Back
खैरथल-टपूकड़ा में गुमशुदगी मामले पर ग्रामीणों ने धरना, पहचान और पोस्टमार्टम की मांग
KMKuldeep Malwar
Feb 22, 2026 16:03:38
Bagheri Kalan, Rajasthan
भिवाड़ी के टपूकड़ा थाना अंतर्गत गुमशुदगी में लापरवाही बरतने के आरोप को लेकर आज देर शाम टपूकड़ा थाने पर ग्रामीणों ने धरना दिया। दरअसल ग्रामीणों का आरोप था कि 19 फरवरी की शाम टपूकड़ा निवासी मनीष घर से मंदिर जाने के लिए निकला था, जिसका शव शनिवार को खुश्केड़ा थाना पुलिस को मिला, लेकिन खुशखेड़ा थाना पुलिस ने बगैर पहचान के प्रयास किए टपूकड़ा की मोर्चरी में रखवा दिया और चले गए, आज अस्पताल में ही चाय की दुकान चलाने वाले युवक ने मृतक मनीष की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों का आरोप था कि मनीष 19 फरवरी को घर से मंदिर की बोलकर निकला था, जब मनीष पूरी रात घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने 20 फरवरी को टपूकड़ा थाने में लिखित में गुमशुदगी दर्ज करवाई, साथ ही ग्रामीणों ने लास्ट टाइम जिस युवक के साथ मनीष देखा था उसे भी नामजद किया, परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस समय रहते मनीष को तलाश करती तो मनीष बच सकता था, साथ ही परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस लापता मनीष की फोटो को अन्य थानों में भेजती तो मनीष का शव 24 घंटे तक लावारिश बनकर मोर्चरी में नहीं पड़ा रहता, वही इस पूरे मामले की जानकारी लगते ही तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह टपूकड़ा पहुंचे और परिजनों से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने डीएसपी की समझाइश के बाद थाने पर धरने को खत्म किया और हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं पर सही जांच की मांग की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 22, 2026 17:30:210
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:400
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 22, 2026 17:16:210
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 22, 2026 17:16:060
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 22, 2026 17:15:530
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 22, 2026 17:15:430
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 22, 2026 17:15:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 22, 2026 17:01:320
Report