो गलत है। आपके राज-पाट में तो एको किलो न मिलता था, हम तो पांच किलो दे भी रहे हैं। और हमने 24x7 हमने व्यवस्था किया है हमारी सरकार ने, हमारे मंत्री जी ने कि उसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग हो। आपके समय में क्या था? हम तो सब कुछ कर रहे हैं, फिर भी हम मानते हैं कि कुछ लोग होंगे गड़बड़। ऐसा थोड़ी है कि सभी नेता साफ़-सुथरा है, सभी पदाधिकारी साफ़-सुथरा है, सभी जज साफ़-सुथरा है, सभी वकील साफ़-सुथरा है, सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट साफ़-सुथरा है? सब में कुछ न कुछ कमी-बेशी होती है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 11, 2026 12:33:03
Alwar, Rajasthan:अलवर जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला मंगलवार को कठूमर और खेड़ली क्षेत्र के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने कठूमर स्थित रैफरल चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमियों को लेकर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा तथा एसडीएम श्यामसुंदर चेतीवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर ने खेड़ली क्षेत्र के सौखरी रीको औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट और अन्य संभावनाओं को लेकर रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। दौरे के दौरान एसडीएम श्यामसुंदर चेतीवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा, बीसीएमओ अमरजीत गुर्जर, रीको के रीजनल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने कहा कि कठूमर-खेड़ली क्षेत्र की अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर है। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र के पांच किलोमीटर दायरे में शीघ्र ही वृक्षारोपण कराया जाएगा और नियमित निगरानी रखी जाएगी, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 11, 2026 12:32:50
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— भजनलाल सरकार का वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट आज वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा आज विधानसभा में राज्य बजट पेश किया,,,,इस बजट को सभी वर्गो के लिए समावेशी बताया जा रहा,,,, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई घोषणाएँ की गई है,,,, पर्यटन स्थलों का विकास और प्रचार, स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देना, और पर्यटन से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहन देना, बजट राजस्थान को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला,विकसित राजस्थान के सकंल्प वाला बजट बताया,,,,,,,, राजस्थान बजट में भजनलाल सरकार के नेतृत्व में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन क्षेत्र में खुलकर बजट दिया है,,,,,,अब तो सरकार ने बजट घोषणा में फिल्म और नई पर्यटन नीति की घोषणा की है,,,,,सरकार का प्रयास है कि फिल्म नीति के लिए राजस्थान केंद्र बनाना,,,,इससे प्रदेश में पर्यटकों बढने से रोजगार के अवसर बढेंगे,,,,,, - खुरी, जैसलमेर में अल्ट्रा लक्ज़ਰੀ विशेष पर्यटन क्षेत्र (STZ) की स्थापना की जाएगी। - ⁠कुलधरा में पर्यटकों के लिए सुविधा केंद्र की स्थापना। - ⁠पुष्कर, खाटू श्याम जी, देशनोक, डिग्गी एवं मंडावा में प्रवेश मार्गों को मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करते हुए सौंदर्यीकरण के माध्यम से पर्यटक एवं तीर्थयात्रियों सुविधाओं हेतु प्रावधान - ⁠भरतपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से ब्रज कन्वेंशन सेंटर की स्थापना। - ⁠राज्यभर में चिन्हित बावड़ियों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार (रिस्टोरेशन) के कार्य किए जाएंगे। - ⁠शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के अंतर्गत झुंझुनूं, सीकर एवं चूरू जिलों की 660 से अधिक हवेलियों में फसाड इम्प्रूवमेंट, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे तथा पर्यटन इकाई के रूप में विकसित करने हेतु इच्छुक हवेली मालिकों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। - ⁠शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास किए जाएंगे। - ⁠पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर, बीकानेर, जालोर, जोधपुर एवं बाड़मेर को जोड़ते हुए थार सांस्कृतिक सर्किट विकसित किया जाएगा। - ⁠झुंझुनूं में वॉर म्यूज़ियम की स्थापना की जाएगी। - ⁠वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 6,000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से पशुपतिनाथ (काठमांडू) सहित अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी तथा 50,000 वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन द्वारा विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। - ⁠ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु होमस्टे संचालकों को बैंक ऋण पर ब्याज