Back
नागौर: शराबी सिपाही ने थानाधिकारी पर सुवे से हमला
DIDamodar Inaniya
Feb 28, 2026 12:45:23
Nagaur, Rajasthan
नागौर जिले के जायल थाने में बीती रात एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया, जहां थाने में ही कार्यरत एक कांस्टेबल ने अपने ही थानाधिकारी (सीआई) पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में जायल थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा को मामूली चोटें आई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1:00 बजे की है। आरोपी रणजीत टाडा हाथ में एक नुकीला सुवा लेकर अचानक थाने पहुंचा और वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मचारियों के पीछे दौड़ने लगा। इसके बाद वह सीआई मुकेश कुमार वर्मा के क्वार्टर तक जा पहुंचा और वहां के दरवाजे तोड़कर अंदर दाखिल हो गया। आरोपी ने सीआई पर सुवे से हमला किया, जिससे उन्हें कुछ खरोंचें और मामूली चोटें आई हैं।
सी आई मुकेश कुमार ने बताया कि थाने में ही कार्यरत सिपाही शराब के नशे में था और रात को करीब एक बजे हाथ में सुवा लेकर पुलिस कर्मियों के पीछे दौड़ा और उसके बाद मेरे क्वार्टर पर आकर उसका दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर वह मेरे कमरे में आ गया। दरवाजा टूटने की आवाज़ से मेरी नींद खुल गई लेकिन जैसे ही मैं उठा तो उसने मेरे पर सुवे से हमला कर दिया। घटना के वक्त मेरी पत्नी भी मेरे साथ थी जो हमले की वजह बुरी तरह से घबरा गई। बाद में सिपाहियों ने आकर रणजीत को काबू किया।
हमले के बाद रात को ही थानाधिकारी अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक इलाज करवाया। हमले में थानाधिकारी को कुछ खरोंचे और मामूली चोट लगी है। गनीमत यह रही कि सुवा शरीर के किसी नाजुक हिस्से पर नहीं लगी और कोई गंभीर चोट नहीं आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के समय उच्चाधिकारी अजमेर में थे, जिन्हें मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 28, 2026 14:02:000
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 28, 2026 14:01:440
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 28, 2026 14:01:310
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 28, 2026 14:01:210
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 28, 2026 14:00:370
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 28, 2026 14:00:230
Report
0
Report
1
Report
0
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 13:50:110
Report
