Back
Barabanki: 15 साल से ‘हाथीपांव’ की पीड़ा, फिर न झुका हौसला: अफजाल बने संघर्ष,और खुद्दारी की मिसाल l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी ज़िले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीरबटावन मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद अफ़ज़ाल की ज़िंदगी आज संघर्ष और खुद्दारी की मिसाल बन चुकी है। बीते करीब 15 सालों से वह फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन हालात के आगे झुकना उन्होंने कभी नहीं सीखा। उनकी कहानी सिर्फ बीमारी की नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और हौसले की भी कहानी है। फाइलेरिया एक परजीवी संक्रमण से होने वाली बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है। इस बीमारी में शरीर के अंग, विशेषकर पैर, असामान्य रूप से सूज जाते हैं। सूजन इतनी अधिक हो जाती है कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर दवा वितरण अभियान चलाता है, लेकिन एक बार बीमारी गंभीर रूप ले ली तो मरीज को आजीवन शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है। मोहम्मद अफ़ज़ाल के पैर में अत्यधिक सूजन है। कई बार चलना भी उनके लिए चुनौती बन जाता है। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानों वह अपने घर के पास ही एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं। उसी दुकान से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। अफ़ज़ाल रोजाना दर्द सहते हुए अपनी मोपेड से दुकान तक पहुंचते हैं और दिनभर बैठकर ग्राहकों को सामान देते हैं। यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है।अफ़ज़ाल बताते हैं कि उन्होंने सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं मिला। बड़े अस्पतालों में इलाज कराने के लिए उनके पास पर्याप्त धन नहीं है।बीमारी और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कभी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। यही खुद्दारी उनकी सबसे बड़ी ताकत है।अफ़ज़ाल की हालत देखकर स्थानीय लोग और समाजसेवी भी भावुक हो जाते हैं। यह एक ऐसी हकीकत है जो समाज और जनप्रतिनिधियों से संवेदनशीलता की मांग करती है। जरूरत है कि प्रशासन और संबंधित विभाग आगे आकर उनके बेहतर इलाज और आर्थिक सहायता की व्यवस्था करें, ताकि उन्हें इस असहनीय दर्द से राहत मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 28, 2026 15:47:130
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 28, 2026 15:46:440
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 28, 2026 15:46:340
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 28, 2026 15:46:120
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 28, 2026 15:45:580
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 28, 2026 15:45:510
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 28, 2026 15:45:360
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 28, 2026 15:45:260
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 28, 2026 15:45:150
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 28, 2026 15:36:090
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 28, 2026 15:35:530
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 28, 2026 15:34:270
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 28, 2026 15:34:130
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 28, 2026 15:34:000
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 15:33:440
Report
