Back
राजसमंद किसान ने नागपुरी संतरे से मेवाड़ में लाख रुपए वार्षिक आय की मिसाल बनाई
DSdevendra sharma2
Dec 12, 2025 00:46:50
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद जिले के आमेट उपखंड के डूंगा खेड़ा गांव से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। बता दें कि बदलते मौसम और अनिश्चित बाजार भावों के बीच जहां अधिकतर किसान पारंपरिक खेती में लाभ न मिलने से चिंतित हैं, वहीं इसी इलाके के प्रगतिशील किसान नेनूराम जाट ने खेती में ऐसा नवाचार किया है कि जो पूरे मेवाड़ के किसानों के लिए एक मिसाल बन चुका है। आप को बता दें कि डूंगा खेड़ा गांव में नेनूराम जाट ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पहली बार व्यावसायिक स्तर पर नागपुरी संतरे का बगीचा विकसित किया। यह प्रयोग आज पूरी तरह सफल है। उन्होंने करीब 2 हेक्टेयर क्षेत्र में संतरे की खेती की है और हर पौधे से लगभग 40 से 50 किलो तक संतरे की पैदावार मिल रही है। किसान नेनूराम जाट ने सिर्फ उत्पादन में ही नहीं बल्कि स्मार्ट फार्मिंग में भी कमाल किया है। वे ड्रिप इरिगेशन से पानी बचा रहे हैं और रसायनों से दूरी बनाकर जैविक तरीकों से खेती कर रहे हैं। इतना ही नहीं पेड़ों की कतारों के बीच खाली जगह में चना बोकर उन्होंने भूमि की उर्वरकता भी बढ़ाई और अतिरिक्त आय भी अर्जित की। सबसे खास बात यह है कि नेनूराम अपने संतरे तय दाम पर सीधे बाजार में बेच रहे हैं जिससे उन्हें अपनी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है। बताया गया कि उनके पास कुल 10 बीघा जमीन है, जिसे उनके दोनों पुत्र रतनलाल और प्रकाश चंद्र भी संभाल रहे हैं। दोनों बेटे 5-5 बीघा में संतरे की खेती कर रहे हैं। आज स्थिति यह है कि एक बीघा से लगभग 1 लाख रुपये की वार्षिक आमदनी हो रही है। जो पारंपरिक खेती से 20 गुना अधिक है। नेनूराम जाट का परिवार आज प्रगतिशीलता और उत्साह का प्रतीक बन चुका है। यह सफलता की कहानी बताती है कि खेती सिर्फ गुज़ारा नहीं बल्कि अगर नवाचार और वैज्ञानिक तरीकों से की जाए तो बेहतर व्यवसाय भी बन सकती है। जिला राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report