Back
सवाई माधोपुर में डुंगरी बांध विरोध: पुलिस पर पथराव के अभियोग, कड़ी कार्रवाई की तैयारी
ASArvind Singh
Jan 22, 2026 12:50:28
Sawai Madhopur, Rajasthan
सवाई माधोपुर जिले के अजनोटी में कल बुधवार को डुंगरी बांध को लेकर हुवे विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा पुलिस पर किये गए पत्थराव को लेकर अब पुलिस फूल एक्शन में नजर आ रही है। पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर पत्थराव करने वाले एंव ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ सुरवाल थाने में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की है, और अब पुलिस पत्थराव करने वाले आंदोलनकारियों को सबक सिखाने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि डुंगरी बांध को लेकर डुंगरी बांध रद्द करो संघर्ष समिति द्वारा बुधवार को ट्रैक्टर रैली निकालने के बाद अजनोटी में आमसभा आयोजित की गई थी,इसी दौरान कुछ उपद्रवी आंदोलनकारियों ने जबरन ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट की तरफ कुच करने का प्रयास किया गया और जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उग्र आंदोलनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया ओर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आंदोलनकारীদের द्वारा किये गए पथराव में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को चोटें आई,वही पुलिस के कई वाहन भी छतिग्रस्त हो गये, ऐसे में अब पुलिस द्वारा माहौल बिगाड़ने वाले एंव पुलिस पर पथराव करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ सुरवाल थाने में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की गई है, एक एफआईआर में करीब तीन दर्जन लोगो की पहचान कर नामजद किया गया है,वही दूसरी एफआईआर इतने ही अन्य लोगो के खिलाफ दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर रैली ओर आमसभा से पूर्व पुलिस एंव प्रशासन की संघर्ष समिति से जुड़े लोगों से वार्ता हुई थी और संघर्ष समिति ने आश्वासन दिया था,लेकिन जिस तरह से ट्रैक्टर रैली के बाद आयोजित आमसभा के दौरान अचानक माहौल बदला ओर आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया,इस तरह की घटना को किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा और अब पुलिस द्वारा पथराव करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JPJai Prakash
FollowMar 11, 2026 02:48:540
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 02:48:360
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 11, 2026 02:48:100
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 02:47:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 02:47:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:46:520
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 11, 2026 02:46:070
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 02:45:580
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 11, 2026 02:45:470
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:45:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report