अनुदान (इंटरेस्ट सब्सिडी) प्रदान की जाएगी। - ⁠सांस्कृतिक एकीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु संभाग स्तर पर लोक नृत्य महोत्सवों का आयोजन किया जाएगा। - ⁠टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स (TAF) के कैडर के सौंदर्यीकरण, महिला कर्मियों की तैनाती तथा टूरिस्ट गाइड्स की सुविधाओं के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान। - ⁠प्रमुख त्योहारों जैसे होली, दीपावली आदि के अवसर पर मंदिरों में सौंदर्यीकरण एवं आरती जैसे आयोजनों हेतु प्रावधान। - ⁠देवस्थान विभाग की रिक्त भूमि पर बीओटी मॉडल के माध्यम से धर्मशालाओं के विकास हेतु नई नीति बनाई जाएगी। - ⁠सवाई माधोपुर एवं बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की जाएगी।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Feb 11, 2026 12:32:32
Jaunpur, Uttar Pradesh:पुरानी पेंशन और टेट अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में फूंका गया केंद्रीय मंत्री का पुतला जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को जिले भर के शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मार्च करते हुए नारेबाजी की। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर शिक्षक सरकार विरोधी नारे लगाते रहे, जिससे कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिक्षकों का कहना था कि नई पेंशन व्यवस्था से उनका भविष्य असुरक्षित हो गया है, वहीं टेट की अनिवार्यता से लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की जाती और टेट की अनिवार्यता समाप्त नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा। बाइट — अरविंद सिंह, अध्यक्ष, शिक्षक संघ सरकार हमारी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।” प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रहे।
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 11, 2026 12:32:05
Haldwani, Uttar Pradesh:TROJAN और SMS FORWARDER ऐप के जरिए लूटते थे बैंक खाता, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार। वाराणसी पुलिस ने झारखंड के धनबाद में छापेमारी कर सरगना समेत 5 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार。 चौबेपुर के मदन मोहन मिश्रा से हुई थी 42,50,000 रुपये की डिजिटल डकैती। शातिर अपराधी 'APK फाइल' भेजकर मोबाइल हैक करते थे और फिर OTP चोरी कर साफ कर देते थे खाते。 बिना नंबर की ब्रेजा कार, भारी मात्रा में मोबाइल, फर्जी मुहरें और 66,000 कैश बरामद。 गिरोह ग्राम प्रधान के फर्जी लेटर पैड और मुहर का उपयोग कर बनाता था फर्जी आधार कार्ड。 ठगों के पास से दिल्ली पुलिस के फर्जी नोटिस और ब्लैंक आधार फॉर्म बरामद。 मुख्य आरोपी फकरुद्दीन और शमीम अंसारी का पुराना है आपराधिक इतिहास यह गिरोह इतना शातिर है कि यह सिर्फ पैसा नहीं लूटता था, बल्कि फर्जी पहचान पत्र बनाकर नए 'म्यूल अकाउंट्स' भी खोलता था ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके। निरीक्षक उदयबीर सिंह की टीम ने डिजिटल फुटप्रिंट का पीछा करते हुए इन्हें सलाखों के पीछे पहुँचाया है। पुलिस ने की अपील अनजान लिंक या ऐप से रहें सावधान, हो सकती है आपकी गाढ़ी कमाई साफ। बाइट- आकाश पटेल, DCP, क्राइम, वाराणसी
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 11, 2026 12:31:49
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के सकरा प्रखंड की विशुनपुर बघनगरी पंचायत के लिए पंचायत भवन निर्माण की स्वीकृति मिली थी और 12 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास का बोर्ड रखा था। तब 2 करोड़ 49 लाख 74 हजार 295 रुपये मंजूर किए गए और भवन निर्माण का ठेका अमी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था ताकि 1 जुलाई 2025 तक भवन बनकर सरकार को सौंप दिया जाए, लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। पंचायत सचिव के लिए जगह नहीं है और फाइल रखने हेतु भी जगह नहीं है, ऐसे में पंचायत का कार्य झोला से ही चल रहा है। पंचायत के मुखिया बबिता देवी ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को पत्र लिखा है ताकि भवन निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जा सके।
0
comment0
Report
RSRandhir Singh
Feb 11, 2026 12:31:24
