Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

सीकर में शिक्षक की इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग, पूरी तरह जल गई

ASAshok Singh Shekhawat
Nov 19, 2025 08:01:58
Sikar, Rajasthan
सीकर स्कूटी में लगी आग सीकर शहर में एक शिक्षक की इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना बुधवार शाम की है जब शिक्षक निजी स्कूल में पढ़ाकर वापस लौट रहा था। देखते ही देखते आग काफी ज्यादा तेज हुई जिसकी वजह से पूरी स्कूटी करीब 20 मिनट में जल गई। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते ही शिक्षक अपनी स्कूटी से नीचे उतर गए। शिक्षक मनीष कुमार जांगिड़ ने बताया कि रोजाना की तरह शाम को वह ड्यूटी से लौट रहे थे। वह सीकर में बाईपास के पास स्थित अपने मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उदयलाल की ढाणी के नजदीक जब वह अपनी स्कूटी चला रहे थे तो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने कहा कि उनकी स्कूटी में से धुआं निकल रहा है। इस पर मनीष ने अपनी स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद मनीष की स्कूटी में आग लगना शुरू हुई। देखते ही देखते आग पूरी स्कूटी में फैल चुकी थी। आग लगने की वजह से पूरी स्कूटी जल गई। हालांकि आसपास के लोगों ने 20 मिनट बाद इस आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Dec 13, 2025 15:44:01
0
comment0
Report
Dec 13, 2025 15:40:39
1
comment0
Report
Dec 13, 2025 15:36:16
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Dec 13, 2025 15:31:35
Katihar, Bihar:कटिहार के उदामारहिका फोरलेन के समीप आम बगान से बंगाल निर्मित विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार. कटिहार जिला के कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारहिका फोरलेन के समीप एक बगान में भारी मात्रा में बंगाल निर्मित बीयर बरामद की गई. पुलिस ने पिकअप वाहन पर बोरे में लदे बीयर के कई कार्टून जब्त किए और चालक समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया. शराब के कार्टून बोरे में छुपाकर ले जाए जा रहे थे ताकि शक न हो. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जंगल और झाड़ियों में पहले से छुपाकर रखे शराब के कार्टूनों की लूटमार शुरू हो गई थी. किसी ने शराब छुपाकर भागना देखा, तो किसी ने बोरे में कार्टून भरकर मौके से फरार होना बताया. एएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी कर पिकअप गाड़ी जप्त की गई और मुकेश ओझा और राहुल ओझा को गिरफ्तार किया गया. पिकअप में 507 लीटर विदेशी शराब बीयर बरामद की गई. जांच जारी है कि शराब कहां से आई थी और किसको देने के लिए लाया गया था.
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Dec 13, 2025 15:31:17
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर: पीलीभीत के बिलसंडा सीएचसी में आशा कार्यकर्त्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। पल्स पोलियो अभियान शुरू होने से ठीक एक दिन पहले समय पर मानदेय न मिलने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने अधीक्षक को घेरा और अनिश्चितकालीन बहिष्कार की धमकी दी। वीओ 01: बड़ी संख्या में पहुंची आशा कार्यकर्त्रियों ने बकाया मानदेय, निश्चित वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न हुईं तो पोलियो अभियान में हिस्सा नहीं लेंगी। अधीक्षक डॉ. छत्रपाल सिंह ने कहा- बजट आ गया है, समस्या जल्द हल होगी और मांग पत्र सीएमओ को भेजा जा रहा है। कल 14 दिसंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पर संकट मंडरा रहा था, लेकिन अधीक्षक के अनुसार आशा कार्यकर्त्रियां मान गई हैं और सभी अभियान में सहयोग करेंगी। बाइट: आशा कार्यकर्त्रियां बाइट: डॉ. छत्रपाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक
0
comment0
Report
Dec 13, 2025 15:31:07
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Dec 13, 2025 15:30:49
0
comment0
Report
STSharad Tak
Dec 13, 2025 15:30:16
Sirohi, Rajasthan:सिरोही शहर के गोयली चौराहे पर दो गुटों के बीच अचानक जबरदस्त भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो और बोलेरो कैम्पर से एक-दूसरे पर चढ़ाई करते हुए फिल्मी अंदाज़ में हमला किया गया। तेज रफ्तार टक्कर से एक कार और चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ वाहन हाईवे संकेत बोर्ड से भी टकरा गए। घटना के दौरान करीब 15–20 मिनट तक इलाके में दहशत का माहौल रहा, लोग दुकानों में छिप गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मौके से दो वाहन जब्त किए गए हैं, अन्य आरोपी फरार हैं। मुकेश चौधरी, सीओ सिरोही ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश सामने आई है। तीन वाहन घटना में शामिल थे। आरोपियों की तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top