Back
अनूपगढ़ पंचायत में विकास अधिकारी के निलंबन की मांग को लेकर धरना जारी
PKPradeep Kumar
Nov 08, 2025 13:16:47
Sri Ganganagar, Rajasthan
अनूपगढ़ पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने शुक्रवार रात पंचायत समिति के विकास अधिकारी विनोद कुमार रैगर पर महिला को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार रात को ही पंचायत समिति में धरना लगा दिया था। आज शनिवार को भी यह धरना जारी है। धरने पर बैठे सरपंचों ने बताया कि विकास अधिकारी के द्वारा सरकारी पद पर रहते हुए चरित्रहीनता का परिचय दिया गया है जिससे सरपंचों में काफी रोष है। वही विकास अधिकारी विनोद कुमार रैगर ने सभी आरोपी को निराधार बताया है। सरपंचों बताया कि शुक्रवार रात सभी सरपंचों के द्वारा एसडीएम सुरेश राव को ज्ञापन सौंपकर विकास अधिकारी के निलंबन की मांग की गई है। अगर प्रशासन और सरकार के द्वारा उनकी मांग नहीं की जाती तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। सरपंचों ने कहा कि विकास अधिकारी के खिलाफ श्रीगंगानगर जिले की सभी पंचायत समितियां के सरपंचों से भी समर्थन मांगा जा रहा है। सरपंच भागीरथ शर्मा ने शुक्रवार रात से ही अनुकूल पंचायत समिति के सभी सरपंच विकास अधिकारी विनोद कुमार रायगढ़ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। यह धरना दिन-रात लगा रहेगा। उन्होंने बताया कि विकास अधिकारी के द्वारा जो कृत्य किया गया है वह काफी निंदनीय है। सरकार के द्वारा पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है मगर इस तरह के अधिकारी अगर सीट पर रहेंगे तो यह औचित्यहीन होगा। उन्होंने कहा कि अनूपगढ़ सरपंच यूनियन के द्वारा पंचायती राज के सभी संगठनों से संपर्क किया जा रहा है और विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थन मांगा जा रहा है। सरपंच दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन के द्वारा विकास अधिकारी विनोद कुमार को निलंबित नहीं किया जाता तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सभी ग्राम पंचायतों के वार्ड पंचों के साथ-साथ ग्रामीण भी मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report