Ghatshila, Jharkhand:स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ प्रथम संग्राम छेड़ने वाले संथाल आदिवासी नेता बाबा तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर घाटशिला अनुमंडल के मुसाबनी में आदिवासी रिक्रियेशन क्लब, मुसाबनी की ओर से एक दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखना तथा युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ना था। आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला एवं पुरुष तीरंदाजों ने भाग लेकर अपने सटीक निशाने का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी के डीएसपी संदीप कुमार भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएसपी संदीप कुमार भगत, एयरपोर्ट अथॉरिटी के सेवानिवृत्त जीएम शंकर मार्डी तथा अन्य अतिथियों द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। इसके बाद डीएसपी संदीप कुमार भगत ने धनुष पर बाण चढ़ाकर टार्गेट बोर्ड पर निशाना साधते हुए प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के गिधनी निवासी रिमिल मुर्मू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डुमरिया के भागाबांदी गांव निवासी धामा हेम्ब्रम द्वितीय तथा चाकुलिया के कलियाम गांव निवासी छबिलाल सोरेन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में सरायकेला-खरसावां जिला निवासी हेसी मार्डी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पश्चिम बंगाल के गिधनी निवासी माही हांसदा द्वितीय तथा गिधनी की ही कल्पना हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएसपी संदीप कुमार भगत ने युवाओं से तीरंदाजी सहित Various खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि खेलकूद जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है और उन्हें अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए。
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Feb 11, 2026 12:30:35
Katihar, Bihar:कटिहार सदर अस्पताल में दलाली गैंग पर बड़ा एक्शन, 2 आशा कर्मी भेजा गया जेल, 10 पर एफआईआर कटिहार स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर आरोप -- कुछ आशा कर्मी मरीजों से अवैध रूप से पैसे लेकर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर रहे थे कटिहार नगर थाना में मामला दर्ज, होने के बाद पुलिस ने दो आशा कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा प्रशासन की कार्रवाई से अस्पताल में मचा हड़कंप कटिहार स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सदर अस्पताल में कथित तौर पर दलाली करने के आरोप में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नगर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आशा कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि कुल दस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि कुछ आशा कर्मी मरीजों से अवैध रूप से पैसे लेकर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर रहे थे। दरअसल तीन दिन पहले जिला अधिकारी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में दलाली की शिकायतें सामने आई जिसके बाद वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत सख्त कदम उठाने का आदेश दिया गया। जांच के दौरान आरोपों कोi गंभीर मानते हुए दस आशा कर्मियों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अन्य की भूमिका की भी जांच जारी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी。
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 11, 2026 12:30:15
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिले के डेहरी से है। जहां डेहरी में आज जिला प्रशासन के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खास कर नलजल योजना, धान अधिप्राप्ति तथा लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया। जिसमें खासकर जनप्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद किया गया। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताई की नल जल योजना में अगर कहीं भी गड़बड़ी है या फिर जल स्रोत ठीक नहीं है, तो इसके लिए लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। जिस पर शिकायत की जा सकती है। साथ ही प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को पंचायत से लेकर जिला तक तमाम कार्यालय में अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी किया। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, श्रम संसाधन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास राजस्व एवं भूमि सुधार के अलग-अलग स्टॉल का भी अवलोकन किया।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 12:24:56
Mundadih, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के पथरदेवा बाजार से क्रिकेट का एक अनोखा और दिलचस्प नज़ारा सामने आया है, जहां ट्रॉफी नहीं बल्कि देशी मुर्गा बना मैन ऑफ द मैच का इनाम इस खास अंदाज़ ने न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि सोशल मीडिया यूज़र्स को भी खूब चौंकाया है। 01 फरवरी से 08 फरवरी तक महुआरी मैदान में आयोजित MPL प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। हर मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच के तौर पर आयोजकों ने देसी मुर्गा भेंट किया और पूरे टूर्नामेंट में कुल 16 देसी मुर्गे दिए गए। फाइनल मुकाबला 08 फरवरी को बेलही बिहार और पत्थरदेवा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें पत्थरदेवा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम को 10 हजार नकद पुरस्कार,जबकि उपविजेता टीम को 05 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इस पूरे टूर्नामेंट का आयोजन प्रदुमन पांडेय द्वारा किया गया था। पुरस्कार वितरण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयोजक खुद विजेता खिलाड़ी को देसी मुर्गा सौंपते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट का ये देसी अंदाज़ न सिर्फ खेल भावना को दर्शाता है, बल्कि ग्रामीण खेल संस्कृति की खूबसूरत झलक भी पेश करता है।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 11, 2026 12:21:50
