Back
जोधपुर साध्वी प्रेम बाईसा मौत: 11 दिन बाद SIT जाँच अभी उलझी
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 07, 2026 17:31:26
Jodhpur, Rajasthan
जोDollar Jyodhpur साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में 11 दिन बाद भी पुलिस की एसआईटी इस मामले के अनुसंधान में उलझी हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही आज साध्वी को न्याय दिलाने की मांग की पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने वाला सेवादार भोमाराम भी मीडिया के सामने आया है। भोमाराम ने कई अहम बाते इस मामले में मीडिया के सामने उजागर की है। उसने कहा कि वह बचपन से साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़े हुए हैं और उनके करीबी अनुयायियों में से एक हैं। 28 जनवरी 2026 को घटना के दिन की जानकारी देते हुए भोमाराम ने कहा कि शाम करीब 6:52 बजे उन्हें वीरमनाथजी (साध्वी के पिता) के फोन से कॉल आया। सुरेश नाम के व्यक्ति ने फोन पर बताया कि बाईसा की तबीयत खराब है। इसके बाद वे तुरंत शाम 7:31 बजे प्रेक्षा हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन तब तक साध्वी प्रेम बाईसा का निधन हो चुका था। हॉस्पिटल पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुजी (वीरमनाथजी) को सूचना दी। रात 8:45 बजे वे हॉस्पिटल से निकले, इस दौरान वीरमनाथजी ने कई लोगों को फोन किए। भोमाराम ने बताया कि वीरमनाथजी ने कहा था कि बाईसा ने 25 साल का ब्रह्मचर्य जीवन जिया था, लेकिन कुछ लोग वायरल वीडियो के जरिए उन्हें कलंकित करना चाहते थे। बाईसा की अंतिम इच्छा थी कि उन्हें न्याय मिले। भोमाराम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में पोस्टमार्टम के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्होंने कई संतों को फोन लगाए, रात करीब 9 बजे के बाद हॉस्पिटल से निकले। गुरुजी (वीरमनाथजी) के कहने पर उन्होंने 28 जनवरी की रात 9:28 बजे साध्वी के अकाउंट से न्याय दिलाने वाली पोस्ट डाली थी। यह पोस्ट उनके पिता के निर्देश पर डाली गई थी, क्योंकि बाईसा ब्रह्मचर्य का पालन करती थीं और वायरल वीडियो से उन्हें कलंकित करने की कोशिश की जा रही थी। साध्वी प्रेम बाईसा पिछले साल जुलाई में एक वीडियो से काफी परेशान थीं, जिसमें उनके पिता के साथ गले लगने का दृश्य था। उन्होंने कहा था कि यह वीडियो गलत मंशा से वायरल किया गया। इसको लेकर उन्होंने बॉरानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया था और आरोपी भी गिरफ्तार हुआ था। भोमाराम ने कहा कि वे चाहते हैं कि बाईसा के साथ न्याय हो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 07, 2026 18:02:490
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:02:360
Report