Patna, Bihar:वित्तीय वर्ष 2025 2026 की तृतीय अनुपूरक बजट में शामिल अनुदान मांग पर हो रही है चर्चा समाज कल्याण विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रख रहे हैं अपनी बात बीजेपी विधायक मिथलेश तिवारी ने बीजेपी के मिथलेश तिवारी अपनी बात रख रहे हैं बीजेपी के मिथलेश तिवारी ने कहा कि महिला सुरक्षा पोषाहार समेत सभी मामलों को लेकर सरकार काम कर रही है आरजेडी के आलोक मेहता ने कहा कि वक्त मिथलेश तिवारी चतुर वक्ता है ये कह रहे हैं कि आरजेडी के शासन काल में प्रताड़ित किया जाता था लेकिन यही लोग प्रताड़ित करते थे लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय के जरिए राहत दिया बिहार की जनता जबतक जागरूक नहीं होता ये ऐसे करेंगे जेडीयू की शालिनी मिश्रा ने कहा कि मैं बिहार हूं, मैं नीतीश कुमार हूं जेडीयू की शालिनी मिश्रा रख रही है अपनी बात शालिनी मिश्रा 1990 से 2005 में जब असमानता चरम पर थी बिहार के सीएम नीतीश कुमार जब बागडोर संभाले तब गरीबों, वंचितों का सपना पूरा हुआ बुजुर्ग,दिव्यांग जन,महिलाओं ने अब कहना शुरू किया है कि जो काम उनके बेटों ने नहीं किया वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है बिहार की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता में आए हैं ये लोग जातीय उन्माद फैलाकर फिर से लूटने का सपना देख रहे हैं,अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं इनलोगों को जलन हो रहा है,ये लोग अपना जलन बरकरार रखें हम अपना जलवा बरकरार रखेंगे समाज कल्याण का बजट अनुदान मांग दर्शाता है कि मुख्यमंत्री का धड़कन कमजोर वर्गों के लिए धड़कता है विपक्ष ने सिर्फ बिहार के लूटने का काम किया कांग्रेस के मनोज विश्वास रख रहे हैं अपनी बात समाज कल्याण विभाग के अनुदान मांग पर वाद विवाद चर्चा में रख रहे हैं सबसे ज्यादा गरीबी और कुपोषण का शिकार है अररिया जिला जहां से हम आते हैं निचले तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है अधिकारियों के लापरवाही से गरीबों को लाभ नहीं मिल पा रहा है दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए एलजेपी रामविलास के राजीव रंजन सिंह रख रहे हैं अपनी बात एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान रख रहे हैं अपनी बात हुकूमत की हैसियत खूबसूरत दुल्हन की तरह और विपक्ष की आईना दिखाने वाली होती है इनके बजट मैनेजमेंट दुरुस्त नहीं है तीसरी अनुपूरक का रहे हैं,बजट में दस बीस फीसदी आगे पीछे हो सकता है लेकिन चालीस फीसदी का अंतर हो जाए तो मामला गड़बड़ है एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज मानक में नहीं है वित्तीय प्रबंधन इनका बेहद लचर और खराब है आप गरीबों को राहत दीजिए लेकिन भ्रष्टाचार के मद में राशि जाए यह ठीक नहीं बिजली फ्री दे रहे हैं हम इसका विरोध नहीं करते हैं लेकिन हालात ठीक नहीं है समाज कल्याण विभाग में योजना है लेकिन आधारभूत संरचना नहीं है नैतिकता की बात करें तो देह व्यापार का काम हाइवे पर हो रहा है,बेटियां पढ़ाएंगे सिर्फ ये कहते है बीजेपी के रत्नेश कुशवाहा रख रहे हैं अपनी बात बिहार अपना कदम विकास के ओर बढ़ाया है शिक्षा,स्वास्थ्य,पुलिसिंग को लेकर बजट में फंड एलोकेशन देश में सबसे बढ़िया है विपक्ष कह रहा है कि दस हजार रुपया बकरी पालन के लिए दिए हैं उद्योग के क्षेत्र में बढ़िया काम हो रहा है,उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है यहां की नीति देश दुनिया के निवेशकों को आकर्षित कर रही है दो स्पेशल इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है बिहार देश में आज सड़क के मामले में तीसरा सबसे ज्यादा घनत्व वाला राज्य है केंद्र सरकार ने भी बजट में बिहार के लिए खास ध्यान रखा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रवण कुमार का काम किया है महिलाएं,बुजुर्ग उन्हें श्रवण कुमार मान रखें हैं एक करोड़ 16 लाख से ज्यादा लोगों के खाते में 10 तारीख तक पैसा चला जाता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि वे वोटर की चिंता करते हैं वोट की नहीं HIV पीड़ित मरीजों को 1500 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं ऐसे मरीजों की संख्या राज्य में 72704 है मंत्री मदन सहनी बिहार विधानसभा में रख रहे हैं अपनी बात तृतीय अनुपूरक बजट में शामिल अनुदान मांग पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब बुजुर्गों के खाते में अब DBT के माध्यम से 10 तारीख को पैसे पहुंच जाते हैं हमारी सरकार 72 हज़ार 704 कुष्ठ रोगियों को भी 1500 महीना देती है- मदन सहनी बाल विवाह रोकने के लिए अब तक 30 हजार 868 की राशि खर्च की गई है 101 अनुमंडल में बने बुनियाद केंद्र में बुजुर्ग सेवा ले सकते हैं मिशन वात्सल्य योजना के तहत कार्य किया जा रहा है राज्य मे 23 बालकगृह और 13 बालिका गृह संचालित हो रहा है यूपीएससी पीटी परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी को 50 हज़ार और 1 लाख रुपये देने पर काम किया जा रहा है मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से दिव्यांगजनों को भी जोड़ा जा रहा है 42 दत्तक ग्रहण का संचालन किया जा रहा है इसमें माता-पिता को खोने वाले बच्चे और लावारिस बच्चों को माता-पिता मिलते हैं आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए जीविका के जारी निर्मित पोषक उपलब्ध कराया जा रहा है समाज कल्याण विभाग 213 करोड़ रुपए का अनुबंध किया है,सभी बच्चों को पोषक उपलब्ध कराया जाएगा मदन सहनी मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है महिला छात्रावास,आवास और सामाजिक सुरक्षा के लिए कार्य किया जा रहा हैं पीएम वंदना योजना के तहत भी कार्य किया जा रहा है पूरे बिहार में 544 बाल विकास के तहत 144 आंगनबाड़ी केंद्र में काम किया जा रहा है आंगनबाड़ी को सशक्त बनाने के लिए एलपीजी गैस दिया जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान कुपोषित बच्चों को अंडा दूध देने का आदेश दिया था जो सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिया जा रहा है इनमें 39 लाख 55 हज़ार 213 बच्चे नामांकित है समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी ने तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी अनुदान और नियोजन के लिए 724,52,34,000 रुपए से अनधिक अनुपूरक राशि मांग की इस मांग को ध्वनिमत से स्वीकार किया गया सभी शेष विभागों के अनुदान मांग को गिलोटिन द्वारा किया गया और स्वीकृत कराया गया बिहार विनियोग विधेयक 2026 सदन में ध्वनिमत से स्वीकृत हुआ बिहार विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 11, 2026 12:21:28
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक गरीब दुकानदार की रोजी-रोटी पर ही आग लगा दी। पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगाने की सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव का है। जहां अपराधियों ने देर रात एक दुकान में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो की संख्या में अपराधी दुकान के पास आते हैं, पहले पेट्रोल छिड़कते हैं और फिर आग लगा कर फरार हो जाते हैं। इस दौरान पीड़ित दुकानदार मंतोष कुमार शर्मा का कहना है कि मैं कई वर्षों से घर के सामने छोटा सा दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता हूं। पिछले साल भी इसी तरह दुकान में आग लगा दी गई थी। गांव के कुछ लोग जबरन रंगदारी मांगते हैं। पैसे नहीं देने पर फिर से दुकान जला दी गई। कई बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि रंगदारी नहीं देने की वजह से अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंतोष शर्मा बेहद गरीब परिवार से आते हैं और छोटी सी दुकान ही उनके परिवार की आय का एकमात्र जरिया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने बछवाड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 11, 2026 12:20:32
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में लगातार बच्चा चोरी का अफवाह और महिलाओं के अपहरण का अफवाह को लेकर बोकारो एसपी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं दे पुलिस लगातार तत्पर है और पुलिस की पेट्रोलिंग भी लगातार सुचारू रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें हम निरंतर प्रयास कर रहे है कि और कैसे बेहतर बनाया जाय ताकि पब्लिक की एक कॉल पर पुलिस सजग हो जाए और पुलिस की बाइक राइडर के जरिए जल्द से जल्द घटना स्थल पर पहुंचा जाए। उन्होंने कहा कि बोकारो में कुछ घटनाओं का पटाक्षेप हुआ है जो अफवाह निकला वहीं सेक्टर 6 थाना क्षेत्र और चन्दनक्यारी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस को कुछ लीड मिला है और जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में शहर में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है अभी नगर निगम और परिषद का चुनाव है ऐसे में अफवाह से लोग बचे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों संगठित अपराध पर काम किया गया और कई अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। बोकारो एसपी ने उक्त बाते बोकारो एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग के दौरान उक्त बाते मीडिया से बात करते हुए कही। इस दौरान बोकारो के सिटी डीएसपी, बेरमो एसडीपीओ, चास एसडीपीओ सहित जिले के सभी थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top